सेरिब्रल एंजियोग्राफी एक ऐसा टेस्ट है जिसमे एक्स-रे का प्रयोग किया जाता है। इस टेस्ट में एक सेरिब्रल एंजियोग्राम और एक तस्वीर बनती है जिससे डॉक्टर को रोगी के सिर और गर्दन की रक्त वाहिकाओं की रुकावट और अन्य समस्याओं के बारे में जानने में मदद मिल सकती है। यह रुकावटे और असमान्यतएं दिमाग में स्ट्रोक और ब्लीडिंग का कारण बन सकती हैं।

सेरिब्रल एंजियोग्राफी को इंट्रा-आर्टियल डिशिटल सब्ट्रेक्शन एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। इसमें एक कैथेटर (लंबी, पतली, लचीली ट्यूब) को हाथ या पैर की धमनी में डाला जाता है। कैथेटर का इस्तेमाल करते हुए, एक तकनीशियन आर्टरी में एक विशेष डाई इंजेक्ट करता है जो मस्तिष्क की ओर जाती है। यह आर्टरी के अंदरूनी हिस्सों के एक्स-रे चित्रों का उत्पादन करने का एक तरीका है। आमतौर पर इसे किसी दूसरे टेस्ट में कोई परेशानी नजर आने के बाद रिकमेंड किया जाता है। इसे एक्यूट स्ट्रोक के बारे में पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा निकाले जाने वाली इमेज दूसरी किसी तकनीक से नहीं निकाली जा सकती हैं।
सेरिब्रल एंजियोग्राफी यानी सेरिब्रल एंजियोग्राम की खोज सबसे पहले एक पुर्तगाल के चिकित्सक और न्यूरोलॉजिस्ट ने 1927 में की थी। इससे हृदय की धमनी में रुकावट एवं सिकुड़न की जानकारी का तत्काल पता चल जाता है। इस उपचार के बाद रोगी के हृदय की रक्तविहीन मांसपेशियों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है और उसे तत्काल आराम मिल जाता है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि जिन भी लोगों की धमनियों में रुकावट हो उन्हें ही सिर्फ सेरिब्रल एंजियोग्राफी करने की जरूरत पड़े। इसकी जरूरत तभी पड़ती है जब डॉक्टर को आपका उपचार करते हुए आपके रोग और स्थिति के बारे में अधिक जानकारी चाहिए होती है। इस टेस्ट को करना थोड़ा जोखिम भरा होता है इसलिए इस टेस्ट की सलाह कम दी जाती है। मरीज की सेहत को ध्यान में रखकर जांच करने का फैसला किया जाता है।
और पढ़ें: Antinuclear Antibody ANA Test : जानें क्या है एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी टेस्ट?
एक सेरिब्रल एंजियोग्राम का प्रयोग गर्दन और दिमाग की रक्त वाहिकाओं की कुछ समस्याओं को दूर करने में भी किया जा सकता है। सेरिब्रल एंजियोग्राफी से इन रोगों की पहचान करने में मदद मिल सकती है:
[mc4wp_form id=’183492″]
इसके साथ ही सेरिब्रल एंजियोग्राम का प्रयोग इन लक्षणों के दिखने पर भी किया जाता है, जैसे
सेरिब्रल एंजियोग्राफी को करने के लिए एक्स-रे मशीन का प्रयोग किया जाता है। एक्स-रे रेडिएशन जैसे लाइट और रेडियो तरंगों का ही एक प्रकार है। यह तरंगे शरीर से गुजरती हैं। जब यह तरंग शरीर के उस अंग पर पड़ती हैं जिन्हे जांचना है तो फोटोग्राफिक फिल्म और खास डिटेक्टर पर तस्वीर रिकॉर्ड हो जाती है। इस तस्वीर को कंप्यूटर पर स्टोर कर लिया जाता है।
इन बातों को ध्यान में रखकर सेरिब्रल एंजियोग्राफी के लिए जाएं।
ऊपर युक्त परेशानी महसूस होने पर या समझ आने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: Uric Acid Blood Test : यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट क्या है?
सेरिब्रल एंजियोग्राफी के कुछ कम लेकिन गंभीर जोखिम हो सकते हैं जैसे
इसलिए इस टेस्ट की सलाह सबको नहीं दी जाती है। डॉक्टर के सलाह अनुसार ही सेरिब्रल एंजियोग्राफी करवाएं।
इस टेस्ट के बाद आपको आराम करने के लिए अन्य कमरे में भेज दिया जाएगा ताकि आप घर जाने से पहले कुछ घंटे आराम कर सके।
किसी भी जांच या बीमारी से घबराये नहीं। क्योंकि जांच जोखिमभरा हो सकता है लेकिन, टेस्ट रिपोर्ट्स आने के बाद ही डॉक्टर भी सही इलाज करने में सफल हो सकते हैं। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए इम्यून पावर स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। इसलिए इम्यून पावर को स्ट्रॉन्ग बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार, मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स आदि का सेवन करें। इसके साथ ही दो से तीन लीटर पानी रोजाना पीएं। रोज दूध पीएं। पौष्टिक आहार के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। घर में भी आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहें हैं, तो वॉक पर जाएं या स्विमिंग करें। रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लें। पौष्टिक आहार, नियमित वर्कआउट या साउंड स्लीप जैसे अन्य पॉसिटिव डेली रूटीन को रोजाना फॉलो करना बेहद आवश्यक है। यही सेहतमंद रहने की कुंजी है।
और पढ़ें: Circumcision For Adult: वयस्क पुरुषों में सर्कम्सिजन सर्जरी कैसे होती है?
उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में सेरिब्रल एंजियोग्राफी से जुड़ी जानकारी देने की कोशिश की गई है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं या आपका किसी तरह का कोई सवाल है तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cerebral angiography/https://medlineplus.gov/ency/article/003799.htm Accessed August 21, 2020
Cerebral angiography/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4727644 Accessed August 21, 2020
Cerebral Angiography: https://www.radiologyinfo.org/en/info.cfm?pg=angiocerebral Accessed August 21, 2020
Cerebral Angiography: https://my.clevelandclinic.org/health/diagnostics/13476-cerebral-angiography Accessed August 21, 2020
Cerebral (Brain) Angiogram: https://med.nyu.edu/radiology/about-us/subspecialties/neuro-interventional/our-services/patient-information-brain-angiogram Accessed August 21, 2020
Cerebral Arteriogram: https://www.hopkinsmedicine.org/health/treatment-tests-and-therapies/cerebral-arteriogram Accessed August 21, 2020
Current Version
10/10/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Sanket Pevekar
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar