खूबकला (हैज मस्टर्ड ) एक पौधा है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर किया जाता है। इसकी पत्तियां, जड़ और फूलों का इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है। देखने में इसके बीज देखने में यह सरसों के बीज जैसा होता है। इसका वानस्पातिक नाम Sisymbrium officinale है। यह ब्रैसिकेसी (Brassicaceae) परिवार से ताल्लुक रखता है। इसे इंग्लिश वॉटरक्रेस, हेयरीपोड,लंदन रॉकेट, खाकसीर, खाकशी, बनारसी राई अथवा जंगली सरसों के नाम से भी जाना जाता है।

यह पौधा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों में विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। हैज मस्टर्ड को दूसरी मस्टर्ड जैसे ब्लैक मस्टर्ड, ब्राउन मस्टर्ड, व्हाइट मस्टर्ड, इंडियन मस्टर्ड और चाइनीज मस्टर्ड को एक न मानें।
गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, लोग इसका इस्तेमाल यूरिनरी ट्रैक्ट डिजीज, कफ से राहत पाने के लिए, गॉलब्लेडर में सूजन को दूर करने के लिए, लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस से निजात पाने के लिए करते हैं। इसे गार्गल कर माउथवॉश के लिए प्रयोग किया जाता है। डायरिया के इलाज के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है।
स्मॉलपॉक्स में इसके बीजों का काढ़ा देने की सलाह दी जाती है। इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स नामक तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स होते हैं जैसे उपयोगी तत्व होते हैं, जो हृदय वाहिकाओं और मांसपेशियों के सक्रिय स्वर में योगदान देते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी और दूसरे इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।
इन परेशानियों में भी है मददगार:
खूबकला ग्लूकोसिनोलेट्स (glucosinolates), कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स (cardiac glycoside), पॉलीसैकराइड (polysaccharides), विटामिन-सी, एंजाइम्स और फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होता है, जो हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
खूबकला में निम्नलिखित औषधीय गुण होते हैं:
एक्सपेक्टोरेंट- वायु मार्ग से थूक के स्राव को बढ़ावा देता है
एंटी-टूसिव- खांसी को दबाता है
रेस्टोरेटिव- सामान्य स्वास्थ्य को सुधारता है
ज्वरनाशक(Febrifuge)- बुखार को कम करता है
रूबिफेशेन्ट (Rubefacient)- त्वचा की लालिमा और दर्द में उपयोगी
एंटीबैक्टीरियल- बैक्टीरिया को नष्ट और उनकी वृद्धि या प्रजनन की क्षमता को दबाता है
ऐफ्रोडीजीऐक- यौन इच्छा को बढ़ाता है
कार्डियो टॉनिक- दिल को स्वस्थ रखता है
और पढ़ें: Abuta: अबूटा क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। खूबकला का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
ज्यादातर सभी लोगों के लिए खूबकला का कुछ समय के लिए सीमित मात्रा में सेवन करना सुरक्षित है। इसके फूलों का सेवन हानिकारक हो सकता है।
ये लोग बरतें खास सावधानी:
प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं इसका सावन करने से परहेज करें। इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।
हृदय रोग से ग्रसित लोग इसका सेवन न करें। इससे उनकी स्थिती पहले से ज्यादा खराब हो सकती है।
इन दवाओं के साथ न करें खूबकला का सेवन?
आप जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं उसके साथ खूबकला को लेने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। खूबकला को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जिसको आप ले रहे हैं। निम्नलिखित दवाओं के साथ खूबकला का सेवन एवॉइड करें…
ये दवा हार्ट बीट को मजबूत बनाती है। खूबकला भी हृदय को प्रभावित करती है। दोनों को साथ में लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कुछ एंटीबायोटिक दवाएं शरीर में सरसों के अवशोषित होने में वृद्धि कर सकता है। खूबकला और एंटीबायोटिक दवाओं को कभी साथ में लेने की दलती न करें।
क्विनीन हृदय को प्रभावित करती है। इसलिए खूबकला के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें: Jowar: ज्वार क्या है?
हैज मर्टर्ड को लेने से कुछ सीरियस साइढ इफेक्ट् भी हो सकते हैं जैसे उल्टी, डायरिया, सिर दर्द और हार्ट रिदम डिसऑर्डर।
हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरुरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: Diosmin: डिओसमिन क्या है?
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में ना करें। इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: Fo-Ti: फो-ती क्या है?
हैज मस्टर्ड निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.herbal-supplement-resource.com/hedge-mustard-uses.html Accessed December 02, 2019
Hedge Mustard Uses and Benefits Accessed December 02, 2019
https://www.henriettes-herb.com/eclectic/kings/sisymbrium.html Accessed December 02, 2019
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6017612/ Accessed December 02, 2019
Current Version
23/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar