backup og meta

बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस होने पर ये मिल्क प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं लाभ!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/11/2021

    बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस होने पर ये मिल्क प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं लाभ!

    बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) डायग्नोज ना होने के कारण लैक्टोज युक्त दूध पीना परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में लैक्टोज-फ्री मिल्क (Lactose-Free Milk) की पीना जरूरी हो जाता है। दूध में वसा, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और कैलोरी की मात्रा बराबर होती है और साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। लैक्टोज फ्री मिल्क में एक एंजाइम होता है, जिससे शरीर आसानी से इसे ब्रेकडाइउन कर सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers) के बारे में जानकारी देंगे।

    और पढ़ें: बढ़ाना है बच्चों का वेट, तो काम आ सकते हैं ये वेट गेन सप्लिमेंट्स

    बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers)

    बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क

    लैक्टोज एक प्रकार की शुगर होती है, जो मिल्क और डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products) में पाई जाती है। बच्चों को योगर्ट और चीज पसंद होता है लेकिन जिन बच्चों को लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या होती है, उनके लिए इन चीजों का सेवन कर पाना मुश्किल हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लैक्टोज केवल डेयरी प्रोडक्ट में ही नहीं बल्कि कुछ ब्रेड्स, सीरियल्स (Cereals)  के साथ ही केन्ड फूड्स में भी पाए जाते हैं। हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम (Lactase enzyme) द्वारा लैक्टोज को तोड़ दिया जाता है । लैक्टोज ग्लूकोज और गैलेक्टोज में टूट जाता है। जब शरीर में लैक्टेज एंजाइम की कमी हो जाती है, तो लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या पैदा हो जाती है। लैक्टोज के अवशोषित न हो पाने के कारण शरीर में विभिन्न लक्षण दिखने लगते हैं।  बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers) की जरूरत तब पड़ती है, जब बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या हो जाती है।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए मल्टीविटामिन्स ढूंढ रहे हैं, तो यहां मिल सकती है आपको हेल्प!

    नोट – हैलो हेल्थ किसी भी प्रोडक्ट या ब्रांड का प्रचार नहीं कर रहा है। ब्रैंड्स का प्राइज थोड़ा कम या फिर ज्यादा हो सकता है। आप जहां से से प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, वहां का प्राइज अन्य जगह से अलग हो सकता है।

    बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क:  इन मिल्क का किया जा सकता है चुनाव

    लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) और मिल्क एलर्जी दोनों ही अलग कंडीशन हैं और इन्हें एक समझने की भूल न करें। लैक्टोज इंटॉलरेंस डायजेस्टिव सिस्टम की समस्या से जुड़ा होता है जबकि मिल्क एलर्जी इम्यून सिस्टम (Immune system) से जुड़ा हुआ है। लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण पेट में दर्द, मितली, गैस के साथ ही लूज स्टूल की समस्या, डायरिया (Diarrhea) आदि लक्षण दिख सकते हैं।अगर आपके बच्चे में दिए गए लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टर हायड्रोजन ब्रीथ टेस्ट की हेल्प से इस बीमारी के बारे में पता लगाते हैं। ऐसे में डॉक्टर आपके बच्चे को लैक्टोज फ्री दूध (Lactose free milk) पीने की सलाह दे सकते हैं। यहां हम आपको लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk) के कुछ ब्रांड के बारे में जानकारी देंगे। मार्केट में आपको आसानी से लैक्टोज फ्री मिल्क मिल जाएंगे। बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers) का चयन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    और पढ़ें: बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का ट्रीटमेंट करना होगा आसान, अगर फॉलों करें ये डायट और एक्सरसाइज रूटीन

    बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क:  गुड मिल्क (Good mylk)

    गुड मिल्क प्लांट मिल्क है। ये काजू और ओट्स (Oats) से बनाया जाता है। ये मिल्क लैक्टोज फ्री होता है और साथ ही 100 परसेंट वेगन होता है। साथ ही इस मिल्क में किसी तरह का प्रिजर्वेटिव भी नहीं मिलाया जाता है। इस दूध का इस्तेमाल मैन्यूफैक्चर डेट के छह माह बाद तक किया जा सकता है। बच्चे को आप इस दूध का सेवन करा सकती हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या से पीड़ित बच्चे को अन्य दूध का सेवन कराने से पहले जानकारी लें। दूध का पैकेट खोलने के तीन दिन के भीतर ही उसे खत्म कर दें वरना वो खराब भी हो सकता है। इसके एक पैकेट दूध की कीमत 120 रु है।

    डेक्सोलैक नुसोबी सोया लैक्टोज और सुक्रोज-फ्री शिशु मिल्क फॉर्मूला (Dexolac Nusobee soy lactose and sucrose-free milk formula)

    अगर आप बच्चे के लिए लैक्टोज, सुक्रोज फ्री मिल्क की तलाश कर रहे हैं, तो आप डेक्सोलैक नुसोबी सोया लैक्टोज और सुक्रोज-फ्री मिल्क फॉर्मूला का चयन कर सकते हैं। ये वेजीटेरियन प्रोडक्ट है और दूध के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध में जरूरी विटामिन्स (Vitamins), मिनिरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiencies) को पूरा करते हैं। एक बात का ख्याल हमेशा रखें, पैदा होने के बाद बच्चे के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम होता है। अगर कोई समस्या हो गई हो, तो इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर प्राप्त करें। आपको 400 ग्राम का पैक 530 रु में उपलब्ध हो जाएगा।आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers) का चयन करने से पहले डॉक्टर से राय जरूर लें।

    ये सोया बेस्ड मिल्क है। इसमें लैक्टोज या फिर मिल्क प्रोडक्ट नहीं होता है। अगर किसी बच्चे को मिल्क एलर्जी है, तो वो भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। दो साल तक के बच्चे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके 400 ग्राम पैक की कीमत 530 रु है।

    बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क: सो गुड सोया मिल्क (So Good Soy Milk)

    सो गुड सोया मिल्क का इस्तेमाल वो बच्चे कर सकते हैं, जिनमें लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या होती है। इस दूध को बनाने के लिए सोयाबीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बच्चों का पसंदीदा फ्लेवर कोका पाउडर भी होता है। इसमें लैक्टोज के साथ ही ग्लूटेन भी नहीं होता है। इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन के साथ ही जरूरी अमीनो एसिड पाई जाती है। इसमें ट्रांस फैट नहीं होते हैं। कैल्शियम और नैचुरल ओमेगा 3 से भरपूर इस दूध में प्रिसरवेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers) बिना डॉक्टर की सलाह से न लें।

    और पढ़ें: ये 7 योगासन बच्चों को बनाएंगे फिट एंड इंटेलिजेंट!

    अमूल लैक्टोज फ्री मिल्क (Amul Lactose Free Milk)

    अमूल लैक्टोज फ्री मिल्क का इस्तेमाल उन बच्चों के लिए किया जा सकता है, जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या हो रही है। ये पूरी तरह से वेजीटेरियन प्रोडक्ट है। इसमें लैक्टोज नहीं पाया जाता है और प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम (Calcium) की जरूरी मात्रा पाई जाती है। इस दूध का पाचन भी आसानी से हो जाता है और किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप इस दूध का इस्तेमाल बच्चे के लिए करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जरूर लें। 250 एमएल के चार पैक की कीमत 100 रु है।

    बेवरी – चोक-ओ-हेज (Bevry – Choc-o-Haze)

    बेवरी – चोक-ओ-हेज ओट्स मिल्क है। इस दूध में लैक्टोज नहीं होता है। दूध में कार्ब, फाइबर् (fibers) के साथ ही नट्स का फ्लेवर भी उपलब्ध होता है। बच्चों के लिए जरूरी कैल्शियम (Calcium) और विटामिन की मात्रा दूध में पाई जाती है। इस मिल्क का टेस्ट बच्चों को पसंद आएगा। अगर बच्चे दूध को ठंडा भी पीते हैं, तो भी उन्हें ये अधिक पसंद आता है। ये वेगन मिल्क है और इसमें कोई भी आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं होता है। ये दूध सोया फ्री के साथ ही डेयरी फ्री भी होता है। इस दूध का सेवन ठंडा या फिर गर्म करके भी किया जा सकता है। छह बॉटल की कीमत 800 रु है। आप इसे आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

    अगर बच्चे को लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance) है, तो आपको पहले इस बारे में डॉक्टर को जानकारी देनी चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देंगे, बेहतर होगा कि उनका इस्तेमाल करें। यहां दिए गए प्रोडक्ट या ब्रांड का हैलो स्वास्थ्य प्रचार नहीं कर रहा है और न ही डॉक्टरी सलाह दे रहा है। दी गई जानकारी केवल आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए है।

    हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों के लिए लैक्टोज फ्री मिल्क (Lactose free milk for toddlers)  के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको  हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement