backup og meta

क्या बेबी को चीज खिलाना होता है सुरक्षित? मन में है सवाल तो जानें यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/06/2021

    क्या बेबी को चीज खिलाना होता है सुरक्षित? मन में है सवाल तो जानें यहां

    बेबी को छह माह तक मां का दूध पोषण देता है और फिर उसके बाद घर के खाने से भी उसे पोषण मिलता है। मांओं के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि बच्चे को आखिर छह माह के बाद क्या दिया जाए, जो उनकी सेहत के लिए बेहतर और बहुत अच्छा हो। आज हम आपको चीज के बारे में बताएंगे, जो बच्चे बेहद पसंद करते हैं। पेरेंट्स के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या बच्चे को किस उम्र से चीज देना शुरू करना चाहिए या फिर कम उम्र में चीज खाना बच्चे के लिए कहीं नुकसानदायक तो नहीं हो सकता है। आपके ऐसे ही प्रश्नों का उत्तर हम यहां देने की कोशिश करेंगे। जानिए बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) फायदेमंद होता है या फिर नहीं और अगर हां, तो बेबी को किस उम्र में चीज देना चाहिए।

    सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) की मानें तो बेबी के लिए चीज का सेवन सात से आठ महीने बाद सेफ यानी सुरक्षित होता है। जब भी आप अपने बेबी को चीज का सेवन कराएं, तो उसे खिलाने के बात इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है कि बच्चे को किसी प्रकार का रिएक्शन तो नहीं हो रहा है। कुछ बच्चों को रैशेज (Rash) , वॉमिटिंग (Vomiting) या फिर डायरिया (Diarrhea) की समस्या हो सकती है। आपको बच्चे को चीज देने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लेना चाहिए।

    आप बच्चे को चीज खिलाने से पहले आपको ये जानना भी जरूरी है कि बच्चे के लिए कौन-सा चीज सुरक्षित रहेगा। बेबी के लिए फुल फैट चीज खिलानी चाहिए कि क्योंकि वो पाश्चराइज और सेफ होता है। आप चाहे तो बच्चे के लिए चीज फूड प्रोडक्ट (Cheese food products) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप बच्चे के लिए मोजरेला (Mozzarella), परमेजन (Parmesan), कॉटेज चीज (Cottage cheese), क्रीम चीज (Cream cheese), रिकोटा (Ricotta) आदि का चयन कर सकते हैं। फुल फैट चीज और डेयरी प्रोडक्ट को बेस्ट माना जाता है। दो साल से कम उम्र के बच्चे को शरीर और ब्रेन के विकास के लिए फैट जरूरी होता है, इसलिए फुल फैट चीज को बेहतर माना जाता है।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए खीरा (Cucumber for babies) फायदेमंद है, लेकिन कब से शुरू करें देना?

    बेबी के लिए चीज: इन चीज को बेबी के लिए न करें सलेक्ट

    चीज का सेवन हमेशा नुकसानदायक नहीं होता है। लोगों की धारणा रहती है कि चीज का इस्तेमाल अधिकतर जंक फूड्स में किया जाता है इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको अपने बच्चे के लिए हेल्दी चीज का सेवन करना चाहिए। आपको बेबी के लिए मोल्ड चीज ( ब्लू-वेन्ड चीज) का चयन नहीं करना चाहिए। इन चीज में लिस्टेरिया हो सकता है, जो कि एक हानिकारक बैक्टीरिया है। ये बच्चे को फूड पॉइजनिंग से बीमार कर सकता है। आपको हमेशा ऐसे चीज का चयन करना चाहिए, जो पाश्चराइज दूध से बना हुआ हो। आपको चीज खरीदते समय लेबल को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

    बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) वैसे तो फायदेमंद होता है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आगर आपकी फैमिली में किसी को डेयरी इंटॉलरेंस (Dairy intolerance) की समस्या है, तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में बच्चों को गाय के दूध या फिर अन्य दूध से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर बच्चे को दूध से एलर्जी है, तो उसे चीज का सेवन करने के बाद ब्लोटिंग, पेट में दर्द या फिर गैस की समस्या भी हो सकती है। एलर्जी की समस्या होने पर बच्चे के चेहरे, होंठ या फिर गले में सूजन आ सकती है। अगर चीज का सेवन करने के बाद आपको बच्चे में ऐसे कोई भी लक्षण नजर आएं, तो आपको तुरंत डॉक्टर को बताना चाहिए और जांच करानी चाहिए।

    बेबी के लिए चीज का चयन करने से पहले जान लें इसके फायदे

    बेबी के लिए चीज का चयन करने से पहले आपको इसके फायदे के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है, तो अपने बच्चे को एक दिन में केवल 1 से 2 औंस चीज ही दें। आप बच्चे को प्रोटीन के लिए अन्य फूड्स भी दे सकते हैं। फुल फैट कॉटेज चीज अच्छा कैल्शियम (Calcium) सोर्स है। इसमें साथ ही में प्रोटीन (Protein) और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आप बच्चे को आधा कप चीज देते हैं, तो आपके बच्चे को 12 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगी। चीज बच्चे को विटामिन ए, विटामिन बी12 (Vitamin b12), राइबोफ्लेविन के साथ ही जरूरी फैट भी प्रदान करता है। छह माह बाद जब बच्चा खाना शुरू करता है, तो भी उसे जरूरी पोषक तत्वों के लिए दूध का सेवन जरूर कराना चाहिए। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें: जानें आपके बेबी के लिए कौन सा बेस्ट फॉर्मूला मिल्क है, साथ ही देने की सही विधि भी

    ऐसे कराएं अपने बच्चे को चीज का सेवन

    बच्चे को चीज देने के दौरान आपको उसके शेप पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सात से आठ माह के बच्चे खाने को ठीक तरह से चबा नहीं पाते हैं और उसे पूरा खाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको चीज क्यूब देने की भूल बिल्कुल नहीं करनी है वरना वो बच्चे के गले में अटक सकता है और उसे समस्या हो सकती है। आपको मोजेराला चीज को मेल्ट करके बच्चे को देना चाहिए। साथ ही अगर आप क्यूब चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह से किसी भी फूड के ऊपर डालकर मेल्ट कर लें। आप एग योक के ऊपर चीज को मेल्ट करके या फिर ग्रिल्ड चीज सैंडविच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पास्ता डिशेज में भी चीज को डाला जा सकता है। आप चाहे तो कॉटेज चीज (Cottage cheese) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि ये सॉफ्ट होती है और बच्चों के लिए इसे खाना आसान होता है। आप सब्जियों या फिर फलों की प्यूरी में कॉटेज चीज डाल सकते हैं। आपके बेबी को चीज का स्वाद पसंद आएगा।

    और पढ़ें: क्या छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद होता है बादाम का दूध?

    चीज का सेवन बेबी को करा रहे हैं, तो पहले थोड़ी मात्रा का ही इस्तेमाल करें। आप धीरे-धीरे मात्रा बढ़ा सकते हैं। बच्चों को स्वाद लेने दें और आपको फिर समझ आ जाएगा कि वो चीज को एंजॉय कर रहे हैं या फिर नहीं। सबसे बेहतर तो यही है कि आप बच्चे को चीज का सेवन कराने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) से इस संबंध में राय जरूर लें। अगर डॉक्टर आपको मना करे, तो बेहतर होगा कि बच्चे को चीज का सेवन न कराएं। बच्चे को किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर चीज के लिए मना भी कर सकते हैं।

    डॉक्टर से परामर्श के बाद ही बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) का इस्तेमाल करिए। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको  हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंग।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement