ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर : क्या है ब्रेन ट्यूमर की ये स्थिति? (Grade 1 brain tumor)
मस्तिष्क में ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत धीरे-धीरे होती है। ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर धीरे धीरे बढ़ता है और रेयरली आसपास के टिशूज में फैलता है। ब्रेन ट्यूमर की इसी स्थिति को ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर का नाम दिया गया है। ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर को आसानी से सर्जरी के दौरान निकाला जा सकता है, इसलिए यदि ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर (Grade 1 brain tumor) के बारे में जल्द से जल्द पता चल जाए, तो ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) की स्थिति को समय पर संभाला जा सकता है। आइए अब जानते हैं ब्रेन ट्यूमर का निदान कैसे किया जाता है।
ब्रेन ट्यूमर का निदान : डॉक्टर से सलाह लेना है बेहद जरूरी (Grade 1 brain tumor Diagnosis)
यदि आप कुछ समय से ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) से जुड़े लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर आपको इन लक्षणों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। ऐसे में डॉक्टर आपको कुछ तरह की जांच करवाने की सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं –
न्यूरोलॉजिकल एग्जामिनेशन (Neurological examination) : इस तरह के टेस्ट में आपके देखने, सुनने, संतुलन, सजगता इत्यादि की जांच की जाती है। इससे जुड़ी किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इस टेस्ट के दौरान शरीर के किसी भी हिस्से में हो रही परेशानी के बारे में सही जानकारी मिल जाती है।
इमेजिंग टेस्ट (Imaging test): मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग (MRI) या सिटी स्कैन की मदद से ब्रेन से जुड़ी हर एक जानकारी आपको मिल सकती है। इसके अलावा एंजियोग्राम एमआरए और एक्स-रे की मदद से भी डॉक्टर ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर (Grade 1 brain tumor) का पता लगा सकते हैं।
बायोप्सी (Biopsy) : बायोप्सी की मदद से भी ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर का पता चल सकता है। इस टेस्ट में ब्रेन टिशू की जांच की जाती है, जिससे ट्यूमर होने या ना होने की स्थिति का पता लगाया जा सके।
इस तरह आप ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर का पता लगा सकते हैं। डॉक्टर आपकी ज़रूरत के मुताबिक़ आपको इनमें से किसी टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं आप कैसे ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर (Grade 1 brain tumor) की स्थिति में ट्रीटमेंट ले सकते हैं।
और पढ़ें: Spinal tumor: स्पाइनल ट्यूमर क्या है?
ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर : ट्रीटमेंट के हैं कई तरीके (Grade 1 brain tumor Treatment)
ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) आक्रामक नहीं माने जाते, इसलिए जल्द से जल्द इसका निदान कर नियमित निगरानी के साथ-साथ सर्जरी के द्वारा इसे निकाला जा सकता है। इसके बाद लगातार इस पर ध्यान रखा जाता है और इसका उपचार जारी रहता है। समय-समय पर ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर पर नियमित स्कैन के साथ नजर रखी जाती है। इस तरह ग्रेड वन ब्रेन ट्यूमर (Grade 1 brain tumor) की स्थिति को संभाला जा सकता है। इसके अलावा कुछ थेरेपीज ऐसी होती हैं, जिनका सहारा उच्च श्रेणी के ट्यूमर की स्थिति में किया जाता है, जिसमें इनका समावेश होता है –