और पढ़ें: Heart disease and exercise: क्या एक्सरसाइज से हार्ट डिजीज को रोका या रिवर्स किया जा सकता है?
टोफू (Tofu)
टोफू न केवल प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है बल्कि इसमें कई हार्ट हेल्दी न्यूट्रिएंट भी होते हैं जैसे नियासिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि। इसे बीन कर्ड भी कहा जाता है क्योंकि यह प्रोसेस्ड सोयाबीन कर्ड से बनता है और इसके बनाना बेहद आसान है। इसे आप सैंडविच में ड़ाल कर खा सकते हैं या ऐसे ही ग्रिल कर के और किसी डिश का इसे हिस्सा बना कर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने हार्ट के लिए यह भी बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
सैल्मन (Salmon)
सैल्मन में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स अधिक मात्रा में होते हैं जिससे एब्नार्मल हार्टबीट्स का जोखिम कम हो सकता है। इसके साथ ही इससे ट्राइग्लिसराइड लेवल्स भी लो होता है, जिससे आर्टरीज में प्लाक की ग्रोथ कम होती है और ब्लड प्रेशर भी लो होता है। यह एक वर्सटाइल फूड है, जिसे आप ग्रिल कर के खा सकते हैं। हार्ट हेल्थ (Heart health) के लिए बेस्ट डायट (Best Diet for Heart Health) में सलमोन को शामिल करना भी अच्छा विकल्प है। यह तो थी हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट डायट (Best Diet for Heart Health) के बारे में जानकारी। इसके साथ ही हार्ट हेल्थ (Heart health) के लिए साबुत नट्स, सीड्स, फलियां, लो फैट डेयरी उत्पादों का भी सेवन किया जा सकता है। अब जानते हैं कि इस स्थिति में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
और पढ़ें: हार्ट डिजीज में इन एंजाइना साइन्स को पहचानिए, ताकि सही समय पर हो सके बचाव!
हार्ट हेल्थ (Heart health) के लिए किन चीजों से रखें परहेज
अपनी हार्ट हेल्थ (Heart health) को मेंटेन रखने के लिए न केवल उन फूड्स का ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें आपको खाना है। बल्कि, उन चीजों के बारे में भी जानें जिनका सेवन आपको सीमित मात्रा में करना चाहिए। आइए जानें कि किन चीजों का इस दौरान परहेज करना चाहिए: