कच्चे या अनपॉश्चराइज्ड दूध से बने चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि इस दौरान पॉश्चराइज्ड दूध से बना चीज जैसे चैडार, गौड़ा, स्विस, परमेसन आदि के साथ ही मेल्टेड चीज जैसे क्राफ्ट सिंगल्स, वेलवेता का सेवन करना सुरक्षित है।
अगर आप गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर चिंतित हैं, तो आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर इन चीज को उच्च तापमान (74 डिग्री सेल्सियस और अधिक) पर घर में पकाया जाता है। तो इससे बैक्टीरिया (Bacteria) मर जाते हैं और भोजन खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब वो इसका सेवन करें, तो यह चीज पूरी तरह से गर्म हो। अपने टेस्टबड्स को शांत करने के लिए क्रीम चीज का प्रयोग करें। इसके साथ ही बाजार में चीज की ऐसी कई वेराइटीज मिल जाएगी जिसमें स्वाद के साथ कम वसा भी हो।
[mc4wp_form id=”183492″]
गर्भावस्था के दौरान चीज: अगर गर्भावस्था में ऐसा आहार खा लिया है जिससे आपको समस्या हो, तो क्या करना चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान चीज का सेवन या गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर सचेत रहना आवश्यक है, लेकिन अगर आपको निम्नलिखित लक्षण हो या आप कुछ गलत खाने को लेकर चिंतित हैं, अपने चिकित्सक को दिखाएं। लिस्टेरियोसिस के लक्षण फ्लू के समान हैं और इसमें यह समस्याएं शामिल हैं:
- बुखार (Fever)
- सिरदर्द (Headache)
- जी मिचलाना
- उल्टी (Vomiting)
- मांसपेशियों में दर्द (Muscles pain)