backup og meta

एक्ट्रेस की तरह दिखने के लिए करानी है लिप सर्जरी? जानें इसके प्रकार व साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/06/2020

    एक्ट्रेस की तरह दिखने के लिए करानी है लिप सर्जरी? जानें इसके प्रकार व साइड इफेक्ट्स

    बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाती रहती हैं। ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन (Breast Augmentation), लिपोसक्शन (Liposuction), फेस लिफ्ट (Face lift) के बाद लिप सर्जरी का क्रेज काफी बढ़ गया है। खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अक्सर कई अभिनेत्रियां होंठों की सर्जरी करवा रहीं हैं। इस आर्टिकल में जानें कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की लिप सर्जरी के बारे में और क्या हैं लिप सर्जरी के संभावित साइड इफेक्ट। 

    अनुष्का शर्मा

    बॉलीवुड की फेमस अदाकारा और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने दो बार होंठों की सर्जरी कराई है। पहली सर्जरी के कुछ खास रिव्यूज न मिलने की वजह से उन्होंने दोबारा कॉस्मेटिक सर्जरी (cosmetic surgery) कराई। अब अनुष्का का लुक और निखर गया है।

    और पढ़ें- होंठों को बड़ा करने के 9 मेकअप हैक, जरूर करें ट्राई

    प्रियंका चोपड़ा 

    हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता है? प्रियंका चोपड़ा को कई लोगों ने कहा कि उनके लिप्स काफी बड़े हैं। सर्जरी के बाद उन्होंने लिप्स के बड़े होने का फायदा उठाया और उन्हें रीडिजाइन किया। अब लोग उनके होंठों के दीवाने हैं। 

    और पढ़ें: टीनएजर्स टिप्सः कैसे हटाएं प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर?

    वाणी कपूर

    डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड की अभिनेत्री वाणी को अपने लिप लिफ्ट (lip lift) कराने की सलाह दी थी। सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई पिक्स वायरल हुई जिसमें वाणी के बिगड़े हुए होंठों की हालत काफी सुधरी हुई नजर आ रही थीं। 

    इनके अलावा आयशा टाकिया, मौनी रॉय, श्रुति हसन, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ जैसी ऐसी तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने होंठों की सर्जरी कराकर अपने लुक को चेंज ही कर दिया। लेकिन, लिप सर्जरी के नुकसान भी कम नहीं हैं। इसलिए, होंठों की सर्जरी कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि लिप सर्जरी क्या है? यह क्यों कराई जाती है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

    और पढ़ें- फुलर या बड़े होंठ कैसे पाएं?

    लिप सर्जरी क्या है? (What is lip surgery)

    होंठों की सर्जरी एक तरह की प्लास्टिक सर्जरी(plastic surgery) है, जिसमें लिप्स संबंधी विकार को सर्जिकल तरीके से ठीक किया जाता है। इसके अलावा सर्जरी से होंठों को परफेक्ट लुक भी दिया जा सकता है। होंठों के आकार को बढ़ाने या कम करने या उन्हें अधिक सुंदर दिखाने के लिए होंठों की सर्जरी की जाती है। लिप सर्जरी को चेहरे की अन्य कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के साथ कंबाइन भी किया जा सकता है।

    और पढ़ें : कौन-से ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को एलर्जी दे सकते हैं? जानें यहां

    लिप सर्जरी क्यों कराई जाती है? 

    • यदि होंठ बहुत पतले हों, तो लोग लिप एनहांस्मेंट (lip enhancement) या लिप ऑग्मेंटेशन (lip augmentation) कराते हैं।
    • कुछ लोग फुलर लिप्स इंजेक्शंस (fuller lips injection) का भी सहारा लेते हैं।
    • कुछ लोगों के होंठों पर अतिरिक्त वसा मौजूद होती है, जिसको लिप रिडक्शन सर्जरी (lip reduction surgery) से हटाया जाता है।
    • होंठों के आसामान्य शेप के लिए भी लिप सर्जरी कराई जाती है।
    • बढ़ती उम्र के साथ के किनारे लटकने लगते हैं, उनको सही कराने के लिए भी होंठों की सर्जरी कराई जाती है।

    और पढ़ें : घर पर बनाएं ये व्हाइटहेड्स मास्क, चेहरा हो जाएगा खिला खिला

    लिप सर्जरी के तरीके (Types of lip surgery)

    फैट ट्रांसफर इंजेक्ट (Lip transfer inject)

    इसमें शरीर के किसी हिस्से से फैट लेकर होंठों में इंजेक्ट किया जाता है जिससे होंठ भरे हुए लगते हैं। 

    वेरमिल्लियन एडवांसमेंट सर्जरी (Vermilion advancement surgery)

    इस सर्जरी में होंठों के किनारों को ऊपर की तरफ लिफ्ट करके उन्हें शेप दिया जाता है। इससे लिप्स ज्यादा पाउटी नजर आते हैं और इससे चेहरे का लुक भी बदल जाता है।

    लिप इम्प्लांट (Lip implant)

    लिप इन्हांसमेंट के लिए यह सर्जरी स्थायी-अस्थायी दोनों तरीकों से होती है। इसमें मुंह के अंदर से इंप्लांटेशन की जाती है जिससे खूबसूरत होंठ के साथ बेहतर मुस्कान मिलती है। लिप इम्प्लांट दो तरह से होता है:

  • सिलिकॉन (silicone)
  • एक्सपेंडेड पॉलीटेट्राफ्लूरोइथिलेन (expanded polytetrafluoroethylene)
  • लिप लिफ्ट सर्जरी (Lip lift surgery)

    लटके और ढीले होंठों को सही शेप देने के लिए यह सर्जरी की जाती है। इसमें होंठों के किनारों को ऊपर उठाकर सही शेप दिया जाता है।

    और पढ़ें : स्किन एलर्जी से राहत पाने के 4 आसान घरेलू उपाय

    लिप सर्जरी के साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Lip Surgery)

    • होंठों के आकार का बिगड़ना: होंठों की सर्जरी मुख्य रूप से लिप्स के शेप को ठीक करने के लिए की जाती है लेकिन, कई बार सर्जरी से होंठों का आकार और बिगड़ भी जाता है। ऐसी स्थिति में फिर से सर्जरी कराने की जरूरत होती है।
    • होठों में संक्रमण का होना: कभी-कभी लिप सर्जरी के बाद होंठों पर संक्रमण हो जाता है, जिसकी वजह से उसे बोलने में भी तकलीफ हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स दवा रिकमेंड कर सकते हैं।
    • ब्लीडिंग होना: किसी भी सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग होना सामान्य है, लेकिन कई बार होंठों की सर्जरी में रक्तस्राव ज्यादा हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल जांच की जरूरत होती है।
    • कई बार लिप सर्जरी के बाद व्यक्ति के होंठों पर सूजन भी हो सकती है। इस स्थिति में भी दोबारा सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है।

    और पढ़ेंः हेल्दी स्माइल पानें के 7 आसान नुस्खे

    [mc4wp_form id=’183492″]

    लिप सर्जरी फेल होने पर क्या करें?

    आज के दौर में बहुत सारे लोग लिप सर्जरी करा रहे हैं, इसके साथ में ऐसा भी देखा गया है कि उनमें से अधिकांश लोगों की यह सर्जरी असफल हो जाती है। ऐसी स्थिति में उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि अब इसका सामना कैसे कर सकते हैं। यदि किसी की लिप सर्जरी असफल हो जाती है, तो उसे इस बात को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए निम्नलिखित कार्यों को करना चाहिए-

    विशेषज्ञ से बात करना- लिप सर्जरी के असफल होने पर व्यक्ति को किसी विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए और उन कारणों का पता लगाना चाहिए, जिनकी वजह से सफल नहीं हो पाई। इसके अलावा विशेषज्ञ से यह भी पता करना चाहिए कि क्या उसके इस सर्जरी को फिर से कराना उचित अथवा नहीं।

    मानसिक तौर पर मजबूत रहना- हालांकि, किसी भी सर्जरी के असफल होने का असर मानसिकता पर काफी पड़ता है और व्यक्ति इसे लेकर काफी हताश भी हो जाता है लेकिन, उसे खुद को संभालना चाहिए और ऐसे व्यक्ति से बात करनी चाहिए, जिससे बात करके उसे सुकून मिले।

    होंठों की सर्जरी के बदले ट्राय करें यह तरीका  

    इन दिनों कॉस्मेटिक सर्जरी कराना आसान होता जा रहा है इसलिए, लोगों में लिप सर्जरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। 

    डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर चिरंजीव छाबड़ा (स्किन अलाइव, दिल्ली) का कहना है कि “कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर लोगों के बीच जागरुकता बढ़ती जा रही हैं। लेकिन, आज भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में जानती हैं पर इसे कराने से डरती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए डर्मल फिलर्स (dermal fillers) का ऑप्शन सही रहता है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। साथ ही डर्मल फिलर्स की कीमत भी लिप सर्जरी की तुलना में कम है।’

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement