क्लेरिबिड टैबलेट (Claribid tablet ) एक बैक्टीरियल एंटीबायोटिक है। इसमें क्लैरीथ्रोमायसिन का समायोजन होता है। जो बैक्टीरिया के कारण होने वाले विभिन्न संक्रमणों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। यह दवा एक सामान्य सर्दी, फ्लू, या अन्य वायरल संक्रमण के मामले में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं की जाती है। क्योंकि यह केवल बैक्टीरिया के कारण संक्रमण के खिलाफ सक्रिय है।

और पढ़ें : Becosules z: बीकासूल जेड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्लेरिबिड टैबलेट का उपयोग बिना चिकित्सक सलाह के नहीं करना चाहिए। खासतौर पर बच्चों में इसका उपयोग करने से पहले बच्चे की उम्र,शरीर का वजन और उसकी स्थिति के आधार पर क्लेरिबिड की खुराक निर्धारित किया जाता है।
यदि आपको लगता है कि आपने क्लेरिबिड टैबलेट की निर्धारित मात्रा से ज्यादा यानी कि ओवरडोज ले लिया है, तो आप तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क करें। निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन करने से कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
और पढ़ें Rifagut: रिफागट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्लेरिबिड टैबलेट का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराकों का सेवन न करें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
क्लेरिबिड टैबलेट में दस्त, मतली, असामान्य स्वाद और दाने जैसे शामिल हैं। ये आमतौर पर अस्थायी होते हैं,ज्यादातर मामलों में ये स्वंय ही ठीक हो जाते है। कुछ मामलों में इसके दुर्लभ लेकिन गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यदि ये बने रहते हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें : Librium 10: लिब्रियम 10 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था के दौरान क्लैरिबिड ओरल सस्पेंशन का उपयोग असुरक्षित हो सकता है। हालांकि मनुष्यों में इसका अभी तक सीमित अध्ययन हैं, पशु अध्ययन ने विकासशील बच्चे पर हानिकारक प्रभाव दिखाया है। आपका डॉक्टर आपको निर्धारित करने से पहले लाभ और किसी भी संभावित जोखिम का वजन करेगा।गर्भावस्था में इसके उपयोग से पहला कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें। इसी प्रकार जब तक आवश्यक न हो स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। यदि दवा का उपयोग किया जाता है, तो शिशु को किसी भी अवांछित दुष्प्रभाव जैसे कि दस्त, कैंडिडिआसिस आदि के लिए अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
और पढ़ें : Cyclopam Syrup: साइक्लोपाम सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह सभी दवाएं क्लेरिबिड टैबलेट के साथ अलग-अलग रूप से इंटरैक्शन करती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। निम्न दवाएं क्लेरिबिड टैबलेट के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
इस दवा के उपयोग के साथ आपको तेल मसालेयुक्त भोजन से बचना चाहिए। क्लेरिबिड टैबलेट के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कृपया इस पर अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
क्लेरिबिड टैबलेट आपके स्वास्थ्य स्थितियों को प्रभावित कर सकती है। साथ ही शरीर में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं। इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
और पढ़ें : Moisturex Soft Cream: मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्लेरिबिड टैबलेट को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका इसे कमरे के तापमान पर रखना है। इसे तेज प्रकाश और अधिक नमी से दूर रखें। इसे बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से इसको टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है।
और पढ़ें: Cremaffin : क्रेमाफीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
क्लेरिबिड दो रूप में ही उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Clarithromycin for bacterial infectio
https://www.medicinesforchildren.org.uk/clarithromycin-bacterial-infections
accessed on 29-06-2020
Clarithromycin 125 mg/5ml suspension
https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/23012
accessed on 29-06-2020
Clarithromycin
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a692005.html
accessed on 29-06-2020
Clarithromycin
https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Clarithromycin
accessed on 29-06-2020
Clarithromycin
https://www.nhs.uk/medicines/clarithromycin/
accessed on 29-06-2020
Clarithromycin
https://aidsinfo.nih.gov/drugs/99/clarithromycin/0/patient
accessed on 29-06-2020
Current Version
01/07/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare