backup og meta

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के आसान उपाय, डिलिवरी के बाद आएंगे काम

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/01/2022

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के आसान उपाय, डिलिवरी के बाद आएंगे काम

    मां बनते ही महिलाओं की जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है। कुछ बदलाव मानसिक होते हैं तो कुछ शारीरिक, जिनमें से एक है स्ट्रेच मार्क्स। स्ट्रेच मार्क्स स्किन में खिंचाव के कारण आते हैं। जैसे-जैसे बच्चे की की ग्रोथ होती जाती है पेट के निचले हिस्से पर दबाव बढ़ने लगता है। जिससे स्किन टिश्यू फटने लगते हैं और स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। डिलिवरी के बाद स्किन लूज होने के कारण स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा नजर आने लगते हैं। कुछ घरेलु उपाए हैं जिन्हें अपना कर स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks) पाया जा सकता है।  

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के आसान तरीके 

    1. स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएगी तेल की रेगुलर मसाज (Oil massage)

    डिलिवरी के बाद आए स्ट्रेच मार्क्स पर अगर रोजाना तेल से मसाज की जाए तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks) पा सकते हैं। मसाज के लिए नारियल का तेल अच्छा माना गया है लेकिन, जैतून और बादाम का तेल भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।  

    [mc4wp_form id=”183492″]

    2. अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल (Egg white part)

    स्ट्रेच माक्स से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है।  2 अंडों का सफेद हिस्सा लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें फिर सूखने के बाद पानी से धोकर कोई भी अच्छा गाढ़ा मॉश्चराइजर लगा लें।  

    3. विटामिन ई भी है कारगर  (Vitamin E is beneficial)

    विटामिन-ई ऑइल में एंटीऑक्सीडेंट एलिमेंट होते हैं। इसलिए विटामिन ई स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks) पाने के लिए आप विटामिन-ई कैपसूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई ऑइल से स्किन की रेगुलर मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। इससे रोज 20 मिनट तक अच्छे से मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से भी जा सकते हैं । 

    4. डाइट में शामिल करें विटामिन के (Add Vitamin K in diet)

    डिलिवरी के बाद खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है उस वक्त शरीर को विटामिन्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में अपने खाने में विटामिन के को भी जरूर शामिल करें। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पत्ता गोभी, ब्रोकली, खीरा, शलजम ये सब खाएं। इससे भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। डायट से भी आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

    और पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में पाइल्स: 8 आसान टिप्स से मिलेगी राहत

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks)

    5. स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएग एलोवेरा और कॉफी का पेस्ट  (Paste of Aloevera and Coffee)

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा और कॉफी का पेस्ट भी यूज कर सकते हैं। यह पेस्ट स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। इसके लिए एलोवेरा में कॉफी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर सूखने दें। फिर धोकर मॉश्चराइजर लगा लें। 

    6. स्ट्रेच मार्क्स पर आलू की मसाज  (Potato)

    आलू तो हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है। एक आलू को छीलकर काट लें और फिर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मलें। थोड़ी देर बाद सुखा कर धो लें और क्रीम लगा लें। इससे भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks) मिल सकता है।

    इन घरेलु उपायों से आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं लेकिन, अगर आपके स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा गहरे हैं और तेल की मसाज या अन्य घरेलु नुस्खों से भी कम नहीं हो रहे तो आप किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। 

    7. अरंडी का तेल (Castor oil)

    अरंडी के तेल को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। पांच से दस मिनट तक हल्के हाथों से इसकी मालिश करें। मालिश करने के बाद इसे कवर करने के लिए एक प्लास्टिक की थैली का उपयोग करें। इस पर गर्म पानी की बोतल को लगभग 30 से 40 मिनट के लिए रोल करें। इसकी गर्मी रोम छिद्रों को खोलती है जिससे तेल छिद्रों में समाता है। यह तरीका स्ट्रेच मार्क्स हटाने में लाभदायक हैं।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रागी को बनाएं आहार का हिस्सा, पाएं स्वास्थ्य संबंधी ढेरों लाभ

    8. कोकोआ बटर (Cocoa Butter)

    कोकोआ बटर स्ट्रेस मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। इसे लगने का बेस्ट टाइम रात को है। सोने से पहले कोकोआ बटर से प्रभावित जगह पर मसाज करें। समय के साथ स्ट्रेच मार्क्स कम होते जाएंगे और फिर गायब हो जाएंगे।

    9. खीरा और नींबू का रस (Cucumber and Lemon Juice)

    नींबू के रस में ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन पर किसी भी तरह के निशान को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं खीरे का रस त्वचा को फ्रेशनेस प्रदान करता है। खीरे के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और सुखने दें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks)

    और पढ़ें:क्या हैं आंवला के फायदे? गर्भावस्था में इसका सेवन करना कितना सुरक्षित है?

    10. बेकिंग सोडा (Baking soda)

    बेकिंग सोडा के उपयोग से भी गर्भावस्था के बाद आने वाले स्ट्रेच मार्क्स से निपटा जा सकता है। जी हां, इसका उपयोग करने के लिए आपको केवल बेकिंग सोडा और पानी लेने की आवश्यकता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए आपको प्रभावित क्षेत्र के लिए जरूरी मात्रा में बेकिंग सोडा लेना है। अब इसमें चम्मच की मदद से पानी मिलाते हुए एक अच्छा पेस्ट बनाना है। अब इसे अपने प्रभावित क्षेत्र पर लगाना है। सूखने तक इसे लगे रहने दें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।

    हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के टिप्स दिए गए हैं। यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो बेहतर होगा आप किसी विशेषज्ञ से कंसल्ट करें।

    11. खीरा और बेसन का पेस्ट (Cucumber and Besan)

    खीरा और बेसन का उपयोग करने से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। इसका बेहतर असर देखने में काफी समय लग सकता है, लेकिन यह प्रभावी माना जाता है। इसे पेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह पेस्ट तैयार करने के लिए आपको एक छोटी कटोरी में प्रभावित क्षेत्र के लिए जरूरी मात्रा में बेसन लेना है। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस बेसन में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके सूखने का इंतजार करें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो ठंडे पानी की जगह आप हल्के गरम पानी से इसको साफ करें।

    12. टी ट्री ऑयल और जोजोबा (Tea tree oil and jojoba)

    टी ट्री ऑयल और जोजोबा दोनों तेलों में रोगाणुरोधी और एंटी इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो सूखी, मृत त्वचा का इलाज कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये तेल घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। त्वचा की समस्याओं जैसे सूखापन और खुजली का इलाज करने और रोमक छिद्रों को बढ़ने से रोकने में भी ये मदद करते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के लिए इसका उपयोग करने के लिए आपको एक चम्मच जोजोबा ऑयल और दो से तीन ड्रॉप टी ट्री ऑयल लेने की आवश्यकता है। इसको अच्छी तरह से मिला लें। अब इसको अपने प्रभावित क्षेत्र पर कुछ देर तक मसाज करें। इसके बाद इसको अपनी त्वचा पर लगा रहने दें। जिससे आपकी त्वचा इसे अच्छी तरह से अपने अंदर सोख ले। अब इसे साफ पानी से धो लें।

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा (Ways of removing stretch marks)

     पढ़ें:क्या है गर्भावस्था के दौरान केसर के फायदे, जिनसे आप हैं अनजान

    14. सी सॉल्ट (Sea salt)

    समुद्री नमक यानी सी-सॉल्ट कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम जैसे खनिजों से भरा होता है। ये खनिज हमारी त्वचा के स्वास्थ्य और पीएच लेवल के संतुलन को बनाए रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। जब शरीर का खनिज संतुलन बिगड़ जाता है, तो हमारी त्वचा में सूखापन, खुजली और जलन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शरीर पर समुद्री नमक का स्क्रब लगाने से त्वचा की सतह से मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और शरीर में खनिज संतुलन बेहतर होने लगता है। इसको बनाने के लिए आपको 1/4 कप सी सॉल्ट, 1/2 कप नारियल तेल लेने की आश्यकता है। आपको इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करना है। इसका गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए समुद्री नमक और नारियल तेल मिलाएं। अब वॉशक्लॉथ या अपनी हथेलियों का उपयोग करके, इस मिश्रण को अपने पैरों पर धीरे से स्क्रब करें। एक या दो मिनट के लिए जारी रखें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें।

    स्ट्रेच मार्क्स को लेकर जानने लायक बातें

    स्ट्रेस मार्क्स से छुटाकारा पाने की चिंता सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी होती है। दरअसल,  पुरुषों को भी स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। महिलाओं में जहां स्ट्रेच मार्क्स प्रेग्नेंसी के कारण होते हैं,  तो वहीं पुरुषों में ये तेजी से मसल्स बढ़ने से, वजन बढ़ने से या वजन कम होने से भी हो सकते हैं। ज्यादातर बॉडीबिल्डर्स में स्ट्रेच मार्क्स देखे जाते हैं क्योंकि वे बहुत तेजी से मसल डेव्लप करत हैं। इसी वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं की तरह पुरुष भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए उपाय ढूंढ़ते रहते हैं।

    पारंपरिक खानपान की ताकत जानिए इस वीडियो के माध्यम से

    कहीं भी बन सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स

    स्ट्रेच मार्क्स के बारे में यह बात शायद कम लोग ही जानते हों कि यह शरीर के किसी भी हिससे में हो सकता है। जिस भी हिस्से अत्यधिक खिंचाव पड़ता है या टिशू की ऊपरी लेयर तेजी से बिखरती है, वहां स्ट्रेच मार्क्स बन ही जाते हैं। सामान्य तौर पर पेट, ब्रेस्ट, हाथ, हिप्स आदि शामिल हैं।

    और पढ़ें : गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी में हेयरफॉल के कारणों और घरेलू उपाय को जान लें

    जेनेटिक्स और स्ट्रेच मार्क्स में संबंध

    कई रिसर्च में यह बात सिद्ध हो चुकी है जेनेटिक्स का हमारे स्ट्रेच मार्क्स होने से सीधा संबंध है। यानी अगर आपके माता-पिता को स्ट्रेच मार्क्स हैं तो आपको भी स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

    स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने और इससे जुड़े रोचक तथ्य आप जान ही गए होंगे। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के टिप्स दिए गए हैं। यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो बेहतर होगा आप किसी विशेषज्ञ से कंसल्ट करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement