नार्कोलेप्सी एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को दिन में बहुत अधिक नींद आती है या अचानक स्लीप अटैक आता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को पूरे दिन उबासी आती रहती है और कोई भी काम करते हुए नींद के कारण आंखें बंद हो सकती हैं। नार्कोलेप्सी के कारण नियमित दिनचर्या प्रभावित होती है और इससे पीड़ित व्यक्ति को दिन में अधिक देर तक जगे रहने में कठिनाई होती है।

नार्कोलेप्सी के कारण कई बार मांसपेशियां अस्थायी रुप से अपना नियंत्रण खो बैठती हैं, जिसे कैटाप्लेक्सी कहा जाता है। यह घातक बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण दुर्घटना और चोट लग सकती है। एक सामान्य नींद चक्र में व्यक्ति की नींद तीन चरणों में पूरी होती है। शुरूआत में व्यक्ति की नींद बहुत हल्की होती है फिर गहरी होती है और लगभग 90 मिनट बाद वह रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) स्लीप लेता है। लेकिन नार्कोलेप्ली से पीड़ित व्यक्ति आंख बंद करने के तुरंत बाद आरईएम स्लीप लेने लगता है, जिसके कारण वह घंटों सोता रहता है और नींद नहीं खुलती है।
नार्कोलेप्सी दो प्रकार की होती है-टाइप 1 नार्कोलेप्सी और टाइप 2 नार्कोलेप्सी। कैटाप्लेक्सी के साथ होने वाली नार्कोप्लेसी को टाइप 1 नार्कोप्लेसी कहते हैं, जो बहुत आम है और बच्चों को होती है। बिना कैटाप्लेक्सी वाली नार्कोलेप्सी को टाइप 2 नार्कोलेप्सी कहते हैं।अगर समस्या की जद बढ़ जाती है, तो आपके लिए गंभीर स्थिति बन सकती है। इसलिए इसका समय रहते इलाज जरूरी है। इसके भी कुछ लक्षण होते हैं ,जिसे ध्यान देने पर आप इसकी शुरूआती स्थिति को समझ सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) एक न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर है। ये महिला और पुरुष दोनों में सामान प्रभाव डालता है। आमतौर पर 2000 में से हर एक व्यक्ति नार्कोलेप्सी से पीड़ित हैं। यह बीमारी 10 से 25 वर्ष के लोगों में होती है, लेकिन सही तरीके से इसका पता नहीं चल पाता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Dragon’s Blood: ड्रैगन ब्लड क्या है?
नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) शरीर के कई सिस्टम को प्रभावित करता है। नार्कोलेप्सी से पीड़ित व्यक्ति प्रायः दिन में नींद नहीं खुलती है और शरीर में सुस्ती बनी रहती है। जिसके कारण निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं :
कभी-कभी कुछ लोगों में इसमें से कोई भी लक्षण सामने नहीं आते हैं और अचानक से व्यक्ति को तेज उत्तेजना होती है और वह जोर से हंसता है, डरता है और उसे गुस्सा आता है। नार्कोलेप्सी के लक्षण अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ही होते हैं। इसलिए कई बार इस बीमारी के सटीक लक्षणों को पहचानना बहुत मुश्किल होता है।
ऊपर बताएं गए लक्षणों में किसी भी लक्षण के सामने आने के बाद आप डॉक्टर से मिलें। हर किसी के शरीर पर नार्कोलेप्सी अलग प्रभाव डाल सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति के लिए आप डॉक्टर से बात कर लें। अगर आपको दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है और इससे आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही हो तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।
नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) का सटीक कारण ज्ञात नहीं है। टाइप 1 नार्कोलेप्सी से पीड़ित व्यक्ति में हाइपोक्रेटिन रसायन का स्तर कम होता है। हाइपोक्रेटिन मस्तिष्क में मौजूद एक महत्वपूर्ण न्यूरोकेमिकल है, जो जागने और सोने के पैटर्न को रेगुलेट करने में मदद करता है। कैटाप्लेक्सी के मरीजों में भी हाइपोक्रेटिन का स्तर कम होता है। दरअसल मस्तिष्क में हाइपोक्रेटिन बनाने वाली कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने का कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि यह ऑटोइम्यून रिएक्शन के कारण होता है। नार्कोलेप्सी डिसऑर्डर आनुवांशिक कारणों से भी होता है। यदि परिवार के किसी सदस्य को यह समस्या हो तो आपको नार्कोलेप्सी होने की संभावना बढ़ जाती है।
नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) के कारण आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है और काम या स्कूल में आपके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अधिक सुस्ती और आलस महसूस होती है और कई बार तेज गुस्सा, हंसी और उत्तेजना का अनुभव होता है। सिर्फ इतना ही नहीं नार्कोलेप्सी के कारण व्यक्ति का मेटाबोलिज्म कम हो जाता है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और वजन तेजी से बढ़ सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Diabetic Eye Disease: मधुमेह संबंधी नेत्र रोग क्या है?
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) का पता लगाने के लिए डॉक्टर शरीर की जांच करते हैं और मरीज का पारिवारिक इतिहास भी देखते हैं। नार्कोलेप्सी के लक्षण अन्य बीमारियों की तरह होते हैं इसलिए इस बीमारी को जानने के लिए कुछ टेस्ट कराए जाते हैं :
इसके अलावा मरीज के उसकी स्लीप पैटर्न से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं और कुछ हफ्तों तक नींद के दौरान लक्षणों को ट्रैक किया जाता है। कई बार लक्षणों के आधार पर ही बहुत आसानी से नार्कोलेप्सी का निदान हो जाता है।
नार्कोलेप्सी का कोई सटीक इलाज नहीं है। लेकिन कुछ थेरिपी और दवाओं से व्यक्ति में नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) के असर को कम किया जाता है। नार्कोलेप्सी के लिए कई तरह की मेडिकेशन की जाती है :
यदि आपको उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की समस्या है, तो नार्कोलेप्सी के लिए कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर को इन बीमारियों के बारे में बताएं। साथ ही यदि आप एलर्जी या सर्दी खांसी की दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से इस बारे में बात कर लें।
अगर आपको नार्कोलेप्सी है, तो आपके डॉक्टर वह आहार बताएंगे जिसमें बहुत ही अधिक मात्रा में फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हों। इसके साथ ही आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
इसके साथ ही जीवनशैली और आदतों में बदलाव करके नार्कोलेप्सी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं। अगर आप नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Narcolepsy/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/narcolepsy/diagnosis-treatment/drc-20375503/Accessed on 8/1/2021
Narcolepsy Fact Sheet/https://www.ninds.nih.gov/Disorders/Patient-Caregiver-Education/fact-sheets/narcolepsy-fact-sheet/Accessed on 8/1/2021
Narcolepsy/https://rarediseases.org/rare-diseases/narcolepsy/Accessed on 8/1/2021
What is Narcolepsy/https://www.sleepfoundation.org/narcolepsy/Accessed on 8/1/2021
What is Narcolepsy/https://www.thoracic.org/patients/patient-resources/resources/narcolepsy.pdf/Accessed on 8/1/2021
Narcolepsy/https://www.columbianeurology.org/neurology/staywell/narcolepsy/Accessed on 8/1/2021
Current Version
24/12/2021
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore