माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मालन्यूट्रीशन (MNM) किसी एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली समस्या है। ये सभी एज के लोगों को प्रभावित करती है। इससे बच्चे और प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अधिक रिस्क में रहती हैं। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मालन्यूट्रीशन (MNM) के कारण हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मालन्यूट्रीशन के कारण किसी बच्चे या फिर वयस्क में आयरन, विटामिन ए और आयोडीन की कमी हो सकती है। इस लिए आज इस आर्टिकल में बच्चों के लिए फोर्टिफाइड फूड्स से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे। वैसे आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पूरे विश्व में करीब 2 बिलियन लोग माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मालन्यूट्रीशन (MNM) से पीड़ित हैं क्योंकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में जरूरी विटामिन और मिनिरल्स नहीं मिल पाते हैं। बच्चों में इनकी कमी अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन बच्चों को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मालन्यूट्रीशन से बचाने का काम करता है। साल 1930 और 1940 के बीच खाने के साथ विटामिन और मिनरल इनटेक फोर्टिफाइड फूड्स को इंट्रोड्यूस किया गया था। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों के लिए फोर्टिफाइड फूड्स (Fortified Foods for Kids) के संबंध में जानकारी देंगे।