कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज: हाय कोलेस्ट्रॉल क्यों दावत दे सकता है हार्ट डिजीज को?
हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी फूड हैबिट होना जरूरी है, क्योंकि खान-पान बिगड़ने से सेहत पर और आपके दिल पर इसका सीधा असर होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार हाय कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाय कोलेस्ट्रॉल की समस्या हार्ट के लिए ठीक नहीं होती है। कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज (Cholesterol and Heart Disease) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर करेंगे, लेकिन सबसे पहले हाय कोलेस्ट्रॉल की वजह दिल की बीमारियों का खतरा आखिर क्यों बढ़ जाता है, जानते हैं आगे।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज (Cholesterol and heart disease) का क्या है आपस में तालमेल?
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से ब्लड वेसेल्स में यह जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में ब्लॉकेज की स्थिति शुरू हो सकती है। वहीं ब्लड फ्लो (Blood flow) पर भी निगेटिव असर पड़ता है। जब शरीर में हाय कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol) की स्थिति शुरू हो जाती है, तो इसका सबसे पहले नकारात्मक असर दिल (Heart) पर पड़ता है और फिर किडनी (Kidney) एवं शरीर के निचले हिस्से (Lower body organ) पर पड़ता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हाय कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol) को बैलेंस में रखा नहीं जा सकता, इसके लिए खानपान और शारीरिक श्रम की आवश्यक मानी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज: किन कारणों से बढ़ सकता है हाय कोलेस्ट्रॉल का खतरा? (Cause of high cholesterol)
अनहेल्दी खाने-पीने की आदतों की वजह से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बनने का खतरा तो बनता ही है, लेकिन कुछ शारीरिक बीमारियां भी हाय कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ा देती है। अगर इग्नोर किया गया, तो हृदय रोग का भी खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों में शामिल है:
ये सभी हाय कोलेस्ट्रॉल की संभावना को बढ़ाते हैं। इसलिए अगर आप किसी हेल्थ कंडिशन से पीड़ित हैं, तो बीमारी के प्रति लापरवाही किसी गंभीर स्थिति को पैदा करने में देरी नहीं कर सकती है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से कंसल्टेशन करें।
स्वस्थ्य रहने के लिए हेल्दी फूड का सेवन जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हेल्दी खाने के लिए टाइम टेबल मैनेज करना भी बेहद जरूरी है। इसलिए नीचे दिय इस वीडियो पर क्लिक करें और एक्सपर्ट से जानिए कब और क्या खाएं।
इनसबके साथ-साथ बॉडी चेकअप (Body checkup) समय-समय पर करवाते रहें और स्वस्थ्य रहें।
अगर आप हाय कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से कंसल्टेशन जल्द से जल्द करें। ध्यान रखें कि कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें। आपकी छोटी सी लापरवाही आपको गंभीर बीमारियों का शिकार भी बना सकती हैं। इसलिए अगर आपको कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज (Cholesterol and Heart Disease) की समस्या है, तो डॉक्टर से समय-समय पर कंसल्टेशन करें, वॉक (Walk) करें, योग (Yoga) करें और पौष्टिक आहार (Healthy diet) का सेवन करें। हाय कोलेस्ट्रॉल की तकलीफ को कम करने के लिए होम रेमेडीज का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद। अगर आप कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज (Cholesterol and Heart Disease) से जुड़े किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
आप दिल के बारे में कितनी जानकारी रखते हैं सही? अपना स्कोर जानने के लिए नीचे दिए इस क्विज को खेलिए।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cholesterol/https://www.heart.org/en/health-topics/cholesterol/Accessed on 10/08/2021
Dietary Cholesterol and Cardiovascular Risk: A Science Advisory From the American Heart Association/https://www.ahajournals.org/doi/full/10.1161/CIR.0000000000000743/Accessed on 10/08/2021
Cholesterol Guidelines & Heart Health/https://my.clevelandclinic.org/health/articles/16866-cholesterol-guidelines–heart-health/Accessed on 10/08/2021
2018 Cholesterol Guidelines for Heart Health Announced/https://www.heart.org/en/health-topics/cholesterol/hdl-good-ldl-bad-cholesterol-and-triglyceridesAccessed on 10/08/2021
Cholesterol and Heart Disease: Current Concepts in Pathogenesis and Treatment/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2571342/Accessed on 10/08/2021
High cholesterol facts/https://www.cdc.gov/cholesterol/facts.htm/Accessed on 10/08/2021