कार्ब ब्लॉकर्स: ब्लिस वेलनेस प्लांट बेस्ट वेट मैनेजमेंट (Bliss Welness plant based weight management)
ये वाइट किडनी बीन के एक्सट्रेक्ट से तैयार किया जाता है और शरीर में स्टार्च और कार्ब के पाचन को रोकने का काम करता है। इस कारण से वजन को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। वाइट किडनी बीन एक्सट्रेक्ट (White Kidney Bean Extract) में मौजूद फासियोलामिन प्रोटीन (Phasiolamin Protein) शरीर में कार्बोहाइड्रेट रूपांतरण को लगभग 40% से 60% तक कम कर देता है। यानी आप तो ज्यादा खाना खाते हैं लेकिन उसका असर शरीर में कम दिखाई पड़ता है। ये सप्लिमेंट उपयोग की दृष्टि से सुरक्षित माना जाता है। बेहतर होगा कि डॉक्टर से जानकारी के बाद ही इसका सेवन करें। इसकी एक बोतल की कीमत 499 रुपय है।
और पढ़ें: वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय और रहें फिट
इरविन नैचुरल्स, 3-इन-1 कार्ब ब्लॉकर (Irwin Naturals, 3-In-1 Carb Blocker)
जो लोग खाने में अधिक कार्ब लेते हैं, उनके लिए ये सप्लिमेंट फायदेमंद साबित हो सकता है। ये एमाइलेज एंजाइम की सक्रियता को घटाकर स्टार्च के प्रभाव को कम कर देता है। एमाइलेज एंजाइम का काम स्टार्च के पाचन में होता है। इस सप्लिमेंट प्लांट एक्ट्रेक्ट होता है, जो शरीर में स्टार्च और कार्ब के प्रभाव को कम करने का काम करता है। साथ ही ये डायजेशन को बेहतर बनाने का काम भी करता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं होता है, उनके लिए भी ये सप्लिमेंट उपयोगी साबित होता है। इसकी एक बोतल की कीमत 1,362 रु है। आप इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कार्ब ब्लॉकर्स: ओयोम ट्रूली लीन (oyom truly lean)
ओयोम ट्रूली लीन का सेवन करने से अधिक भूख की समस्या से राहत मिलती है और साथ ही फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज हो जाती है। इस कारण से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। इस सप्लिमेंट में साइडर विनेगर (cider vinegar), विटामिन बी 12 (vitamin B12), ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, बीटरूट आदि का एक्ट्रेक्ट होता है। ये मेटॉबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और भूख को कम करते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। एप्पल साइडर विनेगर मेटबॉलिज्म को इंप्रूव करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक बोतल की कीमत (90 Gummies) 1599 रु है।
और पढ़ें: पुरुषों के लिए वेट लॉस डायट टिप्स, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आपको वजन कम करना है, तो पहले अपने डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। तेजी से वजन बढ़ना किसी बीमारी का कारण भी हो सकता है। अगर आप कार्ब का अधिक सेवन कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि खाने में पौष्टिक आहार की संतुलित मात्रा शामिल करें। अगर आपको डॉक्टर कार्ब ब्लॉकर्स लेने की सलाह देते हैं, तो बेहतर होगा कि उन्हीं सप्लिमेंट्स का सेवन करें, जो डॉक्टर ने बताया हो। यहां आपको सिर्फ जानकारी के लिए कुछ ब्रांड्स के नाम दिए गए हैं।
इस आर्टिकल में दिए गए ब्रांड के नाम का हैलो स्वास्थ्य प्रचार नहीं कर रहा है। डॉक्टर से परामर्श के बाद जो दवाएं बताई जाए, उनका ही सेवन करें। बिना परामर्श के दवा का अधिक सेवन करने से शरीर में साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको कार्ब ब्लॉकर्स (Carb Blockers) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।