backup og meta

Goutweed: गाउटवीड क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/08/2020

Goutweed: गाउटवीड क्या है?

परिचय

गाउटवीड (Goutweed) क्या है?

गाउटवीड एक सदाबहार पौधा है, जो गाजर परिवार के पौधों से संबंध रखता है। इसका फैमिली नाम अंबैलिफर्स (Umbellifers) है और साइंटिफिक नाम एजोपोडियम पोडाग्ररिया (Aegopodium podagraria) है। यह छायादार जगहों पर उगता है। इसे ग्राउंड एल्डर (ground elder) के नाम से भी जाना जाता है।

गाउटवीड का इस्तेमाल रूमेटाइड रोग के इलाज के लिए किया जाता है। इस रोग की श्रेणी में ऑटोइम्यून रोग और ऐसे रोग आते हैं जो सॉफ्ट टिशू को प्रभावित करते हैं। जैसे की अर्थराइटिस और गाउट।

गाउटवीड का इस्तेमाल बवासीर और किडनी, ब्लैडर व पेट संबंधी विकारों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

उपयोग

गाउटवीड (Goutweed) का इस्तेमाल किसलिए होता है?

गाउटवीड के जमीन से ऊपर उगने वाले हिस्से का इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है।

यह रयूमेटाइड अर्थराइटिस, जिसमें ऑटो इम्यून डिजीज और ऐसी बीमारियां जो जोड़ों और कोमल उत्तकों को प्रभावित करती हैं, जैसे गाउट अर्थराइटिस समस्या में इस्तेमाल होता है।

बवासीर के साथ-साथ गाउटवीड का इस्तेमाल किडनी, ब्लैडर और आंत की समस्याओं में होता है।

हालांकि, फिलहाल इस जड़ी-बूटी पर पर्याप्त अध्ययन न होने की वजह से इसके प्रभावों और औषधीय गुणों के बारे में बता पाना थोड़ा मुश्किल है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

[mc4wp_form id=’183492″]

गाउटवीड के अन्य उपयोग

गाउटवीड को वयस्कों द्वारा प्राचीन कल में सब्जियों की तरह खाया जाता था। फूल के खिलने से पहले जब इस पौधे की कली विकसित होती है तो उसे तोड़कर उसका सूप बनाकर पिया जा सकता है।

इसके साथ ही गाउटवीड की ताजी पत्तियों को सलाद की बजाए सब्जी की तरह भी पकाकर खाया जा सकता है।

इसकी पत्तियों में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसके तेल की मदद से सब्जियों को ताजा रखा जाता था। इसके साथ ही यह मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने में भी बेहद प्रभावशाली होता है।

आप चाहें तो गाउटवीड का इस्तेमाल पैनकेक, ऑमलेट, और चीज केक में भी कर सकते हैं।

इसकी जड़ और पत्तियों को साथ में उबालकर हिप पर अप्लाई किया जाता है जो कि सायाटिका (sciatica) के केस में मददगार साबित होती हैं।

गाउटवीड (Goutweed) कैसे कार्य करता है?

इसके कार्य करने के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। गाउटवीड का इस्तेमाल करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

और पढ़ें – दूर्वा (दूब) घास के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Durva Grass (Bermuda grass)

सावधानियां और चेतावनी

गाउटवीड (Goutweed) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको गाउटवीड के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। गाउटवीड का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें – अर्जुन की छाल के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Arjun Ki Chaal (Terminalia Arjuna)

गाउटवीड (Goutweed) कितना सुरक्षित है?

इसका सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। बिना डॉक्टर या हर्बलिस्ट की सलाह के इसका सेवन न करें।

विशेष सावधानियां और चेतावनी

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: ब्रेस्टफीडिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान इसके इस्तेमाल को लेकर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों ही स्थितियों में इसका सेवन करने से बचें।

और पढ़ें – पारिजात (हरसिंगार) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Night Jasmine (Harsingar)

साइड इफेक्ट्स

गाउटवीड (Goutweed) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

गाउटवीड के साइड इफेक्ट्स को लेकर पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें – कंटोला (कर्कोटकी) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Kantola (Karkotaki)

रिएक्शन

गाउटवीड (Goutweed) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों और मेडिकल कंडिशन के साथ रिएक्शन कर सकती है। गाउटवीड का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें – अस्थिसंहार के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Hadjod (Cissus Quadrangularis)

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

गाउटवीड (Goutweed) का सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में गाउटवीड का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। गाउटवीड के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

गाउटवीड (Goutweed) किन रूपों में आता है?

गाउटवीड निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:

  • गाउटवीड का शुद्ध अर्क (Pure extract)

अधिक जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement