रेसवेरट्रोल (Resveratrol) एक प्रकार का कैमिकल होता है, जो रेड वाइन, लाल अंगूर की स्किन, बैंगनी अंगूर के जूस, शहतूत और मूंग फलियों में कम मात्रा में पाया जाता है। रेसवेरट्रोल का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। आमतौर पर रेसवेरट्रोल धमनियों के अकड़न, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने (LDL), अच्छे कोलेस्ट्रोल (HDL) का स्तर बढ़ाने, कैंसर की रोकथाम और अन्य स्थितियों के उपचार में लाभकारी होता है।

पशु अध्ययनों के मुताबिक, यह कैंसर के रोकथाम और उसके उपचार के लिए पूरी तरह से लाभकारी होता है। हालांकि, मनुष्यों पर इसका कितना प्रभाव हो सकता है इस दिशा में अभी भी उचित अध्ययन करने की आवश्कयता है।
और पढ़ेंः आंखों में खुजली या जलन (Eye Irritation) कम करने के घरेलू उपाय
रेसवेरट्रोल कैसे काम करता है, इसको लेकर पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, रेसवेरट्रोल रक्त वाहिकाओं को फैला देता है और खून के थक्के जमने में होने वाली एक्टिविटी को कम कर देता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रेसवेरट्रोल एस्ट्रोजन (महिला हार्मोन) को कमजोर कर देता है। यह दर्द और सूजन को भी कम कर सकता है।
बढ़ती उम्र के निशान को रोकेंः कुछ शोधों में इसका दावा किया गया है कि रेस्वेराट्रोल उम्र को नहीं बढ़ा सकता है, हालांकि यह बढ़ती उम्र के लिए जिम्मेदार कारकों के विकास को धीमा कर सकता है। साल 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन में, साल 1998 से 2009 तक 65 साल और उससे अधिक उम्र के 783 पुरुषों और महिलाओं पर रेसवेरट्रोल का परीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि अच्छी मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा या कैंसर के जोखिम की संभावना काफी कम पाई।
और पढ़ें: Eucalyptus: नीलगिरी क्या है?
यदि आपको निम्नलिखित समस्याएं हैं, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें:
अन्य दवा के मुकाबले रेसवेरट्रोल सप्लिमेंट्स को लेकर नियम ज्यादा सख्त नहीं है। इसकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इस औषधि के लाभ को लेने से पहले इसके जोखिमों का आंकलन करना जरूरी है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
फूड में पाई जाने वाली मात्रा के बराबर यदि रेसवेरट्रोल को लिया जाए तो यह सुरक्षित है। तीन महीनों तक 250mg प्रतिदिन रेसवेरट्रोल की खुराक लेना भी सुरक्षित है। 900mg तक की ऊंची खुराक को दो दिनों तक लिया जा चुका है। रेसवेरट्रोल को 30 दिन तक सुरक्षित रूप से स्किन पर लगाया जा सकता है।
रेसवेरट्रोल (Resveratrol) औषधि को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें। इसके सीधे धूप या नमी के प्रभाव में न रखें और न बाथरूम या फ्रीज में इसे स्टोर करें। इस्तेमाल की आवश्यकता न होने पर या रेसवेरट्रोल एक्सपायर होने की स्थिति में रेसवेरट्रोल का सेवन न करें और न ही इसे सीधे कूड़ेदान में फेंके। इस औषधि के सुरक्षित निपटारे के लिए इसके पैक पर लिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ें और अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें।
और पढ़ें: Cranberries : क्रैनबेरी क्या है?
यदि आप रेसवरेट्रोल के साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।
रेसवरेट्रोल आपकी मौजूदा दवाइयों या मेडिकल कंडिशन के साथ परस्पर क्रिया करके रिएक्शन कर सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह अवश्य लें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट्स रेसवरेट्रोल के साथ रिएक्शन कर सकते हैं:
ऊपर बताई गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में रेसवरेट्रोल का डोज अलग होता है। जो डोज आप लेते हैं, वो आपकी उम्र, हेल्थ और अन्य हेल्थ कंडिशन पर निर्भर करता है। सप्लिमेंट्स हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसके उचित डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
रेसवरेट्रोल निम्नलिखित रूप में आता है:
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Resveratrol https://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-307-resveratrol.aspx?activeingredientid=307. Accessed on 7 January, 2020.
7 Health Benefits of Resveratrol Supplements https://www.healthline.com/nutrition/resveratrol. Accessed on 7 January, 2020.
Resveratrol: A Double-Edged Sword in Health Benefits. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6164842/. Accessed on 7 January, 2020.
Resveratrol—the hype continues. https://www.health.harvard.edu/blog/resveratrol-the-hype-continues-201202034189. Accessed on 7 January, 2020.
Resveratrol. https://www.drugs.com/resveratrol.html. Accessed on 7 January, 2020.
Resveratrol. https://www.sciencedirect.com/topics/biochemistry-genetics-and-molecular-biology/resveratrol. Accessed on 7 January, 2020.
Current Version
26/05/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Shayali Rekha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar