फेडोगिया एग्रेसटि रुबियासिएआय (Rubiaceae) प्रजाति का एक फूलों वाला पौधा है। यह अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाया जाता है। अंगोला, रिपब्लिक कोन्गो, जाम्बिया, तंजानिया, और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में इसकी सबसे ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इसकी पत्तियों में बुरखोल्डेरिया (Burkholderia) नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह बैक्टीरिया फेडोगिया एग्रेसटिस की पत्तियों के अर्क में भी पाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि यह एंडोफाइटिक बैक्टीरिया कीड़ों के खिलाफ एक कैमिकल प्रोटेक्शन प्रदान करता है। कई शोध के अनुसार, पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए इसे वरदान समान माना जाता है। फेडोगिया एग्रेसटिस में ट्रिटरपेनॉयड ग्लायकोसाइड्स (triterpenoid glycosides),दो बेन्जोफेनोन ग्लायकोसाइड्स (benzophenone glycosides) और एक इरिडॉयड ग्लूकोसाइड कैमिकल पाए जाते हैं।
और पढ़ें: कंटोला (कर्कोटकी) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Kantola (Karkotaki)
फेडोगिया एग्रेसटिस के तने का इस्तेमाल औषधियां बनाने के लिए होता है। इसका इस्तेमाल पुरुषों में यौन प्रदर्शन की समस्याएं स्तंभन दोष (Erectile dysfunction) और नपुंसकता (Impotence) के लिए किया जाता है। एथलेटिक इसका प्रयोग परफॉर्मेंस बढ़ाने और बॉडी बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, फेडोगिया एग्रेसटिस का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में भी किया जाता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
यह हर्ब कैसे काम करता है, इसके संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह अवश्य लें। हालांकि फेडोगिया एथलीट और बॉडी बिल्डर्स के बीच एक एनाबॉलिक स्टेरॉयड के रूप में काफी लोकप्रिय है। वहीं, इसे बेचनी वाली कंपनियों ने अपने शोध में इससे सेक्स ड्राइव बढ़ने और पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन बढ़ने का दावा किया है। हालांकि यह किसी को पता नहीं है कि फेडोगिया एग्रेसटिस में यह प्रभाव हैं या नहीं।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। फेडोगिया एग्रेसटिस का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें: अमरबेल के फायदे एवं नुकसान : Health Benefits of Amarbel
फेडोगिया एग्रेसटिस कितना सुरक्षित है, इस संबंध में अभी पर्याप्त अध्ययनों का आभाव है। फेडोगिया एग्रेसटिस पर अभी तक जितने भी अध्ययन हुए हैं, वो सिर्फ चूहों या अन्य जानवरों पर किए गए हैं। मनुष्यों पर इसका अध्ययन अभी चल रहा है। यह सुरक्षित है या इसके संभावित क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इस संबंध में विश्वसनीय जानकारी का आभाव है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: दोनों ही स्थितियों में फेडोगिया एग्रेसटिस सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी का आभाव है। हालांकि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हर महिला की बॉडी में हार्मोन अलग ढंग से कार्य करने लगते हैं। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल होगा कि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका आपके ऊपर क्या असर पड़ेगा। सबसे अहम बात इन दोनों ही स्थितियों में जरूरत पड़ने पर सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवाइयों का सेवन किया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
और पढ़ें: चिचिण्डा के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Snake Gourd (Chinchida)
इस संबंध में अभी तक पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसा कि पहले ही बता दिया गया है कि मनुष्यों पर इसका ट्रायल अभी भी चल रहा है। यदि आप फेडोगिया एग्रेसटिस के साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह अवश्य लें।
फेडोगिया एग्रेसटिस आपकी मौजूदा दवाइयों या मेडिकल कंडिशन के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से परामर्श लेना चाहिए।
और पढ़ें: नागरमोथा के फायदे एवं नुकसान : Health Benefits of Nagarmotha
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
फेडोगिया एग्रेसटिस के डोज को लेकर मनुष्य पर कोई भी ट्रायल नहीं किया गया है। चूहों पर प्रतिकिलो वजन के हिसाब से 100 mg फेडोगिया एग्रेसटिस प्रतिदिन के हिसाब से आजमाया गया है। इससे मनुष्यों में इसके सामान्य डोज को लेकर एक अंदाजा लगाया जा सकता है, जो कि निम्नलिखित है।
हर मरीज के मामले में फेडोगिया एग्रेसटिस का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। फेडोगिया एग्रेसटिस के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें: पीला कनेर के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Yellow Kaner
फेडोगिया एग्रेसटिस निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। फेडोगिया एग्रेसटिस से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Fadogia Agrestis https://www.researchgate.net/publication/7487324_Aphrodisiac_potential_of_the_extract_of_Fadogia_agrestis_Scweinf_Ex_Hierm_stem_in_male_albino_rats – Accessed Dec 10, 2019
Fadogia Agrestis https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/18023305 – Accessed Dec 10, 2019
Aphrodisiac potentials of the aqueous extract of Fadogia agrestis (Schweinf. Ex Hiern) stem in male albino rats: https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16281088/ Accessed August 14, 2020
Effects of oral administration of aqueous extract of Fadogia agrestis (Schweinf. Ex Hiern) stem on some testicular function indices of male rats: https://www.researchgate.net/publication/5824471_Effects_of_oral_administration_of_aqueous_extract_of_Fadogia_agrestis_Schweinf_Ex_Hiern_stem_on_some_testicular_function_indices_of_male_rats Accessed August 14, 2020
FADOGIA AGRESTIS: https://www.rxlist.com/fadogia_agrestis/supplements.htm Accessed August 14, 2020
Current Version
17/08/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar