क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन का कॉम्बीनेशन सामान्य सर्दी, फ्लू, एलर्जी या अन्य सांस की बीमारियां (जैसे साइनस, ब्रोंकाइटिस) के कारण होने वाले लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जाता है। ये दवा एंटीहिस्टामाइन है जो शरीर में हिस्टामाइन नामक केमिकल को रिलीज होने से रोकता है। शरीर में हिस्टामाइन के उत्पादन से ही अस्थमा या सांस संबंधी परेशानियां होने की संभावना होती है। ये दवा सर्दी के लक्षण जैसे लालिमा, वॉट्री आईज (आंख से पानी आना), गले, आंख, नाक, स्किन पर खुजली, खांसी, नाक बहना और छींकने से राहत प्रदान करता है। इसके अलावा यह दवा अन्य उपयोगों के लिए भी निर्धारित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से बात करें।

क्लोरफेनिरामिन+फीनाइलेफ्रीन को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको क्लोरफेनिरामिन+फीनाइलेफ्रीन को बाथरूम या फ्रिज में नहीं रखना है। क्लोरफेनिरामिन+फीनाइलेफ्रीन के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और जानवरों से दूर रखें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ही नहीं बच्चे को सर्दी में भी हो सकता है हीट स्ट्रोक
निम्नलिखित परिस्थितियों में अपने डॉक्टर से सलाह लें:
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान रेबामिपाइड लेना कितना सुरक्षित है, इसको लेकर अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इस दवा को लेने से पहले इसके संभावित फायदों और नुकसान का आंकलन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, रेबामिपाइड प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘C’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन का इस्तेमाल करते समय अगर आपको किसी भी तरह की तकलीफ होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल के इमेरजेंसी वॉर्ड में संपर्क करें। क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
इस दवा को लेने से निम्नलिखित गंभीर साइड इफेक्ट्स होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:
उपरोक्त दुष्परिणाम के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। यदि आप साइड इफेक्ट्स को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता में हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: यूरिन, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से लगाएं प्रेग्नेंसी का पता
आप फिलहाल जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनके साथ क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन रिएक्शन कर सकती है। इससे दवा का असर प्रभावित हो सकता है व गंभीर दुष्परिणाम होने की संभावना भी बढ़ती है।
निम्नलिखित दवाइयां क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन के साथ रिएक्शन कर सकती हैं:
किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ क्लोरफेनीरामिन+फीनाइलेफ्रीन का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकता हैा। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। बॉडी में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकता है या दवा के कार्य करने के तरीके में बदलाव आ सकता है। इस स्थिति में यह बेहद ही जरूरी है कि आप अपनी मौजूदा मेडिकल कंडीशन की जानकारी डॉक्टर को दें। विशेषकर निम्नलिखित परिस्थितियों में यह और भी जरूरी हो जाता है:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
एलर्जी रिनाइटिस
3.5 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय/10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन ओरल टैबलेट: 1 टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 टैबलेट
4 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय,10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड: हर 4 घंटे में 5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 डोज
1 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय, 2.5 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड: हर 6 घंटे में 5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 4 डोज
कोल्ड के लक्षण के लिए:
3.5 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय/10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन ओरल टैबलेट: 1 टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 टैबलेट
4 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय,10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड: हर 4 घंटे में 5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 डोज
1 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय, 2.5 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड: हर 6 घंटे में 5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 4 डोज
एलर्जी रिनाइटिस:
3.5 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय/10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन ओरल टैबलेट:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- 1 टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 टैबलेट
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- आधी टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 3 टैबलेट
4 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय, 10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- हर 4 घंटे में 5 मिलीलीटर
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- हर 4 घंटे में 2.5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 डोज
1 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय, 2.5 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- हर 6 घंटे में 5 मिलीलीटर
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- हर 6 घंटे में 2.5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 4 डोज
कोल्ड के लक्षण के लिए:
3.5 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय/10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन ओरल टैबलेट:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- 1 टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 टैबलेट
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- आधी टैबलेट हर 4 से 6 घंटों में
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 3 टैबलेट
4 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय,10 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- हर 4 घंटे में 5 मिलीलीटर
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- हर 4 घंटे में 2.5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 6 डोज
1 मिलीग्राम क्लोरफेनीरामिनय, 2.5 मिलीग्राम फीनाइलेफ्रीन/5मिलीलीटर ओरल लिक्विड:
12 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए- हर 6 घंटे में 5 मिलीलीटर
6 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए- हर 6 घंटे में 2.5 मिलीलीटर
अधिकतम डोज- 24 घंटे में 4 डोज
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में क्या करना चाहिए?
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं?
अगर आप दवा की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-60/chlorpheniramine-phenylephrine-oral/details Accessed December 09, 2019
https://www.drugs.com/mtm/chlorpheniramine-and-phenylephrine.html Accessed December 09, 2019
https://reference.medscape.com/drug/actifed-cold-and-allergy-chlorpheniramine-phenylephrine-iv-999398 Accessed December 09, 2019
https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/lookup.cfm?setid=9b719de1-1204-4cdf-b2c6-de7216624d45 Accessed December 09, 2019
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a606008.htmlhttps://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682543.html Accessed December 09, 2019
Current Version
07/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shayali Rekha