बच्चों के लिए फोलेट सप्लिमेंट: न्यूट्राजी मल्टीविटामिन गमीज (Nutrazee Multivitamin Gummies)
बच्चों के लिए फोलेट सप्लिमेंट (Folate supplements for children) का चुनाव करते समय आप ये प्रोडक्ट चुन सकते हैं। न्यूट्राजी मल्टीविटामिन गमीज बच्चों के शरीर में फोलेट की कमी को पूरा करने के साथ ही अन्य न्यूट्रीशन भी देती है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, डी, ई, बी3, बी6, बी12 आदि भी होते हैं। ये हेल्दी ब्रेन के साथ ही शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करती है। हेल्दी बोंस (Healthy bones) और अच्छी ग्रोथ के लिए न्यूट्राजी मल्टीविटामिन गमीज को बच्चों की डायट के साथ शामिल किया जा सकता है। गमीज में नैचुरल कलर के साथ ही नैचुरल फ्लेवर भी होते हैं। इसमें फ्रक्टोज या फिर ग्लुटन नहीं होता है। साथ ही डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। अगर बच्चा रोज एक गमी का सेवन करता है, तो उसके शरीर की असेशिंयल विटामिन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके एक पैक की कीमत 569 रु है। एक बोतल में 45 गमीज होती हैं।
बच्चों के लिए फोलेट सप्लिमेंट: प्रिस्टिन बैलेंस किड्स न्यूट्रिशन पाउडर (Pristine Balance Kids Nutrition Powder)
दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ये न्यूट्रीशन सप्लीमेंट इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पाउडर का सेवन करने से फोलेट की पर्याप्त मात्रा मिलने के साथ ही प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, के, ई, फोलिक एसिड, मिनरल्स में कॉपर, मैग्नीशियम, आयोडीन, क्रोमियम आदि की कमी पूरी होती है। आप इस पाउडर का इस्तेमाल पानी या फिर दूध के साथ कर सकते हैं। बच्चों को 100 ml गुनगुने दूध में मिलाएं। आप 3 टेबलस्पून पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पाउडर में फैटी एसिड, ओमेगा-3, ओमेगा-6 और DHA शामिल होता है। बच्चों के लिए फोलेट सप्लिमेंट (Folate supplements for children) का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। 200 ग्राम पैक की कीमत 255 रु है।
और पढ़ें: Anemia, iron deficiency : आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया क्या है?
फोलेट सप्लिमेंट का सेवन करने के साथ ही आप बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए कह सकते हैं, जिनमें अधिक मात्रा में फोलेट मौजूद होता है। कुछ खाद्य पदार्थों जैसे कि मसूर की दाल, साबूत अनाज, दलिया, पालक, किडनी सीड्स, चना आदि का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस आर्टिकल में दिए गए ब्रांड के नाम का हैलो स्वास्थ्य प्रचार नहीं कर रहा है। डॉक्टर से परामर्श के बाद जो दवाएं बताई जाए, बच्चों को उन्हीं का सेवन करना चाहिए। बिना परामर्श के बच्चों को दवा न दें वरना शरीर में साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में बच्चों को दवा देने पर बच्चे पर दवाओं का असर उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों के लिए फोलेट सप्लिमेंट (Folate supplements for children) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।