backup og meta

क्या आपको सेक्स थेरिपी के बारे में पता हैं यह 5 बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/05/2021

    क्या आपको सेक्स थेरिपी के बारे में पता हैं यह 5 बातें

    सेक्स थेरिपी (Sex Therapy) एक प्रकार की टॉक थेरेपी है जिसमें कपल्स अपनी व्यक्तिगत, मनोवैज्ञानिक, शारीरिक परेशानियों से जुड़े ऐसे सवाल, एक पेशेवर डॉक्टर से पूछते हैं जिसकी वजह से उनका यौन जीवन में सुधार आता है। इसका प्रयोग लोगों की शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों को पूरा करने में मदद करने के लिए किया जाता है जिससे उन्हें एक संतोषजनक और आनंददायक सेक्स लाइफ मिले। तो आइए “हैलो स्वास्थ्य’ के इस आर्टिकल में जानते हैं कि सेक्स थेरिपी क्या है? यह किस तरह काम करती है?

    सेक्स थेरेपिस्ट क्या काम करता है?

    आज के समय में यौन समस्याएं होना आम बात है। आंकड़ों के अनुसार, 43% महिलाएं और 31% पुरुष अपने जीवन में किसी न किसी प्रकार के यौन रोग का अनुभव करते हैं। ऐसे में इन समस्याओं के निदान के लिए ही सेक्स थेरेपिस्ट होता है। सेक्स थेरेपिस्ट एक मनोचिकित्सक, रिलेशनशिप एक्स्पर्ट, या एक क्लिनिकल ​​सोशल वर्कर हो सकता है। ज्यादातर सेक्स थेरेपिस्ट कामुकता के बारे में विशेष जानकारी रखते हैं, जो व्यक्तिगत राय या व्यक्तिगत अनुभवों से अलग होती है। 

    और पढ़ें: एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS) के बारे में आप जो जानते हैं, वह कितना है सही!

    सेक्स थेरिपी कैसे काम करती है? (Sex Therapy)

    सेक्स थेरिपी एक प्रकार की मनोचिकित्सा की तरह ही है। आप अपनी चिंता, अनुभव, और भावनाओं को अपने थेरेपिस्ट के साथ साझा कर उन्हें अपनी मानसिक स्थिति का ज्ञान देते हैं। आप अपने चिकित्सक की मदद से, भविष्य में अपने यौन जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

    कब जरूरी हो जाता है सेक्स थेरेपिस्ट से मिलना

    कई बार कपल्स को यह जानकारी नहीं होती है कि यौन संबंधों में आने वाली परेशानियों के लिए इलाज कब से शुरू किया जाना चाहिए। महिलाओं को यौन-संबंध संबंधी परेशानियां होने पर वह महिला रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए जाती हैं। जबकि यह मामला सेक्सुअल जीवन की समस्यायों और भावनाओं से जुड़ी होती हैं। इन समस्याओं का समाधान महिला रोग विशेषज्ञ के पास नहीं बल्कि एक सेक्स थेरेपिस्ट के पास होता है।

    और पढ़ें: अगर आप कंसीव करना चाहती है तो सेक्स दौरान गलतियां ना करें

    सेक्स थेरिपी के फायदे (Sex Therapy Benefits)

    आपके खोए प्यार को वापस लाने में मदद कर सकती है सेक्स थेरिपी:

    आपकी पहली बार अपने पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पल आपको याद होगा। अगर आप उत्साह और इच्छा की उन भावनाओं को पुनः प्राप्त करना चाहते हैं तो सेक्स थेरिपी आपको सहायता कर सकती है। अगर शादी के 15 साल बाद भी सेक्स के दौरान आप अपनी सुहागरात वाले दिन की तरह प्यार को महसूस करना चाहते हैं तो सेक्स थेरिपी इसमें आपकी मदद कर सकती है।

    सेक्स थेरिपी (Sex Therapy) से बॉडी की एनाटॉमी के बारे में भी पता चलता है:

    कई यौन विशेषज्ञों की माने तो सेक्स थेरिपी में लोगों को अपने शरीर के बारे में और अपने साथी के शरीर के बारे में जानने को बहुत कुछ मिलता है। 

    मानसिकता में आता है बदलाव (Benefits of Sex therapy)

    अकसर लोग यह समझते हैं कि सेक्स के बारे में सोचना एक अपराध है। इस सोच के चलते व्यक्ति अपनी सेक्स की इच्छाओं को दबाने लगता है। अगर कोई लड़का किसी लड़की को देखकर फैंटसी करता है, तो उसको बाद में गिल्टी फील होने लगता है। इसी वजह से महिलाएं भी यौन संबंधों के लिए पहल करने से डरती हैं और यदि वह इसके लिए इच्छा करें, तो भी वह खुद को गलत मानने लगती हैं। कई बार तो फीमेल के द्वारा यौन संबंधों की चाहत जाहिर करने से उसका पार्टनर महिला के बारे में गलत बातों को मन में बैठा लेता है। महिला और पुरुष के इस तरह के विचार को दूर करने में सेक्स थेरिपी कामगर साबित होती है।

    और पढ़ें: इन वॉटर सेक्स टिप्स से पानी में सेक्स करना होगा और मजेदार

    आप एक बेहतर कम्युनिकेटर बनते है (Benefits of sex therapy)

    यह हमेशा यौन क्रिया के बारे में ही बात नहीं करती बल्कि ये दोनो साथियों के बीच बातचीत के माध्यम को भी सुधारती है।

    यह भी पढ़ें : कॉन्डम के प्रकार हैं इतने सारे, कॉन्डम कैसे चुनें क्या जानते हैं आप?

    कई समस्याओं का एक इलाज है यह

    अन्य तरीके से किए गए सेक्स संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप थेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं। महिला और पुरुष जब सामान्य तरह से सेक्स न करके सेक्स लाइफ में रोमांस के लिए किसी नई तरीके को अपनाते हैं, जैसे एनल (गुदा) सेक्स, तो इसमें कई तरह की परेशानी भी हो सकती है। इस समस्या को दूर करने लिए आप थेरेपी का सहारा ले सकते है।

    यह भी पढ़ें : आप वास्तव में सेक्स के बारे में कितना जानते हैं?

    ऑर्गैज्म (Orgasm) तक पहुंचने में मददगार

    सेक्स थेरिपी

    महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचाने में यह थेरेपी सहायक हो सकती है। सेक्शुअल इंटरकोर्स के समय सक्रिय होने के बाद भी महिला ऑर्गेज्म को महसूस न कर पाएं, तो आपको थेरेपिस्ट के पास जाकर इस समस्या पर बात करनी चाहिए।

    सेक्स थेरिपी (Sex Therapy) कई यौन समस्याओं को हल करने में मदद करती है

    कई सेक्स थेरेपिस्ट बताते हैं कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कैंसर के उपचार के बाद यौन संबंध बनाने में कठिनाई होती है, इसके अलावा कुछ विशेष बीमारियों से जुड़ी शल्यक्रिया की वजह से भी यौन सुख नहीं ले पाते। कितने लोग शारीरिक अक्षमता के कारण यौन संबंध बनाने में कठिनाई महसूस करते हैं । इस सभी मामलों में यह एक अच्छा उपाय है।

    और पढ़ें: पानी में सेक्स करने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पढ़ें यह वॉटर सेक्स गाइड

    सेक्स क्षमता में बदलाव (Sex Therapy Can Improve Sexual Power)

    यदि कोई आदमी सेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान महिला पार्टनर के साथ सही तरह से यौन-संबंध स्थापित नहीं कर पाता है, तो उनको इस प्रॉब्लम के सही कारणों की जांच करवानी चाहिए। इस समस्या को सेक्स थेरिपी से हल किया जा सकता है।

    सेक्स थेरिपी बढ़ाती है आपका आत्मविश्वास (Sex Therapy Benefits)

    सेक्स थेरिपी की मदद से आपका अपने यौन जीवन के प्रति आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आप अपने मन से हर उस विचार को बाहर निकालते हैं जो आपके यौन जीवन का उपहास करता हैं। सेक्स थेरिपी की मदद से आपको ऑर्गज़्म  तक पहुंचने में भी बहुत मदद मिलती है।

    ज्यादातर लोग हमारे समाज में यौन उपचार (sexual therapy) से डरते हैं। लेकिन, भावनात्मक रूप से प्रेरित यौन समस्याओं (sexual problems) का ट्रीटमेंट करने के लिए सेक्स थेरिपी बेहद ही शानदार तरीका है। कई लोग सेक्स समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बारे में बात करने से कतराते हैं। इन यौन संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए सेक्स थेरिपी मददगार साबित होती है। यह कपल्स को खुले और ईमानदार रिश्तों का रास्ता खोजने में मदद कर सकती है ताकि वो स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ सकें और बगैर किसी चिंता या चुनौती के अपना जीवन जियें। अच्छी बात यह है कि अगर डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को मरीज ध्यान में रख सकता है तो यौन चिकित्सा के परिणाम स्थायी होते हैं। 

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और सेक्स थेरिपी से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement