कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन (Cardiac Blood Pool Scan) बताता है कि आपका हृदय शरीर के बाकी हिस्सों में कितनी अच्छी तरह रक्त पहुंचा रहा है। इस टेस्ट के दौरान थोड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव पदार्थ ट्रेसर नसों में पहुंचाया जाता है। गामा कैमरा से हृदय और फेफड़ों में प्रवाहित होने वाले रेडियोएक्टिव पदार्थ का पता लगाया जाता है।

प्रत्येक दिल की धड़कन के साथ हृदय से निकलने वाले रक्त के प्रतिशत को इजेक्शन अंश कहा जाता है। यह एक अनुमान प्रदान करता है कि दिल कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है।
कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन दो तरह का होता है।
कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन किया जाता है:
कार्डिएक ब्लड पूल इमेजिंग आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं किया जाता है, क्योंकि रेडिएशन भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंचाता है।
मल्टीगेटेड एक्विजिशन (MUGA) स्कैन हार्ट ट्रांस्प्लांट के बाद यह जांचने के लिए किया जाता है कि दिल कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है। MUGA कीमोथेरिपी करवाने वाले लोगों में इजेक्शन अंश की निगरानी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आमतौर पर इकोकार्डियोग्राम MUGA के जितनी ही जानकारी प्रदान करता है और उससे कम इनवेसिव होता है। मगर इजेक्शन फ्रैक्शन के बारे में MUGA स्कैन इकोकार्डियोग्राम से अधिक सटीक जानकारी प्रदान करता है, खासतौर पर मोटे और फेफड़े की बीमारी से पीड़ित लोगों में।
कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन से पहले अपने डॉक्टर को बताएं:
आपको टेस्ट से कुछ घंटे पहले कुछ खाने और पीने से मना किया जा सकता है। टेस्ट से 4-6 घंटे पहले कैफीन का सेवन और स्मोकिंग से परहेज करें।
यदि टेस्ट में एक्सरसाइज भी शामिल है तो आपको आरामदायक कपड़े और जूते पहनने चाहिए।
कई दवाओं का टेस्ट परिणाम पर असर हो सकता है। आप जो भी दवा ले रहे हैं, उसके बारे में डॉक्टर को बताएं।
टेस्ट के लिए जाने से पहले आपको अपने गहने उतारने होंगे। अधिकतर कपड़े भी उतारने होते हैं। आपको पेपर गाउन या कपड़ा चेंज करने के लिए दिया जाएगा।
आपको परीक्षण टेबल पर गामा कैमरे के नीचे लेटना होगा। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईकेजी, ईसीजी) इलेक्ट्रोड को आपके सीने से अटैच किया जाता है ताकि आपके दिल के विद्युत संकेत का भी पता लगाया जा सके। फिर कैमरा, जो 3 फीट (1 मीटर) चौड़ा एक गोल मेटल का उपकरण है, आपके शरीर के पास रखा जाता है। यदि टेबल पर लेटने पर आपको ठंड लगती है या आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो एक तकिया या कंबल के लिए तकनीशियन से कहें। दिल के अलग-अलग हिस्सों को रिकॉर्ड करने के लिए छाती के विभिन्न स्थानों पर लगाया जा सकता है।
जहां रेडियोएक्टिव ट्रेसर लगाया जाना है तकनीशियन उस जगह को दवा से सुन्न करता है। बांह के ऊपर एक एलास्टिक बैंड बांधा जाता है ताकि कुछ देर के लिए नसों में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाए। इससे सुई लगाने में आसानी होती है। फिर रेडियोएक्टिव ट्रेसर की थोड़ी मात्रा सुई की मदद से नस में डाली जाती है।
यदि आपका मल्टीगेटेड एक्विजिशन स्कैन किया जाना है, तो ब्लड सैंपल लिया जा सकता है और ट्रेसर को इसमें मिलाया जा सकता है, फिर इसे नसों में दोबारा डाला जाता है।
रेडियोएक्टिव ट्रेसर जैसे-जैसे आपके रक्त और हृदय में प्रवाहित होगा, गामा कैमरा उसकी तस्वीर लेगा। स्कैन के दौरान आपको बिल्कुल भी हिलना नहीं चाहिए।
कैमरे से किसी तरह का रेडिएशन उत्पन्न नहीं होता है। आपको हर तस्वीर लिए जाते समय स्थिर रहना होगा जिसमें 5 मिनट का समय लगता है। आपसे पूछा जा सकता हैः
रेडियोएक्टिव ट्रेसर को इस तरह से डिजाइन किया जाता है ताकि वह ब्लड सेल के साथ जुड़ सके, इसमें 20 से 30 मिनट का समय लगता है। फिर आपको 2 से 4 घंटे इंतजार करना होगा जब तक रेड ब्लड सेल्स ट्रेसर को पूरी तरह अशोषित नहीं कर लेता। इस दौरान आपको टेस्ट सेंटर पर ही रहना होगा। कुछ सेंटर आपको जाकर
स्कैन के लिए दोबारा आने की अनुमति देते हैं।
टेस्ट में 10 मिनट से एक घंटे का समय लग सकता है। MUGA स्कैन में सभी आवश्यक छवियां लेने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है।
स्कैन पूरा होने के बाद आप टेस्टिंग रूम से तुरंत जा सकते हैं। जब तक आपकी सभी छवियों की समीक्षा नहीं कर ली जाती आपको टेस्ट सेंटर पर रुकना होगा। यदि स्कैन के दौरान आप हिले हैं तो छवियां धुंधली आ सकती है, ऐसे में दोबारा स्कैन किया जा सकता है।
खूब सारा पानी पीएं और स्कैन के बाद बार-बार पेशाब करें जिससे ट्रेसर शरीर से बाहर निकल जाए। ट्रेसर को शरीर से पूरी तरह बाहर निकलने मेें एक से दो दिन का समय लगगता है।
यदि आपके मन में कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन से जुड़ा कोई सवाल है, तो कृपया अधिक जानकारी और निर्देशों को बेहतर तरीके से समझने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
सबसे आम इजेक्शन फ्रैक्शन है, हर संकुचन के दौरान हृदय के बाएं वेंट्रिकल से निकलने वाले रक्त की औसत मात्रा।
सामान्य परिणाम में शामिल है:
कई स्वास्थ्य स्थितियां कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन के परिणामों को प्रभावित कर सकती है। आपका डॉक्टर आपके पिछले लक्षणों और स्वास्थ्य के मद्देनजर असामान्य परिणामों की चर्चा करेगा।
उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। सभी लैब और अस्पताल के आधार पर कार्डिएक ब्लड पूल स्कैन की सामान्य सीमा अलग-अलग हो सकती है। परीक्षण परिणाम से जुड़े किसी भी सवाल के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cardiac blood-pool imaging in oncology more than an ejection fraction?/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/11139047/Accessed on 12/05/2020
Cardiac blood pool scan/https://radiopaedia.org/articles/cardiac-blood-pool-scan/Accessed on 12/05/2020
Cardiac blood pool scan/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2017/017538s019lbl.pdf/Accessed on 12/05/2020
Cardiac Blood Pool Test (MUGA)/https://www.unitypoint.org/cedarrapids/filesimages/Physician%20and%20Clinics/Cardiology/Patient%20ed%202016/UPC_Cardiac%20Blood%20Pool_5-13.pdf/Accessed on 12/05/2020
Current Version
13/07/2020
Kanchan Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare