फिगवॉर्ट एक औषधिय पौधा है। इसका साइंटिफिक नाम Scrophularia है। फिगवॉर्ट Scrophulariaceae प्रजाति का पौधा है। यह पौधा 200 किस्म की नस्लों में पाया जाता है। शरीर में मूत्र की मात्रा बढ़ाने और यूजन करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस औषधि का इस्तेमाल कभी-कभी त्वचा की स्थितियों जैसे एक्जिमा, खुजली, सोरायसिस, बवासीर, सूजन और दाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल devil’s claw के विकल्प के रूप में भी किया करते हैं, क्योंकि इसमें दो जड़ी-बूटियों में समान रसायन पाए जाते हैं।

इसमें अमीनो एसिड, फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, सैपोनिन, फाइटोस्टेरॉल, कार्डियक ग्लाइकोसाइड, शतावरी, फैटी एसिड, डायोसिन के तत्व पाए जाते हैं। इस जड़ी बूटी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए मलहम, चाय, काढ़े, कैप्सूल और टिंचर के रूप में किया जा सकता है। इसका पौधा बारहमासी होता है और 50 से 100 सेमी तक ऊंचा होता है।
इसके कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें। हालांकि, कुछ ऐसे शोध हैं, जो बताते हैं कि फिगवॉर्ट में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो सूजन कम करते हैं।
यह भी पढ़ें: स्किन एलर्जी से राहत पाने के 4 आसान घरेलू उपाय
फिगवॉर्ट को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इसे गर्मी और नमी से दूर रखें।
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में दोनों ही स्थितियों में फिगवॉर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चों को फिगवॉर्ट नहीं देना चाहिए। हाइपरसेंसिविटी से पीड़ित लोगों को फिगवॉर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को कार्डिएक समस्याएं हैं, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
फिगवॉर्ट से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी फिगवॉर्ट के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचने के 8 घरेलू उपाय
फिगवॉर्ट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
इसके साथ ही यह निम्नलिखित प्रोडक्ट्स के साथ रिएक्शन कर सकता है:
इस औषधि को कभी भी सूर्य की रोशनी या नमी वाली जगह में स्टोर नहीं करना चाहिए। इसे स्टोर करने के लिए कमरे के तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे बाथरूम या फ्रीज में स्टोर न करें। ध्यान रखें कि, इस औषधि का इस्तेमाल तभी तक करना चाहिए, जब तक यह डॉक्टर द्वारा निर्देश किया गया हो। औषधि का इस्तेमाल न होने पर इसका इस्तेमाल न करें। अगर यह एक्सपायर हो गया हो, तो इसका सेवन करना तुंरत बंद कर दें। इस्तेमाल न होने पर इस औधषि को कभी भी सीधे कूड़ेदान में न फेंके और न ही इसे किसी खुली नाली या टॉयलेट में फ्लश करें। इससे पर्यावरण को नुकसान हो सकता है। इसके सुरक्षित और उचित निपटारे के लिए इसके पैक पर दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ें और अपने डॉक्टर से इस बारे में उचित सलाह लें।
यह भी पढ़ेंः जानिए कौन-सा ब्यूटी प्रोडक्ट कब होगा एक्सपायर
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
फिगवॉर्ट का डोज उसके निम्नलिखित रूपों पर निर्भर करता है:
हर मरीज के मामले में फिगवॉर्ट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। फिगवॉर्ट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
फिगवॉर्ट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
और पढ़ें:-
सर्दी-जुकाम की दवा ने आपकी नींद तो नहीं उड़ा दी?
परिवार की देखभाल के लिए मेडिसिन किट में रखें ये दवाएं
पेट में जलन कम करने वाली दवाईयों को लगाना होगा वॉर्निंग लेबल
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Skidmore-Roth, Linda. Mosby’s Handbook Of Herbs & Natural Supplements. St. Louis, MO: Mosby, 2001. Print version. Page 265.
Figwort. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-446-figwort.aspx?activeingredientid=446&activeingredientname=figwort. Accessed on 8 January, 2020.
Scrophularia. https://www.sciencedirect.com/topics/pharmacology-toxicology-and-pharmaceutical-science/scrophularia. Accessed on 8 January, 2020.
Nature’s pharmacy. https://www.theguardian.com/education/2001/sep/20/medicalscience.health. Accessed on 8 January, 2020.
Health benefits of Figwort. https://www.healthbenefitstimes.com/figwort/. Accessed on 8 January, 2020.
[Study on serum proteome of rat endotoxemia treated by figwort root]. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/15575209. Accessed on 8 January, 2020.
Current Version
02/06/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Surender aggarwal
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar