backup og meta

फेस रोलर (face roller) का इस्तेमाल करने से क्या होते हैं फायदे, जानिए यहां

फेस रोलर (face roller) का इस्तेमाल करने से क्या होते हैं फायदे, जानिए यहां

स्किन को हेल्दी बनाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। फेस को क्लीन करने से लेकर फेस पैक, फेस मास्क का इस्तेमाल, क्लीजनिंग, फेशियल आदि की सहायता से स्किन को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इन्हीं में से एक तरीका है फेस रोलर का इस्तेमाल करना। फेस रोलर का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) को बढ़ाने का काम करते हैं। फेस रोलर्स का इस्तेमाल करके स्किन की चमक को बढ़ाया जा सकता है। फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits) एक नहीं बल्कि बहुत से होते हैं। इनके इस्तेमाल को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। फेस रोलर का इस्तेमाल करने से क्या फायदा होता है और इसे इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए, इन सवालों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें: एचआईवी में त्वचा के घाव कैसे दिखते हैं और उनका इलाज कैसे करें

फेस रोलर के फायदे (Face roller Benefits)

फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits)

फेस रोलर आपको मार्केट में कई वैरायटी के मिल जाएंगे। यह या तो क्रिस्टल के होते हैं या फिर जेड या क्वार्ट्ज के बने हुए। हैंडल के दोनों सिरों सिरे से रोलर लगा होता है, जिसे फेस की पूरी स्किन में आराम से घुमाया जा सकता है। आपको किस प्रकार के रोलर का चयन करना है, आप इस बारे में एक्सपर्ट से भी राय ले सकते हैं। रोलर का इस्तेमाल चेहरे की मालिश करने के लिए, स्किन के सर्फिस या फेस को स्मूथ बनाने के लिए, या स्किन को रिलेक्स पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। ये क्रिस्टल, जेड, रोज क्वार्ट्ज के साथ स्टेनलेस स्टील (stainless-steel0, प्लास्टिक आदि आदि के बने होते हैं। हेड मसाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि फेल रोलर्स का इस्तेमाल करने से फेस के ब्लड फ्लो में सुधार होता है। वही लोग पफनेस (Puffiness) को कम करने के लिए भी फेस रोलर का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं उन्हें अपने मूड में सुधार भी महसूस होता है। जिन लोगों की स्किन ढीली होती है, वह लोग इसका इस्तेमाल स्किन को टाइट करने के लिए भी कर सकते हैं। यानी कि रोलर्स के एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे हैं। आइए जानते हैं फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits) के बारे में।

और पढ़ें: हाथों और पैरों की फटी हुई त्वचा को ना समझें मामूली समस्या, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits): स्किन पफनेस को कम करने के लिए फेस रोलर

स्किन पफनेस को कम करने के लिए फेस रोलर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के फेस में आंखों के आसपास की स्किन में कुछ उभार या सूजन होती है। ऐसा फ्लूड के कलेक्शन के कारण हो जाता है। फेस रोलर का इस्तेमाल इसे कम करने के लिए किया जाता है, तो फ्लूड एक जगह पर इकट्ठा नहीं रह पाता है। ऐसे में ठंडा रोलर इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे की सूजन को कम किया जा सकता है। इससे ढीली त्वचा को टाइट करने में मदद मिलती है। फेस रोलर की मदद से अधिक पोर्स को कम करने में भी मदद मिलती है।

फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits):  फेस स्किन की समस्याएं होती हैं कम

मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है, यह बात सभी को पता है। ठीक यही बात चेहरे पर भी लागू होती है। जब फेस रोलर का इस्तेमाल किया जाता है, तो चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है। इस संबंध में स्टडी भी हो चुकी है, जिससे यह बात साफ हो हई है कि 5 मिनट की मालिश के बाद फेस के एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ गया। ऐसा करने से फेस की स्किन संबंधित समस्याओं में कमी आती है।

और पढ़ें: पॉकमार्क्स यानी त्वचा पर छेद या गढ्ढे होना: जानिए इसके कारण और उपाय

स्किन की झुर्रियां हो सकती हैं कम

हो सकता है कि आपको यह सुनकर अजीब लगे लेकिन यह सच है कि फेस रोलर का नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। एनसीबीआई (NCBI) में प्रकाशित स्टडी की मानें तो दिन में दो बार फेस स्किन की मालिश (Skin massage) करने से स्किन टिशू में प्रोटीन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे कि स्किन टाइट हो जाती है। इस चीज को प्रमाणित करने के लिए कुछ लोगों को स्टडी में शामिल भी किया गया और मालिश करने से प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया। फेस रोलर का इस्तेमाल स्किन स्किन को टाइट करने में मदद करता है या फिर नहीं या फिर फेस रोलर चेहरे पर कितना असर करते हैं, इस बारे में आप एक्सपोर्ट से भी जानकारी ले सकते हैं।

और पढ़ें: चेहरे की त्वचा का पील होना जब बन जाए मुसीबत, तो ये उपाय आ सकते हैं काम!

हो सकता है आपका मूड बेहतर

मालिश करने से मूड भी बेहतर होता है। बायोमेडिकल रिपोर्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार फेशियल मसाज करने से निगेटिव मूड में सुधार होता है। साथ ही मुड भी बेहतर होता है। चेहरे की मालिश करने पर तरोताजा महसूस होता है और साथ ही स्किन भी पहले से बेहतर दिखाई पड़ती है। स्टडी के दौरान फेस रोलर के बारे में जानकारी नहीं दी गई इसलिए इस बारे में कहना मुश्किल है फेस रोलर मूड को बेहतर बनाने में सौ प्रतिशत काम करेगा।

फेस रोलर के फायदे के बाद जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल?

फेस रोलर का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने चेहरे को क्लींजर की मदद से साफ करना होगा। इसके बाद चेहरे को टॉवल से सुखा लें। अब आप जिस सिरम या तेल का इस्तेमाल करते हैं, उसे चेहरे पर लगा लें। इसके बाद रोलर का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। आपको रोलर का इस्तेमाल बहुत आराम से करना चाहिए। आपको रोलर का इस्तेमाल करते समय हाथों से थोड़ा दबाव का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपवर्ड मूवमेंट यानी कि गले से ऊपर की ओर ताकत लगाते हुए बढ़ा फेस रोलर को बढ़ा  सकते हैं।

आपको साइड टू साइड रोलर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप लगभग 1 मिनट तक मसाज कर सकते हैं। अगर आपको दर्द महसूस हो रहा है, तो प्रेशर कम कर सकते हैं। फेस रोलर का इस्तेमाल करने के बाद उसकी सफाई भी जरूर करें। अगर आप ठंडे रोलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे आप रेफ्रिजरेटर में ठंडा कर सकते हैं। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए रोलर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको फिर भी कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आप एक्सपर्ट से इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

और पढ़ें: How To Manage Thin Skin: त्वचा को पतला होने से बचाएं, इन तरीकों को अपनाएं

फेस रोलर से नहीं बदलता है स्किन का शेप!

हमने आपको फेस रोलर के फायदे के बारे में जानकारी दी है लेकिन कुछ लोगों के मन में फेस रोलर के फायदे से संबंधित कुछ गलत जानकारी होती है। कुछ लोगों को लगता है कि फेस रोलर का इस्तेमाल करने से उनका चेहरा स्लिम या पतला हो जाएगा या फिर कोई हेल्थ कंडीशन (Health condition) ठीक हो सकती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। फेस रोलर का इस्तेमाल करने से चेहरे का वसा कम नहीं होता है और ना ही आपके चेहरे का आकार बदलता है। आपको इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने आपको फेस रोलर के फायदे (face roller Benefits) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Effects of a skin-massaging device on the ex-vivo expression of human dermis proteins and in-vivo facial wrinkles.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5383004/

Accessed on 7/3/2022

The facial massage reduced anxiety and negative mood status, and increased sympathetic nervous activity [Abstract].

https://www.jstage.jst.go.jp/article/biomedres/29/6/29_6_317/_article

Accessed on 7/3/2022

Skin care during the menopause period: Noninvasive procedures of beauty studies.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3907896/

Accessed on 7/3/2022

 Rejuvenating facial massage – a bane or boon?
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12121555/

Accessed on 7/3/2022

Short- and long-term effects of using a facial massage roller on facial skin blood flow and vascular reactivity

https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30477852/

Accessed on 7/3/2022

Current Version

07/03/2022

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

Non Cancerous Skin Tags: जानिए नॉन कैंसरस स्किन टैग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

स्किन में खुजलीदार बम्प्स के क्या हो सकते हैं कारण?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/03/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement