सेक्स एक कामुक क्रिया है जो परम आनंद की प्राप्ति और रिप्रोडक्शन के लिए की जाती है। इसे मेडिकल भाषा में वजाइनल इंटरकोर्स या वजाइनल सेक्स भी कहा जाता है।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
सेक्स एक कामुक क्रिया है जो परम आनंद की प्राप्ति और रिप्रोडक्शन के लिए की जाती है। इसे मेडिकल भाषा में वजाइनल इंटरकोर्स या वजाइनल सेक्स भी कहा जाता है।
सेक्स करने के विभिन्न तरीके होते हैं और हर एक तरीका अपने आप में अनोखा और फायदा और नुकसान लेकर आता है। अलग-अलग तरह की सेक्स पुजिशन से कामुकता के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसी ही सेक्स पुजिशन में नाम आता है मिशनरी सेक्स पुजिशन का जो सबसे आसान सेक्स पुजिशन में से एक है।
मिशनरी सेक्स पुजिशन में महिला और पुरुष दोनों ही आरामदायक स्थिति में रहते हैं। इस सेक्स पुजिशन मे दोनों पार्टनर को समान कामुकता का अहसास होता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह आप मिशनरी सेक्स पुजिशन को और भी बेहतर बना सकते हैं।
और पढ़ेंः पहली बार सेक्स से पहले जान लें ये 10 बातें, हर मुश्किल होगी आसान
वैसे तो कई तरह की सेक्स पुजिशन होती हैं, लेकिन मिशनरी सेक्स पुजिशन (Missionary sex position) को शुरुआती सेक्स पुजिशन माना जाता है। इस सेक्स पुजिशन में पुरुष साथी अपनी महिला साथी के ऊपर रहता है।
इस दौरान सेक्स करते समय दोनों पार्टनर सीधे आई-कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और एक-दूसरे के एहसास को महसूस कर सकते हैं। हालांकि, बहुत नॉर्मल और साधारण होने के कारण इस पुजिशन को बहुत से लोग बोरिंग भी मानते हैं।
ये पुजिशन मिशनरी सेक्स को बेहतर बना सकती है। इस सेक्स पुजिशन में महिला साथी बेड पर पीठ के बल लेट जाती है और पुरुष साथी उसके ऊपर घुटनों के बल बैठता है। स्किन-टू-स्किन टच या त्वचा के स्पर्श से प्यार का एहसास करने के लिए इस सेक्स पुजिशन को सबसे अच्छा माना जाता है।
इसे सबसे सुरक्षित सेक्स पुजिशन भी माना जाता है। पुरुष फीमेल पार्टनर के पैरों को धीरे से उठाते हुए उसके सिर के ऊपर की ओर ले जाता है और इंटरकोर्स करता है।
पुरुष साथी अपने बॉडी वेट या हाथों से महिला के पैरों को पकड़ सकता है, या महिला खुद अपने हाथों से अपने पैरों को खुद की ओर खींच के रख सकती है। इस पुजिशन में आप अपने पैरों के एंगल को बदलकर अपनी उत्तेजना को बढ़ा सकते हैं।
इस मिशनरी सेक्स पुजिशन में महिला साथी पीठ के बल नीचे लेटी रहती है और पुरुष साथी उसकी तरफ मुंह करने की बजाय विपरीत दिशा में मुंह करके महिला की जांघों के ऊपर बैठ जाता है।
इस पुजिशन में अच्छी तरह से पेनिट्रेशन करने में सहायता मिलती है। पेनिट्रेशन करते समय पुरुष साथी फीमेल पार्टनर की जांघों को सहला भी सकते हैं जिससे दोनों ही इस पल का ज्यादा आनंद उठा सकते हैं।
और पढ़ें : किस करते समय आती है मुंह से बदबू? जानिए क्या है कारण
इस मिशनरी सेक्स पुजिशन को क्रिस क्रॉस पुजिशन भी कहते हैं। इस पुजिशन में महिला साथी पीठ के बल लेटती है और पुरुष साथी उनकी तरफ मुंह करके बैठता है।
इसके बाद महिला साथी अपने पैरों को उसके पैरों के ऊपर से ले जाते हुए पीछे की तरफ ले जाती हैं। इससे फीमेल पार्टनर के पैर देखने में बिल्कुल एक्स शेप में दिखते हैं। इस पुजिशन में सेक्स करने से ऑर्गेज्म जल्दी मिलता है।
मिशनरी सेक्स पुजिशन में यह बहुत ही जबरदस्त पुजिशन है। इसमें महिला साथी पीठ के बल लेट जाती है और उनका एक पैर पुरुष की जांघों के नीचे होता है, वहीं दूसरा पैर पुरुष साथी की कमर को लपेटे हुए होता है। इस पुजिशन में सेक्स करने से डीप पेनिट्रेशन करना आसान होता है।
इस पुजिशन को क्रैब पुजिशन भी कहते हैं। इस पुजिशन में पुरुष साथी नीचे लेटा होता है और महिला साथी अपने दोनों पैर पुरुष साथी के शरीर के बगल में फैलाकर उनके जांघों के ऊपर बैठी होती है। इस पुजिशन में सेक्स करते समय कंट्रोल आप दोनों के पास होता है। यह मिशनरी सेक्स पुजिशन को नया अनभुव दे सकती है।
सेक्स को लेकर पुरुष और महिला दोनों में एक बर्निंग डिजायर होती है। इसीलिए नित-नए प्राकृतिक प्रयोग कर आप अपनी सेक्स लाइफ को और भी रोमांटिक बना सकते हैं।
अभी आपने मिशनरी सेक्स को बेहतर बनाने की पुजिशन के बारे में जाना। अब हम आपको कुछ ऐसी सेक्स पुजिशन के बारे में बता रहे हैं जो मिशनरी सेक्स के लिए नहीं बल्कि हमेशा ट्राई की जा सकती हैं।
और पढ़ें : सेक्स के बाद हाइजीन का कैसे रखें ध्यान? जानें जरूरी टिप्स
लोटस सेक्स पुजिशन क्रेजी और इमोशनल इंटिमेसी का एहसास दिलाती है। यह एक योग स्टाइल पुजिशन की तरह होती है। धीमी पड़ गई सेक्स लाइफ में रफ्तार लाने के लिए इस सेक्स पुजिशन को पति-पत्नी आजमा सकते हैं। इसमें मेल पार्टनर क्रॉस-लेग (cross leg) करके बैठता है। वहीं, महिला, पुरुष की गोद में उसे अपने पैरों और हाथ से लपेट कर बैठती है।
इस सेक्स पुजिशन में, कपल एक दूसरे को अपने शरीर से रब कर रहे होते हैं और इसमें मूव्स थोड़े स्लो होते हैं जिसकी वजह से पति-पत्नी एक-दूसरे में पूरी तरह खो जाते हैं और यह पल बेहद ही रोमांटिक हो जाता है।
हैंड्स फ्री पुजिशन में, मेल पार्टनर स्टूल पर बैठता है और महिला उसकी जांघों पर। ऐसे में पार्टनर्स का चेहरा आमने-सामने होता है और वह एक-दूसरे को किस, टच और कडल करते हैं।
सेक्स के लिए पुजिशन को करते समय दोनों पार्टनर के हाथ फ्री होते हैं जिसके चलते वह एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे से एन्जॉय कर पाते हैं। इस तरह की यौन क्रिया में पेनिस, महिला के क्लिटोरिस (फीमेल पेनिस) तक आसानी से पहुंच सकता है।
और पढ़ें : हर दिन सेक्स करना कैसे फायदेमंद है, जानिए इसके 9 वजह
[mc4wp_form id=”183492″]
स्टैंडिंग डॉगी सेक्स पुजिशन बाथरूम सेक्स के लिए बेस्ट रहती है। इससे महिला साथी के जी-स्पॉट तक पहुंचना काफी आसान हो जाता है। इस पुजिशन में फीमेल पार्टनर को चाहिए कि वह अपने हाथों को दीवार पर रखें और आगे की तरफ थोड़ा-सा झुक जाएं। फिर घुटनों को थोड़ा-सा मोड़ लें।
इससे मेल पार्टनर आसानी से पीछे से वजायना तक पहुंच सकता है। अपनी महिला पार्टनर की कमर पकड़ कर उन्हें पर्याप्त सहारा दें। इससे वॉटर सेक्स करने में आसानी होती है और प्लेजर भी मिलता है।
और पढ़ें : सेक्स पर किस ड्रग का क्या होता है असर
शॉवर सेक्स की इस पुजिशन में फीमेल पार्टनर को दीवार के सहारे पुरुष साथी के ठीक सामने खड़ा होना होता है। इसके बाद महिला को चाहिए कि वह अपने साथी की कमर पर अपने पैर को रख लें और मेल पार्टनर को महिला की कमर को सहारा देना चाहिए।
इस सेक्स पुजिशन में महिला का एक पैर जमीन पर होता है और दूसरे पैर से पुरुष साथी की कमर को बांध लेती है। इसलिए इसे रैप रांउड पुजिशन (Wraparound position) कहते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि मिशनरी सेक्स को बेहतर बनाने के टिप्स और कुछ नई सेक्स पुजिशन बताने के लिए लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको इस बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj