टूटी हुई पैर की उंगली जो ठीक नहीं होती है, वह पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस का कारण बन सकती है, जो आगे चलकर जोड़ों में पुराने दर्द का कारण बनती है।
इतिहास के बारे में पूछेगा। चोट और आपके लक्षणों के बारे में जितना हो सके अपने डॉक्टर को बताएं। अपने चिकित्सक को यह बताएं कि क्या आपको अपने पैर की उंगली में झुनझुनी मेहसूस होती है। यह तंत्रिका (नर्व)क्षति का संकेत हो सकता है।
यदि पैर का अंगूठा टूटने के चांसेस है, तो आपका डॉक्टर संभवतः घायल पैर का एक्स-रे करवाना चाहेगा। एक्स-रे के द्वारा चोट को समझने में डॉक्टर को आसानी होगी कि सर्जरी करवाने की जरूरत है कि नहीं।
और पढ़ें: Broken (Colles fractured) wrist : कॉल’स फ्रैक्चर क्या है?
उपचार
टूटे हुए पैरों की उंगलियों के अधिकांश मामलों उंगलियों को अधिक आराम और इसे स्थिर रखने की जरूरत होती है। पैर की उंगली टूट जाने पर उस पर बर्फ डालना चाहिए और इसे किसी ऊंचे जगह पर रखना चाहिए। आप एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल), ibuprofen (Advil, Motrin), या naproxen (Aleve) जैसे ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाएं भी ले सकते हैं। यदि आपकी पैरों की उंगलियों की सर्जरी हो रही है, तो आपका डॉक्टर स्ट्रॉंग दर्द की दवाएं दे सकता है।
पैर की उंगली में फ्रैक्चर होने पर पट्टी बांधना- एक टूटे पैर की उंगली के लिए विशेष उपचार को “बडी टेपिंग’ कहा जाता है। इसमें टूटी हुई पैर की उंगलियो का ध्यान रखा जाता है। आमतौर पर, त्वचा की जलन को रोकने के लिए पैर की उंगलियों के बीच एक महीन रेशमी के कपड़े का पैड रखा जाता है।
और पढ़ें: Osteogenesis imperfecta: अस्थिजनन अपूर्णता क्या है?
सर्जरी और अतिरिक्त पैर की उंगली में फ्रैक्चर (Toe fracture) के उपचार के विकल्प
बहुत गंभीर मामलों में, टूटी हुई हड्डी या हड्डियों को रीसेट करने के लिए सर्जरी की जा सकती है। सर्जन कभी-कभी टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के लिए हड्डी में एक पिन या पेंच लगाता है। हार्डवेयर के ये टुकड़े स्थायी रूप से पैर के अंगूठे में रहेंगे।