backup og meta

बढ़ाना है बच्चों का वेट, तो काम आ सकते हैं ये वेट गेन सप्लिमेंट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/07/2022

    बढ़ाना है बच्चों का वेट, तो काम आ सकते हैं ये वेट गेन सप्लिमेंट्स

    उम्र बढ़ने के साथ ही बच्चों के शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। अगर उन्हें सही से पोषण न मिले, तो उनका शरीर कमजोर हो सकता है या फिर उनकी ग्रोथ सही से नहीं हो पाती है। आपकी परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एक बात का ध्यान रखें कि बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स का चुनाव करने से पहले डॉक्टर से जानकारी जरूर लें। बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) का चुनाव न करें।

    और पढ़ें: जानें बच्चों के लिए टमाटर के फायदे और नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements )

    weight gain supplements

    आपको बच्चे के खाने के साथ ही ऐसे सप्लिमेंट्स को भी एड करना पड़ेगा, जो बच्चे के वजन को बढ़ान में मदद कर सकें। बच्चों के लिए प्रोटीन ड्रिंक मार्केट में उपलब्ध होते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं। ये प्रोटीन शेक बच्चे की उम्र के अनुसार ही तैयार किए जाते हैं। बच्चों को दूध के साथ आप कुछ प्रोटीन मिलाकर दे सकते हैं क्योंकि ये बच्चों के लिए पीना आसान होता है और ये वजन को बढ़ाने का काम भी करते हैं। प्रोटीन शेक में विटामिन, मिनरल (Minerals), कैल्शियम, डीएचए (DHA) और ओमेगा -3 (Omega-3 ) जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए ओमेगा-3 (Omega-3) फैटी एसिड सप्लिमेंट्स का उपयोग करना चाहिए या नहीं?

    बच्चों का वजन बढ़ाना है, तो डॉक्टर ये प्रोडक्ट कर सकते हैं सजेस्ट

    अगर आपको लग रहा है कि आपके बच्चे का वजन कम है और वजन बढ़ाने के लिए उसे किसी सप्लिमेंट की जरूरत है, तो आपको डॉक्टर से बच्चे की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर बच्चे को किसी प्रकार की समस्या नहीं है, तो डॉक्टर जांच के बाद बच्चे के लिए कुछ सप्लिमेंट या पाउडर लेने की सलाह दे सकते हैं, जिससे बच्चों का वजन बढ़ सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सप्लिमेंट या पाउडर के बारे में जानकारी देंगे,जो बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अगर बच्चे का वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) में इस प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं।

    नोट – हैलो हेल्थ किसी भी प्रोडक्ट या ब्रांड का प्रचार नहीं कर रहा है। ब्रैंड्स का प्राइज थोड़ा कम या फिर ज्यादा हो सकता है। आप जहां से से प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, वहां का प्राइज अन्य जगह से अलग हो सकता है।

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स: मन्ना बनाना पाउडर (Manna Banana powder)

    मन्ना बनाना पाउडर केले से बनाया जाता है। ये पाउडर विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया है। इसे कुछ डिशेज़ जैसे कि केक, ब्रेड, कुकीज, आइसक्रीम, हलवा या फिर खीर में मिलाकर बच्चों को दिया जा सकता है। इस पाउडर में 379 कैलोरी के साथ ही 3.5 ग्राम प्रोटीन, 91 ग्राम कार्बोहायड्रेट होता है। इसमें फैट के साथ ही शुगर भी होता है। इस पाउडर की कीमत 185 रु है।

    और पढ़ें: छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड दूध की क्या है एहमियत, जानते हैं आप?

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स: फील ग्रेट 365 (Feel Great 365)

    बच्चों को रोजाना न्यूट्रिएंट्स देना कई बार पेरेंट्स के लिए पॉसिबल नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ कुछ पाउडर का इस्तेमाल अगर दूध के साथ किया जाए, तो बच्चे के लिए ये बेहतर हो सकता है। बच्चे का वजन तभी बढ़ेगा, जब आप उसे रोजाना जरूरी पोषक तत्व देंगे। फील ग्रेट 365 में काले, ब्रोकली, पालक (Spinach), स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैन्बेरी (Cranberry) आदि होता है। इसे ऑर्गेनिक बेरी सुपरफूड कह सकते हैं। ये कोको चॉकलेट (Chocolate) फ्लेवर में आता है। इसमें गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। आप इसे ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसकी कीमत सात से आठ हजार रु है। आप डॉक्टर की सलाह से बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) में इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स: ग्रोविवा चॉकलेट चाइल्ड न्यूट्रिशन सप्लिमेंट (Groviva Chocolate Child Nutrition Supplement)

    ये पाउडर एक प्रकार का न्यूट्रिशनल सप्लिमेंट है, जो बच्चों की ग्रोथ के साथ ही डेवलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाता है। दो से 12 साल तक के बच्चों की गट हेल्थ के साथ ही बोन हेल्थ के लिए ये सप्लिमेंट इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पाउडर प्रोटीन के साथ ही करीब 28 जरूरी विटामिंस का और मिनिरल्स का सोर्स है। इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के साथ ही ये सप्लिमेंट ब्रेन डेवलपमेंट (Brain development) में भी अहम भूमिका निभाता है। बच्चों की फिजिकल ग्रोथ के लिए डॉक्टर आपको इस सप्लिमेंट को लेने की सलाह दे सकते हैं।

    और पढ़ें: बच्चों में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए 10 बेस्ट फूड

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स: अमूल प्रो व्हे प्रोटीन (Amul Pro Whey Protein)

    अमूल प्रो व्हे प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल दूध के साथ किया जाता है। ये पाउडर व्हे प्रोटीन बेस्ड होता है और चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। इस पाउडर का सेवन करने से बच्चों के डेवलपमेंट में सुधार के साथ ही आवश्यक मिनिरल्स और विटामिन (Vitamins) भी प्राप्त होते हैं। इसमें शुगर, मिल्क सॉलिड्स, कोका सॉलिड्स के साथ ही डीएचए (Docosahexaenoic acid ) यानी ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) होता है, जो ब्रेन के डेवलपमेंट के लिए जरूरी होता है। 500 ग्राम पाउडर की कीमत 185 रु है। बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) का चुनाव डॉक्टर से जानकारी के बाद ही करें।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए विटामिन्स की जरूरत और सप्लीमेंटस के बारे में जानिए जरूरी बातें

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स: इनश्योर न्यूट्रीशनल पाउडर (Ensure Nutritional Powder )

    बच्चों का वेट गेन करना आसान नहीं होता है, इसमें कुछ समय लग सकता है।  इनश्योर न्यूट्रीशनल पाउडर का सेवन करने से बच्चों को जरूरी मात्रा में प्रोटीन मिलने के साथ ही वजन भी बढ़ता है। इस पाउडर से एनर्जी मिलने के साथ ही शरीर के जरूरी पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiencies) को भी पूरा किया जा सकता है। ये वेनीला फ्लेवर में उपलब्ध है। इसके एक केजी पैक की कीमत 1150 रु है। इस पाउडर में 9 ग्राम प्रोटीन, 26 एसेंशियल विटामिन और मिनिरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भी मौजूद रहते हैं। इसमें 250 न्यूट्रीशियस कैलोरी होती है। आप इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से भी परामर्श कर सकते हैं।

    बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स लेने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    आप जो भी दवाइयां या फिर जो भी सप्लिमेंट्स खरीदते हैं, उन पर लेबल लगा होता है। लेबल में उस सप्लिमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी के साथ ही उम्र के बारे में भी बताया जाता है। आपको लेबल में न्यूट्रीशनल टेबल के साथ ही उस सप्लिमेंट्स में इस्तेमाल किए गए इंग्रीडिएंट्स के बारे में भी जानकारी दी जाती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सप्लिमेंट में दिए गए इंग्रीडिएंट आपके बच्चे के लिए बेहतर हो और उसे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कई प्रोडक्ट में प्रिजर्वेटिव्स के साथ ही सिंथेटिक इंग्रीडिएंट्स भी हो सकते हैं, जो आपको अवॉयड करने की जरूरत है।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है फोलेट सप्लिमेंट्स और किन सप्लिमेंट्स का करें इस्तेमाल? जानकारी मिलेगी यहां!

    आपको इस बात पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी तो नहीं है। अगर बच्चे को एलर्जी की समस्या है, तो आप इस बारे में डॉक्टर को जानकारी भी दे सकते हैं, ताकि डॉक्टर आपको किसी प्रोडक्ट का नाम सजेस्ट करते समय सावधानी रखें। व्हे, कैसीन या फिर सोया प्रोटीन का चुनाव करते समय आपको अधिक सावधानी की जरूरत है। आप चाहे तो डॉक्टर से मिल्क बेस्ड प्रोटीन ड्रिंक (Milk-based protein drinks) या फिर प्लांट बेस्ड प्रोटीन शेक (Plant-based protein shakes) के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

    हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों के लिए वेट गेन सप्लिमेंट्स (Weight gain supplements for kids) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको  हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement