backup og meta

पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स कौन से होते हैं, किन बातों को लेकर रखनी चाहिए सावधानी?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/02/2022

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स कौन से होते हैं, किन बातों को लेकर रखनी चाहिए सावधानी?

    हेमोरॉइड्स या फिर पाइल्स का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं, ऐसा सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि पाइल्स या बवासीर की बीमारी होने पर दर्द का सामना करना पड़ता है। जब रेक्टम और एनस के लोएस्ट पार्ट की वेंस में सूजन आ जाती है। जब हेमोरॉइड्स की समस्या जन्म लेती है, तो इस कारण से स्टूल पास करने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टूल के साथ में रक्त भी आता है। रेक्टल ब्लीडिंग हेमोरॉइड्स का कारण मानी जाती है। कई मामलों में पाइल्स या बवासीर की बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन कुछ मामलों में यह लंबे समय तक रहती है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स (Foods That Irritate Hemorrhoids) कौन-से होते हैं और आपको इन फूड्स से दूरी क्यों बनानी चाहिए। जानिए पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स (Foods That Irritate Hemorrhoids) के बारे में।

    और पढ़ें: एनल कैंसर को कहीं आप पाइल्स समझकर इग्नोर तो नहीं कर रहें?

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स (Foods That Irritate Hemorrhoids)

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स

    जिन लोगों को पाइल्स या फिर हेमोरॉइड्स की समस्या हो जाती है, उन लोगों को अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों को पाइल्स की समस्या हो जाती है, उनको कुछ फूड्स से दूरी बनाना भी बहुत जरूरी होता है। अगर पाइल्स बढ़ाने वाले फूड्स से दूरी ना बनाई जाए, तो पाइल्स की समस्या लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है। जानिए ऐसे कौन से फूट्स है, जो आपके पाइल्स की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स:  कम फाइबर वाले फूड्स से बना लें दूरी

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स में उन फूड्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है, जिनमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत अहम होता है। अगर आप पाइल्स की समस्या के दौरान बिना फाइबर युक्त खाना खा रहे हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। व्हाइट ब्रेड या मैदे से बनी चीज अक्सर बहुत पसंद की जाती है। मैदे से बने हुए फूड्स लोगों को खूब पसंद आते हैं लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम या ना के बराबर होती है। ऐसे में आपको इनसे दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

    और पढ़ें: बवासीर या पाइल्स का क्या है आयुर्वेदिक इलाज

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स: मिल्क, चीज और डेयरी प्रोडक्ट (Milk, cheese, and other dairy)

    मिल्क, चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है लेकिन जिन लोगों को हेमोरॉयड्स की समस्या होती है, उन्हें मिल्क, चीज और डेयरी प्रोडक्ट का कम से कम सेवन करना चाहिए। इन का अधिक सेवन करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। इनमें फाइबर नहीं पाया जाता है तथा इनका पाचन देर से होता है। ऐसे में आपको जब तक पाइल्स की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, बेहतर होगा कि आप इन सभी का कम मात्रा में सेवन करें।

    पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स: प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स

    आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए फास्ट फूड या प्रोसैस्ड फूड का सेवन आम बात हो गई है। लोग घर में खाना बनाने के बजाय बाहर से फास्ट एंड प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बताते चलें कि में फास्ट एंड प्रोसेस्ड फूड्स में  न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बहुत कम होती है और यह आसानी से पचते भी नहीं है। इस कारण से कब्ज की समस्या भी हो जाती है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर का होना बहुत जरूरी है। अगर आप हेल्दी शरीर चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपने खाने में जल्दी पचने वाली डायट और पोषक तत्वों से भरपूर खाने को शामिल करें। आपको अपने खाने में फास्ट फूड या फिर प्रोसेस्ड फूड को बंद करना होगा। ऐसा करने से पाइल्स की समस्या में आपको राहत मिलेगी।

    और पढ़ें: बवासीर (Piles) का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? पाइल्स होने पर क्या करें और क्या न करें?

    मीट और अधिक नमक की मात्रा भी हो सकती है हानिकारक

    अगर आपको पाइल्स की समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप खाने में मीट इग्नोर करें। साथ ही खाने में अधिक मात्रा में नमक भी ना लें। अधिक नमक रक्त वाहिकाओं पर अधिक दबाव डालती है। बॉटल वेंस में अधिक दबाव पड़ने के कारण हेमोरॉइड्स की समस्या पैदा होती है। आयरन की खुराक कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए इन्हें लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। आयरन सप्लिमेंट्स बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।

    पाइल्स की है समस्या, तो इन फूड्स को खाने में करें शामिल

    पाइल्स की समस्या होने पर खाने में किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए, यह तो अब आप जान ही गए होंगे लेकिन आपके लिए यह जानना भी बहुत जरूरी है कि पाइल्स की समस्या होने पर कौन से फूड्स आपके लिए बेहतर रहेंगे। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको पाइल्स की समस्या के दौरान खाने चाहिए।

    • आपको खाने में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करने से आपको कब्ज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। और आसानी से आप स्टूल पास कर सकते हैं। आपको खाने में सॉल्युबल और नॉन सॉल्युबल दोनों प्रकार के फाइबर्स को शामिल करना चाहिए। आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं कि कौन-से फूड्स आपके लिए बेहतर रहेंगे।
    • आपको खाने में रोजाना बींस, मसूर की दाल और नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। करीब आधा कप बींस जैसे किडनी बींस या ब्लैक बींस आपकी जरूरत की एक तिहाई फाइबर की कमी को पूरा करने का काम करते हैं। इसमें 7 से 10 ग्राम तक करीब फाइबर होता है। साथ ही आपको बादाम का सेवन भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें: पाइल्स में डायट पर ध्यान देना होता है जरूरी, इन फूड्स का करें सेवन

    • पाइल्स की समस्या होने पर खाने में फ्रेश वेजिटेबल्स और फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। ब्रोकली, स्प्राउट, ग्रीन पी, पालक, गोभी, गाजर आदि को शामिल कर सकते हैं। आप रोजाना खाने में विभिन्न प्रकार के फ्रूट्स और वेजीटेबल्स को शामिल कर सकते हैं।
    • आप खाने में न्यूट्रीटिव फूड एड करने के साथ ही पानी की पर्याप्त मात्रा का भी सेवन करें। पानी को प्राप्त मात्रा में पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और स्टूल भी आसानी से पास हो जाता है। आपको 1 दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अधिक मात्रा में पानी पीने से बचें।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पाइल्स: 8 आसान टिप्स से मिलेगी राहत

    इस आर्टिकल में हमने आपको पाइल्स में परेशानी पैदा करने वाले फूड्स (Foods That Irritate Hemorrhoids) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement