अगर कोई महिला बच्चे को जन्म देने वाली है तो उसके दिमाग में कई विचार आ रहे होते हैं जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण विचार है बेबी रेजिस्ट्री तैयार करना। बेबीज को बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है। ये तो सभी जानते हैं, लेकिन उसकी जरूरत की चीजों की लिस्ट की शुरुआत कहां से करें और उसे खत्म कहां करें इसको लेकर पेरेंट्स परेशान रह सकते हैं। ऐसे में बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट (Baby registry checklist) तैयार करना एक अच्छा डिसीजन हो सकता है। जिसकी मदद से पेरेंट्स बच्चे के लिए सभी जरूरी चीजों को आसानी से जुटा सकते हैं। बेबी रेजिस्ट्री में बड़ी चीजें जैसे कि झूला (Crib) और स्ट्रोलर (Stroller) भी हो सकता है और डायपर्स (Diapers), वाइप्स (Wipes) जैसी चीजें भी शामिल हो सकती हैं। बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट कैसे तैयार करें और इसमें किन-किन चीजों को शामिल करें चलिए जान लेते हैं।
बेबी रेजिस्ट्री (Baby registry) कैसे काम करती है?
एक बेबी रेजिस्ट्री (Baby registry) उन वस्तुओं की एक सूची है जो माता-पिता उपहार के रूप में प्राप्त करना चाहेंगे। यह सूची यह सुनिश्चित करती है कि भविष्य के पेरेंट्स को अपने नए मेहमान के घर में स्वागत के लिए आवश्यक सब कुछ मिल जाए। आमतौर पर, बेबी रजिस्ट्रियां रिटेल स्टोर द्वारा तैयार की जाती हैं और इसे ऑनलाइन बेबी रजिस्ट्री या फिजिकल रूप से भी तैयार किया जा सकता है। कुछ रजिस्ट्रियां आपको अनेक खुदरा विक्रेताओं की सूचियों को संयोजित करने की अनुमति देती हैं। ये आपके ऊपर है कि आप किसी एक बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट को फॉलो करते हैं या सबकी मदद से एक मास्टर बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट बनाते हैं।
कई लोकप्रिय बेबी रजिस्ट्रियां अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करती हैं, जैसे कि मुफ्त रिटर्न, प्राइस मेचिंग, मुफ्त उपहारों का वेलकम बॉक्स और चुनिंदा वस्तुओं पर पूर्ण छूट। एमेजॉन से लेकर वॉलमार्ट जैसे स्टोर पर बेबी रजिस्ट्री चेकलिस्ट आसानी से मिल जाती है।
बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट (Baby registry checklist) कब बनाना शुरू करें?
वैसे तो आप बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट प्रेग्नेंसी के बाद कभी भी बना सकते हैं, लेकिन अक्सर लोग इसे थर्ड ट्राइमेस्टर (Third trimester) में बनाने की सलाह देते हैं। उस समय तक पेरेंट्स बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं और उन्हें यह भी पता चल जाता है कि बच्चे को किस चीज की जरूरत होगी। कई कपल्स अपनी तैयार की गई बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर कर देते हैं ताकि वे बेबी शॉवर (Baby shower) में इसमें से कुछ सामान गिफ्ट के तौर पर दे सकें। बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट बनाने के लिए बहुत अधिक इंतजार ना करें क्योंकि इसको बनाने और समान जुटाने में भी समय लगने वाला है।
बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट का चुनाव कैसे करें? (How to use baby registry checklist)
कई सारे रिटेल स्टोर्स बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट उपलब्ध कराते हैं। हर पेरेंट्स के लिए बेबी रेजिस्ट्री उनकी जरूरतों, बजट और प्रोडक्ट्स ब्रांड्स पर निर्भर करती है। पेरेंट्स अपनी जरूरत के हिसाब से बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट का चुनाव कर सकते हैं। वे कई सारी बेबी रेजिस्ट्रीज को भी ट्राय कर सकते हैं।
बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट (Baby Registry Checklist) में कौन सी चीजें होनी चाहिए?
ये बात तो सही है कि बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट के जरिए पेरेंट्स यह पता चल जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है। इसमें हर वो चीज होनी चाहिए जिसकी जरूरत पेरेंट्स को बेबी के आने के बाद पड़ने वाली है। यहां हम बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट में शामिल होने वाले आइटम्स की सूची दे रहे हैं जो मददगार हो सकती है।
और पढ़ें: ऑर्गेनिक बेबी फॉर्मुला में किन प्रोडक्ट का किया जा सकता है इस्तेमाल?
बेबी रेजिस्ट्री में बेदिंग आइम्स को शामिल करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे बच्चे के लिए ही डिजाइन किए गए हों और बेबी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हों।
सेफ्टी स्लीप का अभ्यास करते हुए बेबी स्लीपिंग के लिए बेबी के पालने में अच्छी तरह से फिट होने वाली शीट को बिछाएं। इसमें तकिए, सॉफ्ट टॉयज या ब्लैंकेट को ना रखें। क्रिब बम्पर्स का उपयोग भी ना करें।
- पालने में बिछाने के लिए मेटरेस
- वॉटरप्रूफ मेटेरेस प्रोटेक्टर

अधिकांश बच्चे नवजात आकार के कपड़ों से तेजी से बढ़ते हैं, और उन्हें जल्दी ही 0-3 साइज के कपड़े फिट होने लगते हैं। आप मौसम पर भी विचार करना चाहेंगे और विभिन्न प्रकार के मौसमों में बच्चा कितना बड़ा होगा ऐसा सोचकर कपड़ों को खरीदें। जिसमें निम्न को शामिल करें।
- पजामी या पजामें
- मोजे
- हाफ स्लीव्स टीशर्ट या छोटे बच्चे के लिए आने वाले कपड़े
- फुल स्लीव्स टीशर्ट या छोटे बच्चे के लिए आने वाले कपड़े
- बच्चे को लपेटने के लिए ब्लैंकेट
- छोटे रुमाल
- स्वेटर्स
- टोपा
- हॉस्पिटल से आते वक्त पहनने वाले कपड़े
अगर कोई महिला ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) करा रही है तो उसे निम्न चीजों की जरूरत हो सकती हैं।
मेडिकल सामान (Medical items)
निम्न चीजों को भी इस लिस्ट में शामिल करना चाहिए।
नर्सरी फर्नीचर (Nursery furniture)
बेबी को ज्यादा फर्नीचर की जरूरत नहीं होती, लेकिन निम्न आइटम्स को चेकलिस्ट में जरूर रखें।
- झूला या पालना
- बच्चों की गाड़ी
- स्टोरेज के लिए बास्केट या बिन्स
बच्चो को खेलना पसंद होता है। इसलिए इन चीजों को ना भूलें।
- एक्टिविटी मेट
- सॉफ्ट बेबी बुक
- सॉफ्ट ब्लॉक्स
- सॉफ्ट ब्लैंकेट
- कॉटन से बने सॉफ्ट टॉयज
ट्रेवल टाइम (Travel time)
कई बार नए परेंट्स को ये समझ नहीं आता है कि छोटे बच्चे के साथ ट्रैवल करते वक्त किन चीजों को साथ होना जरूरी है। चलिए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
- इंफेंट कार सीट
- स्ट्रोलर
- डायपर बैग
- ट्रेवल क्रिब
बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट में इन चीजों को ना करें शामिल (Do not include these things in the baby registry checklist)
कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें बेबी रेजिस्टी चेकलिस्ट में शामिल नहीं करना चाहिए। जैसे:
- बेबी वाइप वॉर्मर- ये बेबी को नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन इनकी कभी जरूरत नहीं पड़ती है।
- फैंसी कपड़े- जब तक बेबी छोटा है उसे इस प्रकार के कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ती है।
- शूज- जब तक बेबी चलना शुरू नहीं कर देता तब तक इनकी जरूरत नहीं पड़ती है
- बहुत सारे खिलौने- छोटे बेबी के लिए बहुत सारे खिलौने भी जरूरी नहीं है।
उम्मीद करते हैं कि आपको बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।