और पढ़ें: Sunburn On Dark Skin: जानिए डार्क स्किन पर सनबर्न के बारे में यहां!
क्या नीले नेवस को हटाने की पड़ सकती है जरूरत?
अगर आपके शरीर में ब्लू नेवस ( Blue nevus) मौजूद है, तो इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि यह खतरनाक होगा। अगर उसके आकार में परिवर्तन नहीं हो रहा है और साथ ही ना तो दर्द की समस्या है और ना ही खून निकल रहा हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपको ब्लू नेवस ( Blue nevus) में किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो यह मेलेनोमा के रूप में भी विकसित हो सकता है, जिसे सेलुलर ब्लू नेवस के नाम से जाना जाता है। ऐसे में डॉक्टर इसे हटवाने की सलाह दे सकते हैं। अगर नीले नेवस का आकार बदल रहा है या यह साइज में बड़ा हो रहा है या इसका आकार 1 सेंटीमीटर से ज्यादा बड़ा हो रहा है, तो ऐसे में कॉस्मेटिक कारणों से डॉक्टर इसे हटाने का फैसला ले सकते हैं। अगर आप कॉस्मेटिक ऑपरेशन के लिए तैयार हैं, तो इसे जरूर कराएं।
और पढ़ें: महिलाओं के प्यूबिक एरिया में ड्राय स्किन होने के कारण और बचने के तरीके जानें
यह साफ नहीं है कि नीले नेवस का क्या कारण होता। ऐसा माना जाता है कि कुछ कोशिकाएं त्वचा की सतह के पास रहती हैं और त्वचा पर एक नीले रंग का तिल दिखाई देता है। किसी भी व्यक्ति में नीले नेवस का विकास हो सकता है। ये पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक दिखाई देते हैं। ब्लू नेवी एशियाई आबादी में भी अधिक होता है।अधिकांश नीले नेवस सौम्य हैं, लेकिन सेलुलर ब्लू नेवस मेलेनोमा के रूप में विकसित हो सकता है। हालांकि, इसे दुर्लभ माना जाता है।
अगर आपके मन में अभी भी ब्लू नेवस को लेकर कोई शंका है, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए। वैसे तो शरीर में तिल या मस्सा होना आम बात मानी जाती है लेकिन अगर उसमें परिवर्तन हो रहा है या फिर आपको समस्या भी पैदा हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी हो जाता है।
और पढ़ें: स्किन के लिए कोजिक एसिड (Kojic Acid) के फायदे और नुकसान दोनों जानें
इस आर्टिकल में हमने आपको ब्लू नेवस ( Blue nevus) के बारे में अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको स्किन हेल्थ के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।