बालों के लिए विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है।
तेल (Oil):- विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए गेहूं के बीज का तेल (Wheat Germ Oil), सूर्यमुखी का तेल (Sunflower Oil), कुसुम का तेल (Safflower Oil), सोयाबीन का तेल (Soybean Oil), एवं कॉर्न ऑयल अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इनसभी तेलों में विटामिन-ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बालों को स्वस्थ्य बनाये रखने में आपकी मदद करता है।
हेजलनट (Hazelnut):- हेजलनट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर के विकास के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार ये कोशिकाओं के ऑक्सिडेशन को रोकने में सक्षम होता है। इसके साथ ही रेडिकल के कारण कोशिकाओं को पहुंचने वाले नुकसान से बचाने में भी सक्षम है।
पालक (Spinach):- पालक का सेवन अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है। क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। रिसर्च के अनुसार उबले हुए पालक का आधा कप आपको विटामिन ई की पूर्ति करने में सफल माना जाता है। इसके अलावा यह विटामिन ए, विटामिन के, फोलेट, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन से भी भरपूर माना जाता है।
अंडा (Eggs):- अंडा विटामिन ई का अच्छा श्रोत माना जाता है। विटामिन ई के साथ-साथ अंडे में विटामिन ए एवं राइबोफ्लेविन जैसे पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं।
स्वीट पोटैटो (Sweet potatoes):- शोध के अनुसार स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है। एक कप उबले हुए पोटैटो में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, मैगनीज एवं पोटैशियम मौजूद होता है, जो शरीर के साथ-साथ बालों को भी पोषण प्रदान करता है।
आम (Mangoes):- फलों का राजा आम सेहत के लिए और बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आम में विटामिन ई की मौजूदगी के साथ-साथ इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन बी 6 की मात्रा मौजूद होती है।
एवोकैडो (Avocados):- यह विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के और विटामिन-बी 6 का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके साथ-साथ इसमें थाइमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड और जिंक जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम डायजेशन को बेहतर रखने में सहायक होता है। वहीं एवोकैडो तेल में विटामिन-बी 12 होता है, जो सोरायसिस के इलाज के लिए बेहद प्रभावी है। इनसभी शारीरिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ बालों से जुड़ी परेशानी को भी एवोकैडो के सेवन से दूर किया जा सकता है।
एप्रिकॉट (Apricots):- खुबानी विटामिन ई से भरपूर माना जाता है। बालों को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए इसका सेवन लाभकारी माना जाता है। खुबानी में विटामिन ई के अलावा विटामिन सी और विटामिन ए भी मौजूद होता है।
ऊपर बताये गए खाद्य पदार्थों के साथ-साथ अन्य विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, मूंगफली, हरी सब्जियां, ताजे फलों का सेवन लाभकारी माना जाता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : पालक से शिमला मिर्च तक 8 हरी सब्जियों के फायदों के साथ जानें किन-किन बीमारियों से बचाती हैं ये