मानव शरीर की सबसे छोटी इकाई कोशिका होती है। कोशिका में गुणसूत्र पाए जाते हैं, ये गुणसूत्र डीएनए को कैरी करते हैं। इंसान के पास 23 जोड़ी गुणसूत्र होते हैं। जिसमें से 22 जोड़ी गुणसूत्र महिला और पुरुष में एक समान होते हैं। वहीं, 23वां जोड़ा गुणसूत्र सेक्स गुणसूत्र होता है, जो महिला (XX) और पुरुष (XY) में अलग-अलग होते हैं। किसी भी बच्चे को जन्म देने के लिए मां बच्चे को एक्स गुणसूत्र देती हैं, वहीं पिता बच्चे को एक्स गुणसूत्र या वाई गुणसूत्र देते हैं।
किसी भी लड़के के पास एक एक्स गुणसूत्र और एक वाई गुणसूत्र होता है और लड़की में दो एक्स गुणसूत्र होते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक एक्स गुणसूत्र के साथ कई तरह के चैलेंजेस होते हैं, लेकिन महिलाओं में दो एक्स गुणसूत्र होते हैं, इसलिए उनके जीन्स में ज्यादा चैलेंजेस होते हैं। यही चैलेंजेस महिला और पुरुष में एक्स गुणसूत्र के साथ कई तरह के बायोलॉजिकल चेंजेस के लिए जिम्मेदार होते हैं। यही कारण है कि महिला और पुरुषों की लंबाई में अंतर के लिए एक्स गुणसूत्र ही जिम्मेदार होता है। कई बार दो एक्स क्रोमोसोम की वजह से महिलाओं की हाइट पुरुषों की तुलना में कम होती है। लंबाई कम होने के पीछे कई दूसरे कारण भी जिम्मेदार होते हैं।
यह भी पढ़ें : क्यों कुछ लोगों की हाइट छोटी होती है?
महिला और पुरुषों की लंबाई में अंतर से जुड़े फन फैक्ट्स