backup og meta

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए?, Sex after cesarean

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/12/2023

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए?, Sex after cesarean

    सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान ही सतर्कता नहीं बरती जाती है बल्कि डिलिवरी के बाद भी कई तरह की बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है। विशेष तौर पर अगर डिलिवरी सिजेरियन हो। जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ तनाव भी बढ़ सकता है और शारीरिक परेशानियां भी। इसलिए स्ट्रेस बस्टर के तौर पर सेक्स सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए (Sex after cesarean)? और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए?

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए? इसपर रिसर्च कहती है कि, सिजेरियन डिलिवरी के बाद तकरीबन आठ हफ्ते बाद ही इंटरकोर्स करना चाहिए। क्योंकि सिजेरियन डिलिवरी मेजर सर्जरी होती है और घाव सूखने में वक्त लगता है। 4 से 6 हफ्ते का वक्त घाव सूखने में लग सकता है, लेकिन किसी समय सीमा को निर्धारित नहीं किया जा सकता। सिजेरियन डिलिवरी के बाद सेक्स करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सिजेरियन डिलिवरी के बाद ठीक होने के लिए आपको दो से चार दिनों के लिए अस्पताल में रहना पड़ सकता है। धीरे-धीरे दर्द निवारक दवाओं को कम करने और यूरिनरी मूत्र कैथेटर (Urinary Catheter) जैसे चिकित्सा उपकरणों को हटाया जाता है।

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए : हो सकती है ब्लीडिंग

    सिजेरियन डिलिवरी में महिलाओं को योनि से रक्तस्राव होने की समस्या नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ रक्त सर्जरी के दौरान बाहर निकल जाता है, लेकिन आप अभी भी चार से छह सप्ताह तक ब्लीडिंग हो सकती है। एक महिला के गर्भाशय को सामान्य आकार में वापस आने और गर्भाशय ग्रीवा को वापस बंद होने में लगभग छह सप्ताह लगते हैं। यौन संबंधों को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए सर्विक्स (Cervix) के बंद होने की आवश्यकता होती है। आपको सिजेरियन डिलिवरी के बाद कुछ हफ्तों तक योनि में सेक्स करने या टैम्पोन जैसा कुछ भी डालने से बचने की आवश्यकता होती है।

    जबकि कुछ महिलाएं जल्द ही यौन गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो सकती हैं, ज्यादातर सिजेरियन डिलिवरी के मरीज अपने डॉक्टर द्वारा अपने छह सप्ताह के पोस्टपार्टम चेकअप के बाद सेक्स कर सकते हैं।

    और पढ़ेंः डिलिवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क ना होने के कारण क्या हैं?

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए : डॉक्टर से लें सलाह

    यदि आपको सिजेरियन डिलिवरी के बाद कोई बढ़ा हुआ दर्द, डिस्चार्ज या रक्तस्राव हो, तो अपने डॉक्टर से बात करें। विशेषज्ञ मानते हैं कि जैसे-जैसे समय बीतता है, उन्हें बेहतर महसूस करना शुरू करना चाहिए, न कि बदतर। अगर आपको किसी भी तरह का दर्द महसूस होता है, तो यह संकेत है कि कुछ गलत हो सकता है। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए? तो बता दें कि सिजेरियन के बाद सेक्स (Sex after cesarean) थोड़ा असहज हो सकता है, खासकर अगर आप स्तनपान करवा रहे हैं, तो आपका मासिक धर्म चक्र वापस नहीं आया है या आप बर्थ कंट्रोल पर हैं। ये सभी प्राकृतिक योनि स्राव की मात्रा को कम कर सकते हैं। सिजेरियन के बाद सेक्स (Sex after cesarean) से पहले लंबे फोरप्ले का प्रयास करें, ल्ब्रूरिकेशन का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है और साथ ही पूरी समय लें।

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए : इन बातों का रखें ख्याल

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए इसे लेकर समय लें और बॉडी का भी ध्यान रखें और उसके संकेतों को समझें। हर मामले में चीजें एक सी नहीं रह सकती हैं, तो ऐसे में अपने शरीर के लिहाज से समय दें। यह बात जान लीजिए कि हर महिला या हर कपल एक जैसा नहीं होता है। ऐसे में पार्टनर्स को आपस में खुल कर बात करने की जरूरत होती है। अगर आपको कोई परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में डॉक्टर से बात करने में झिझके नहीं। साथ ही यह भी जान लें कि महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात करने के बारे में कुछ भी गलत नहीं है। इसके अलावा अगर आप सिजेरियन बॉडी स्कार को लेकर चिंतित हैं, तो भी डॉक्टर से खुलकर बात करें।

    और पढ़ें: सिजेरियन डिलिवरी के बाद क्या खाएं और क्या ना खाएं?

    सिजेरियन डिलिवरी के बाद सेक्स के लिए टिप्स

    • अपनी पार्टनर से इंटिमेट होने के पहले फीलिंग का ध्यान जरूर रखें। उसकी इच्छा जान लें।
    • सी-सेक्शन के बाद अगर पहली बार सेक्स करना चाहते हैं, तो सबसे पहले फोरप्ले से शुरुआत करें।
    • कंफर्टेबल पुजिशन का चयन करें। अगर कंफर्टेबल पुजिशन में भी परेशानी महसूस होती है, तो ओरल सेक्स ऐसे समय में बेहतर विकल्प हो सकता है।
    • सेक्स के पहले वजायना में लुब्रिकेंट्स जरूर लगाएं।

    और पढ़ें: सेक्स के ये 14 सवाल पूछने में हिचकिचाती है हर महिला

    सिजेरियन डिलिवरी के बाद सेक्स के पुजिशन

    कडल (Cuddle)

    कपल्स को एक दूसरे के करीब आने के लिए कडल (एक दूसरे से लिपटना) सबसे बेस्ट तरीका है।

    सॉसी स्पूनिंग (Saucy Spooning)

    सॉसी स्पूनिंग पुजिशन में कपल्स एक करवट में रहकर इंटिमेट हो सकते हैं।

    रिवर्स काउगर्ल (Reverse cowgirl)

    रिवर्स काउगर्ल पुजिशन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकती है अगर इस पुजिशन में परेशानी महसूस होती है, तो सेक्स न करें। इसमें फीमेल पार्टनर मेल के ऊपर बैठी होती है और उसका मुंह मेल के पैरो की तरफ होता है।

    मिशनरी सेक्स पुजिशन (Missionary sex position)

    मिशनरी को सबसे आरामदायक सेक्स पुजिशन माना जाता है।

    और पढ़ेंः डिलिवरी के वक्त दाई (Doula) के रहने से होते हैं 7 फायदे

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए और कब नहीं

     टांके लगे होने पर

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए ये तो आप समझ ही गए होंगे पर कब नहीं बनाना चाहिए, वो भी जान लीजिए। जिन महिलाओं का पेरिनियम भाग (योनी और गुदा के बीच का भाग) प्रसव के दौरान कट जाता है या वहां पर चीरा लगाया जाता है, तो इसके ठीक होने तक सेक्स नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही टांके लगे होने पर भी सेक्स न करें।

    गलत सेक्स पुजिशन (Wrong sex partition)

    नवजात  के जन्म के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। दरअसल ये बदलाव गर्भावस्था के शुरुआत होते ही शुरू हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसी पुजिशन से बचना चाहिए जिससे गर्भाशय पर प्रेशर पड़ता हो। अगर आपके पार्टनर को कोई पुजिशन अधिक पसंद हो और आपको आरामदायक महसूस न हो रहा है।

    योनि का ज्यादा ड्राई होना (Vaginal dryness)

    इस बात का ख्याल रखें कि शिशु के जन्म के बाद महिला की योनि पहले की तुलना में अधिक ड्राई हो सकती है। इस दौरान संबंध बनाना मां के लिए वजायनल पेन शुरू कर सकता है। इसलिए लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें।

    ध्यान दें

    सिजेरियन के बाद कब संबंध बनाना चाहिए और कब नहीं अब आप समझ ही गए होंगे। सिजेरियन डिलिवरी के बाद सेक्स करने से नुकसान नहीं है लेकिन, इस दौरान अगर कोई परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें। सभी का शरीर एक जैसा नहीं होता है, इसलिए किसी दूसरे के एक्सपीरियंस को कंपेयर बिल्कुल न करें। कई बार सावधानी न रखने पर बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हमने आपको सिजेरियन के बाद सेक्स (Sex after cesarean) से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/12/2023

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement