backup og meta

एवोकैडो ऑयल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे पहुंचाता है फायदा

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2020

    एवोकैडो ऑयल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे पहुंचाता है फायदा

    क्या है एवोकैडो?

    एवोकैडो हरे रंग का फल है। इस फल का उपयोग तेल के उत्पान में किया जाता है। एवोकैडो ऑयल काफी हद तक एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर रहता है। ये ऑलिव ऑयल की तरह लोगों के बीच जाना-पहचाना नाम नहीं है लेकिन इसका यूज स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें: स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपने लिए बॉडी लोशन

    एवोकैडो क्यों है स्किन के लिए बेस्ट

    एवोकैडो ऑयल में 70 % हेल्दी ऑलिक एसिड होता है। साथ ही मोनोसेचुरेटेड ओमेगा-9 फैटी एसिड और फैटी एसिड स्किन के लिए लाभकारी होता है।13 पेशेंट में की गई स्टडी के मुताबिक ‘ जिन लोगों ने एवोकैडो ऑयल और विटामिन B12 युक्त क्रीम का यूज किया उन्हें स्किन की प्रॉब्लम से 12 हफ्तों में छुटकारा मिल गया। साथ ही एवोकैडो से बनी क्रीम का यूज स्किन की इंजरी को ठीक करने में भी किया जाता है।

    मुहांसे को करता है दूर

    मुहांसों के दूर करने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं लेकिन हमे इससे आसानी से निजात नहीं मिलता है। एक्ने की समस्या से निपटने के लिए ओटीसी दवाओं का भी यूज किया जाता है, जो शायद आपको निराश करती हो। एक बरा बार एवोकैडो ऑयल का यूज करके देखिए। इस ऑयल में अद्भुत गुण होते हैं। एवोकैडो तेल पोषक तत्वों से भरा होता है और इसका सही तरीके से उपयोग करने से मुंहासों को साफ किया जा सकता है। साथ ही मुहांसो से होने वाले निशान को भी दूर किया जा सकता है।

    • यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। इसमें ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। इसमें बहुत अधिक पॉलीअनसेचुरेटेड वसा नहीं होता है।
    • तेल को त्वचा पर लगाने से त्वचा की कोशिका के नवीनीकरण होता है। मृत त्वचा कोशिकाएं गिर जाती हैं, जिससे नई कोशिकाओं का जन्म होता है। यह मुंहासे को खत्म करने में मदद करता है।
    • इसमें एंटी- इंफ्लामेट्री गुण भी होता हैं, जो मुंहासे के स्थान पर लालिमा और सूजन को कम करने में मदद कर सकता हैं।
    • इसमें अल्फा-कैरोटीन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और ई, और ल्यूटिन जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।
    • इसमें लेसिथिन और पोटेशियम होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

    ये कर सकती हैं ट्राई

    अगर आप ये सोच रही हैं कि एवोकाडो ऑयल का यूज किस तरह से करें यहां कुछ विधि दी गई हैं, जिनका यूज हेल्दी स्किन के लिए किया जा सकता है। ये मुहांसों को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: स्किन और मेकअप से जुड़े अहम सवाल के जवाब जानने के लिए खेलें क्विज

    1.एवोकैडो ऑयल और हल्दी

    • 4-5 बूँदें एवोकैडो तेल
    • एक चुटकी हल्दी

    विधि

    • पेस्ट बनाने के लिए दोनों सामग्रियों को मिलाएं।
    • इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए बैठने दें।

    इस पेस्ट का यूज मुहांसे के ऊपर रोजाना किया जा सकता है।हल्दी में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं और हीलिंग प्रक्रिया में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: ये पिंपल्स क्यों करते हैं इतना परेशान, क्विज में छुपा है इसका जवाब

    2.एवोकैडो ऑयल और लैवेंडर ऑयल

    • एवोकाडो तेल की 5-6 बूंदें
    • 1-2 बूंदें लैवेंडर तेल या चाय के पेड़ का तेल लें।

    विधि

    • अपनी पसंद के आवश्यक तेल को एवोकैडो तेल में मिलाएं।
    • इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और छोड़ दें।

    एक दिन में दो या तीन बार इसे लगा सकते हैं।आप लैवेंडर का तेल, चाय के पेड़ का तेल या जुनिपर तेल ले सकती हैं। ये सभी आवश्यक तेल मुख्य रूप से उनके जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण मुंहासे के उपचार के लिए फायदेमंद होते हैं।

    यह भी पढ़ें: चेहरे से जुड़ी अनेक परेशानियों का इलाज हायल्यूरॉनिक एसिड डर्मल फिलर, जानें कैसे करता है काम

    एवोकैडो ऑयल के फायदे क्या हैं?

    एवोकैडो ऑयल के फायदे निम्नलिखित हैं। जैसे:-

  • यह स्किन को नमी पहुंचाने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करता है। दरअसल इसमें मौजूद  विटामिन-ई के अलावा एवोकैडो तेल में पोटेशियम, लेसिथिन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण और मॉइस्चराइज करने का काम करता है। त्वचा की सबसे बाहरी परत को यह आसानी से पोषण देता है।
  • एवोकैडो तेल में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन एग्जिमा और सोरायसिस से जुड़ी किसी भी परेशानी को दूर करने में कारगर होता है। डॉक्टर से सलाह लेकर इसके तेल का इस्तेमाल एग्जिमा को दूर करने में किया जा सकता है। 
  • एवोकैडो ऑयल में मौजूद एंटीओक्सिडेंट, विटामिन-ई, बीटा कैरोटीन, विटामिन-डी, प्रोटीन और फैटी एसिड सनबर्न की परेशानी को दूर करने में मददगार होता ही।
  • उम्र बढ़ने के सबसे पहले लक्षण सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देने लगती हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि एवोकैडो में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व जैसे एंटीओक्सिडेंट झुर्रियों को दूर करती हैं। 
  • स्कैल्प पर हल्के गर्म एवोकैडो ऑयल लगाने से रूसी, सूखी और स्कैल्प पर पड़ने वाली परत के कारण होने वाली अन्य समस्याओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  • कहते हैं की एवोकैडो का तेल नाखून पर लगाने से नाखून मजबूत होता है। हालांकि इससे जुड़े किसी तरह के कोई रिसर्च अब तक सामने नहीं आएं हैं।
  • एवोकैडो तेल घावों को जल्दी से ठीक करने में मदद कर सकता है। साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि एवोकैडो तेल में आवश्यक फैटी एसिड और ओलिक एसिड कोलेजन संश्लेषण को बढ़ावा दे सकते हैं, जो नए सेल्स के निर्माण में सहायक होते हैं। 
  • कुछ रिसर्च के अनुसार एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल मनुष्य के दिल के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फोलिक एसिड होते हैं। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एवोकैडो के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है, जैसे कि टोटल, LDL और HDL कोलेस्ट्रॉल या ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स की परेशानी भी दूर हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल सब्जियों के साथ खाने से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल का सेवन लाभकारी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे: सिर्फ त्वचा में निखार ही नहीं इसके हैं अन्य फायदे

    एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

    एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल से निम्नलिखित शारीरिक परेशानी हो सकती है। जैसे:-

    • बॉडी में एलर्जी होना
    • पेट दर्द शुरू होना
    • एसिडिटी की समस्या
    • उल्टी आना
    • माइग्रेन की परेशानी 
    • बुखार आना
    • डायरिया शुरू हो जाना
    • अस्थमा होना
    • पैरालाइसिस की समस्या
    • फ्लू होना

    ऊपर बताई गई परेशानी एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल के सेवन से हो सकती है।

    अगर आप एवोकैडो ऑयल से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    और पढ़ें: 

    हेल्दी स्किन के लिए नए साल में नए टिप्स, इन्हें जरूर आजमाएं

    जानिए ड्राई स्किन के लिए कंसीलर कौन-सा है सबसे अच्छा

    जानिए कैसे स्किन के लिए टी ट्री ऑयल है बेहद फायदेमंद?

    स्किन टाइटनिंग के लिए एक बार करें ये उपाय, दिखने लगेंगे जवान

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement