इस उम्र में, आपका बच्चा आत्मविश्वास से बैठ सकता है और यहां तक कि फर्नीचर को पकड़ते सहारे से चल भी सकता है, संभवतः क्षण भर में और कुछ देर बिना सहारे से खड़ा हो सकता है।

यदि आपका बच्चा अभी तक नहीं चल रहा है, तो चिंता न करें। अधिकांश बच्चे अपना पहला कदम 12 महीने के आसपास रखते हैं, जबकि कुछ बच्चे देर से यानी 18 महीने के बाद बिना किसी सहारे के चल पाते हैं।
42 हफ्ते के बच्चे (42 weeks old baby) संभवतः ये हरकते कर सकते हैं, जैसे कि-
बच्चे को ठोस खाना खिलाने से बचें,जैसे कि कच्ची गाजर या साबुत अंगूर आदि, क्योंकि इससे बच्चे की सांस की नली चोक हो सकती है। आप उसे पकी हुई सब्जियां, पनीर और फल आदि छिलके उतारकर खिलाएं।
आमतौर पर, डॉक्टर 42 हफ्ते के बच्चे (42 weeks old baby) के लिए कोई भी रुटिन चेकअप नहीं रखते हैं। यदि बच्चे को किसी तरह की परेशानी है, तो आप डॉक्टर से जरूर मिलें।
इस स्टेज पर आपको बच्चे में कई चीजों पर ध्यान देना चाहिए, समय- समय पर चैक करते रहना चाहिए कि बच्चे को किसी कीड़े ने तो नहीं काटा है या उसके शरीर पर किसी कीड़े के काटने के निशान या फिर स्टिंग्स को नहीं है। वयस्कों में इसका कोई असर नहीं होता है, लेकिन बच्चो में इसका गहरा असर देखा गया है।
ज्यादातर कीड़े के काटने से सूजन या जलन हो सकती है लेकिन, ये जानलेवा नहीं होता है। अगर आपका बच्चा कीड़े के काटने से एलर्जिक है, तो आप इन बातों का ध्यान रखें:
तुरंत इलाज के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे कि :
अगर आपका बच्चा एलर्जिक है, तो उसमें ये लक्षण देखे जा सकते हैं, जैसे कि :
42 हफ्ते के बच्चे (42 weeks old baby) या इस उम्र के आस-पास के बच्चे कभी-कभी दो अलग-अलग शिशुओं की तरह लग सकते हैं। पहले वैसे हो सकते हैं जो आपके साथ खुले हुए हैं और आपके साथ अच्छे से खेलते हैं। लेकिन, वहीं दूसरी ओर वे ही अपरिचित लोगों या वस्तुओं के आस-पास चिंतित, हमेशा पेरेंट्स से चिपके हुए और हमोशा भयभीत रहने वाले भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ लोग आपको यह सलाह भी दे सकते हैं कि आपका बच्चा भयभीत या शर्मीला है क्योंकि आपके लाड़-प्यार ने उसे बिगाड़ रखा है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 42 हफ्ते के बच्चे (42 weeks old baby) या उसकी उम्र के आस-पास के बच्चों के व्यवहार में बदलाव आपके पालन-पोषण की शैली के कारण नहीं बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि वह इस उम्र में पहली बार परिचित और अपरिचित स्थितियों के बीच अंतर बताने में सक्षम हो पाते हैं।
अजनबियों के आस-पास बच्चों को होने वाली चिंता आमतौर पर आपके बच्चे के लिए पहला भावनात्मक मील के पत्थरों में से एक हो सकता है। आपको लगता है कि इसमें कुछ गलत हो सकता है क्योंकि आपका बच्चा जो तीन महीने के उम्र में लोगों के साथ शांत रहता था और उनकी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देता था या उनके साथ खेलता था। वह अब अजनबियों के सामने घबराने लगा है। यहां यह भी जान लें कि 42 हफ्ते के बच्चे या इस उम्र के आस-पास के बच्चों के लिए यह सामान्य है और आपको इस बारे में कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यहां तक कि रिश्तेदारों और अक्सर बेबीसिटर्स, जिनके साथ आपका बच्चा कभी सहज था, अब उनकी उपस्थिति में भी छुपने या रोने लगता है।
और पढ़ें : Cremaffin : क्रेमाफीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
42 हफ्ते में हेयर रोलिंग या पुल्लिंग का खतरा हो सकता है।
ये दो कारणों से हो सकता है :
कभी-कभी हेयर पुल्लिंग या स्ट्रोकिंग आम बात है और इसके कोई दुष्परिणाम भी नहीं होते हैं। लंबे समय तक हेयर पुल्लिंग की वजह से गंजेपन की स्थिति आ सकती है। उस केस में रोलिंग या पुल्लिंग को रोकना जरूरी है।
इसे रोकने के लिए आप इन बातो को ध्यान में रखे :
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Emotional and Social Development: 8 to 12 Months –https://www.cdc.gov/ncbddd/actearly/milestones/milestones-9mo.html– accessed on 2/02/2020
12-Month-Old Baby-https://www.healthychildren.org/English/ages-stages/baby/Pages/How-to-Share-Books-with-Your-9-to-11-Month-Old.aspx– accessed on 2/02/2020
12-Month-Old’s Developmental Milestones: https://www.healthywa.wa.gov.au/Articles/A_E/Child-development-9-12-months–– – accessed on 2/02/2020
Murkoff, Heidi. What to Expect, The First Year. New York: Workman Publishing Company, 2009. Print version. Page 460 – 465.
12-Month-Old Baby- https://www.healthychildren.org/English/ages-stages/baby/Pages/How-to-Share-Books-with-Your-9-to-11-Month-Old.aspx. Accessed September 10, 2015.
12-Month-Old Baby- https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3549694/ Accessed September 10, 2015.
Current Version
26/10/2021
Niharika Jaiswal द्वारा लिखित
और द्वारा फैक्ट चेक्ड Bhawana Awasthi
Updated by: Bhawana Awasthi
और द्वारा फैक्ट चेक्ड
Bhawana Awasthi