योग से बेहतर सेक्स लाइफ कैसे पाई जा सकती है, इस बारे में महान भारतीय गुरु, महर्षि वात्सयायन (Maharishi Vatsyayana) ने ‘काम सूत्र‘ की रचना की थी। जिसमें ऐसे कई बातों का उल्लेख किया गया है, जो मानव जीवन में सेक्स की जरूरत को बेहतर तरीके से समझाने में हमारी मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों की माने, तो अधिकतर कपल अपने सेक्स लाइफ से अपने पूरे जीवनकाल में पूरी तरह से संतुष्टी नहीं प्राप्त कर पाते हैं। इसकी वजह से सेक्स के बारे में जानकारियों की कमी होना। लोगों की माने तो वे अपने साथी के साथ मुश्किल से ही चार या पांच सेक्स पुजिशन ही अपनाते हैं। जिससे वो कुछ समय बाद बोर भी हो जाते हैं। जिसके बाद उनकी सेक्स लाइफ बस शारीरिक जरूरत बनकर रह जाती है, लेकिन उन्हें शारीरिक संतुष्टी मुश्किल ही मिल पाती है। लेकिन, योग सेक्स की मदद से वो अपनी निजी संबंधों में आ रही खामियों को पूरा कर सकते हैं।
योग से बेहतर सेक्स लाइफ कैसे पाएं?
हम सभी जानते हैं कि योग की मदद से हम स्ट्रेस, बढ़ते वजन को कम करने के साथ-साथ पाचन क्रियाओं में भी सुधार ला सकते हैं। साथ ही, योग के कुछ प्रकार शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित योग करने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल कम करके उसे नियंत्रित किया जा सकता है। कोर्टिसोल एक हार्मोन है जो शरीर में तनाव के स्तर के बढ़ने और घटने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वहीं, तनाव बढ़ने से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं जो यौन इच्छा में कमी आने का भी एक सबसे बड़ा कारण बन सकत है। इसलिए यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए योग बेहतर विकल्प माना जाता है।
और पढ़ेंः सेक्स लाइफ में तड़का लगा सकता है लूब्रिकेंट! जानिए उपयोग का तरीका
इन योग से बेहतर बनाए सेक्स
कामेच्छा बढ़ाने के लिए योगासन रोजाना अपने दिनचर्या में अपनाएं –
पद्मासन
नियमित तौर पर पद्मासन का अभ्यास करने से शरीर में स्ट्रेस लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है और यौन शक्ति को बढाया जा सकता है, जिससे बेहतर सेक्स लाइफ पाना संभव हो सकता है। इस आसन से मांसमेशियां, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जो इन अंगों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। पद्मासन की मुद्रा में हमारी शरीर एक तरह से ध्यान लागने की मुद्रा में होता है। जो हमारे मन में चल रहे कई तरह की भावनाओं और जिज्ञासों को शांत करके मन को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।
पद्मासन योग कैसे करें