S
S

ग्राउंड आइवी एक सदाबहार फूलों का पौधा है। यह पुदीना प्रजाति से संबंध रखता है। सूखे ग्राउंड आइवी और इसकी पत्तियों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। दवाइयों में इस्तेमाल होने की वजह से यह औषधियों की श्रेणी में भी आता है।
इस औषधि का इस्तेमाल कई लोग चेहरे पर होने वाले घाव, सनबर्न, अल्सर और त्वचा से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए भी करते हैं। वहीं फूड मैनुफेक्चर ग्राउंड आइवी का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने में भी करते हैं।
और पढ़ें : Sea Buckthorn: सी बकथॉर्न क्या है?
ग्राउंड आइवी का सेवन निम्नलिखित शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जैसे:-
कुछ लोग घाव, अल्सर और त्वचा की अन्य समस्याओं में ग्राउंड आइवी को सीधे ही स्किन पर लगाते हैं। हालांकि, अन्य समस्याओं में भी ग्राउंड आइवी के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
इसके कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें। हालांकि, कुछ ऐसे शोध मौजूद हैं, जो यह दिखाते हैं कि ग्राउंड आइवी कोशिकाओं को सख्त बनाने के तौर पर कार्य करता है। इससे बॉडी में मौजूद फ्लूड जैसे म्यूकस बाहर आ जाता है और ब्लीडिंग को रोकने में मदद मिलती है। हर्बल एक्सपर्ट्स की माने तो ग्राउंड आइवी पर अभी भी रिसर्च जारी है। इसलिए इसके सेवन से पहले और बेहतर रिजल्ट के लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और फिर इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें: Marsh marigold: मार्श मारीगोल्ड क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। ग्राउंड आइवी का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: Cotton: कॉटन क्या है?
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: दोनों ही स्थितियों में ग्राउंड आइवी कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। गर्भावस्था और स्तनपान करवाने की स्थिति में इसका सेवन करने से बचें। कुछ रिसर्च के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान इसके सेवन से मिसकैरिज की भी संभावना हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था से लेकर स्तनपान तक इसका सेवन न करें।
किडनी डिजीज: अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी परेशानी या बीमारी है तो ऐसी स्थिति में ग्राउंड आइवी का सेवन न करें। क्योंकि इसके सेवन से परेशानी बढ़ सकती है।
लिवर डिजीज: हर्बल एक्सपर्ट के अनुसार ग्राउंड आइवी में कैमिकल की मात्रा भी मौजूद होती है। यह कैमिकल रिएक्शन भी कर सकते हैं और लिवर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए इसका सेवन न करें।
एपिलेप्सी: यह एक तरह का सीजर डिसऑर्डर है। अगर किसी व्यक्ति को एपिलेप्सी या सीजर्स से जुड़ी परेशानी रह चुकी है, तो उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
ग्राउंड आइवी का सेवन संभवतः सुरक्षित है, लेकिन फिर भी इसके निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी ग्राउंड आइवी के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकती है या इससे दवा के कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।
ग्राउंड आइवी से निम्नलिखित रिएक्शन हो सकते हैं:
इन बीमारियों से बचने के लिए ग्राउंड आइवी के सेवन से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट आपके सेहत को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन कब, कैसे और कितना करने की सलाह देंगे।
यह भी पढ़ें: Bay: तेज पत्ता क्या है?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
इसकी खुराक निम्नलिखित हो सकती है लेकिन, बिना डॉक्टर के सलाह के इसका सेवन न करें।
इनफ्यूजन (Infusion): 250 ml उबले पानी में इनफ्यूजन बनाने लिए एक चम्मच ग्राउंड आइवी की सूखी पत्तियां मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक मिल जाने दें। बेहतर नतीजे के लिए इस इनफ्यूजन को दिन में तीन बार पिया जाना चाहिए।
घोल: ग्राउंड आइवी से तैयार घोल को दिन में तीन बार लिया जाना चाहिए।
हर मरीज के मामले में ग्राउंड आइवी का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वह आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। ग्राउंड आइवी के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
हमें उम्मीद है कि इस ग्राउंड आइवी पर लिखा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यहां हमने इस हर्ब से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको यहां बताई गई किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी है तो आप इस हर्ब का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ground-Ivy/http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-26-ground%20ivy.aspx?activeingredientid=26&activeingredientname=ground%20ivy/Accessed on 07/05/2020
Medicinal Plants of the Family Lamiaceae in Pain Therapy: A Review/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5964621/Accessed on 07/05/2020
Ground-Ivy/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/poison-ivy/diagnosis-treatment/drc-20376490/Accessed on 07/05/2020
Bentonite clay: 11 benefits and uses/https://www.medicalnewstoday.com/articles/325241/Accessed on 07/05/2020
Current Version
01/06/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Manjari Khare