के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
स्टोन रूट एक औषधि है। इसकी खुशबू मजबूत और अप्रिय है, जो लोगों को भारी किस्म की लगती है। स्टोन रूट की जड़ों और जमीन से नीचे वाले तने का इस्तेमाल दवा बनाने में होता है। इसे रिचवीड भी कहा जाता है, जो मिंट प्रजाति से आता है। यह आमतौर पर उत्तरी अमेरिका जैसी जगहों पर पाया जाता है। मूल रूप से यह यूएस के पूर्वी भाग में पाई जाती है। यह कोलिंसोनिया कैनाडेंसिस (Collinsonia Canadensis) के सबसे आम हिस्से के रूप में इस्तेमाल की जाने वाला जंगली पौधा होता है।
यह भी पढ़ेंः हवाई यात्रा में कान दर्द क्यों होता है, जानें कैसे बचें?
इस पौधे से एक विशेष प्रकार की दुर्गंध आती रहती है। औषधि के तौर पर इस पौधे के तने और जड़ का इस्तेमाल किया जाता है। पथरी की समस्या, मूत्राशय में दर्द या सूजन, किडनी स्टोन और यूरिक एसिड जैसे मूत्र पथ की विभिन्न समस्याओं के उपचार में यह लाभकारी होता है। इसके अलावा कुछ लोग अपच सहित पेट और आंतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए भी इसकी जड़ का उपयोग करते हैं। साथ ही, यह सिर दर्द के उपचार के लिए भी इस्तेमास की जा सकती है।
खून की नसों को मजबूत बनाने के लिएः बवासीर के कारण नसों की केशिकाएं कमजोर हो सकती है। ऐसे में स्टोन रूट के इस्तेमाल से नसों को रिपेयर किया जा सकता है। यह टूटी हुई रक्त वाहिकाओं को जोड़ने का काम करता है, यही कारण है कि इसे कभी-कभी वैरिकास वेन्स के लिए एक उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही, यह हृदय और हृदय प्रणाली की रक्त वाहिकाओं के कार्य भी सुचारू रूप से करने में मदद प्रदान करता है। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य स्थिति में इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करेंः
इस रूट का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:
इस रूट के कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ेंः Iron Test : आयरन टेस्ट क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। स्टोन रूट का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: पेट से लेकर हड्डियों तक के लिए बेहद फायदेमंद है हॉग प्लम (Hog Plum)
स्टोन रूट का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में स्टोन रूट का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा की दृष्टि से इसका सेवन करने से बचें।
स्टोन रूट का अधिक मात्रा में सेवन करने से चक्कर आना, उबकाई, यूरिन पास करने में दर्द और पेट में जलन जैसे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी स्टोन रूट के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: Fenugreek : मेथी क्या है?
स्टोन रूट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट्स स्टोन रूट के साथ रिएक्शन कर सकते हैं:
लीथियम: स्टोन रूट का वॉटर पिल या ‘डाइयूरेटिक दवा‘ के जैसा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में बॉडी की लीथियम से छुटकारा पाने की क्षमता कम हो सकती है। इससे बॉडी में लीथियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिसके परिणाम स्वरूप गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यदि आप लीथियम का सेवन कर रहे हैं, तो स्टोन रूट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। आपके लीथियम के डोज में बदलाव करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
वॉटर पिल्स (डाइयूरेटिक दवाइयां): स्टोन रूट का डाइयूरेटिक दवाइयों की तरह प्रभाव पड़ता है। इससे बॉडी में पानी के साथ पोटैशियम को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। ऐसे में ड्यूरेटिक दवाइयों के साथ स्टोन रूट का सेवन करने से बॉडी में पोटैशियम का स्तर और भी नीचे गिर सकता है।
निम्नलिखित कुछ डाइयूरेटिक दवाइयां हैं:
यह भी पढ़ें: Maitake Mushroom: मेटेक मशरूम क्या है?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में स्टोन रूट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। स्टोन रूट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
स्टोन रूट निम्नलिखित रूपों में आता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
और पढ़ें:-
कान का मैल निकालना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
हैंगओवर के कारण होती हैं उल्टियां और सिर दर्द? जानिए इसके घरेलू उपाय
Thyroid Nodules : थायरॉइड नोड्यूल क्या है?
क्या है टीबी का स्किन टेस्ट (TB Skin Test)?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar