एल्लेरसेट डीसी टैबलेट (Allercet DC Tablet) एक संयोजन दवा है। इसमें सिट्रीजीन+फैनीलेफ्रीन का समायोजन होता है। जिसका उपयोग एलर्जी राइनाइटिस, सर्दी, बंद नाक से जुड़े लक्षणों से राहत देने के लिए किया जा सकता है। इनमें बहती या बंद नाक, बदन दर्द, छींकना, आंखों से पानी आना आदि लक्षण शामिल हो सकते हैं।

फैनीलेफ्रीन नाक जाम करने वाले कारणों को अस्थाई रूप से खत्म करने में सक्षम होता है तो वहीं सेट्रीजीन बहती नाक से राहत प्रदान करता है। यह नाक मार्ग के ब्लड वेसल्स की सूजन को कम करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।
और पढ़ें: Cremaffin : क्रेमाफीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एल्लेरसेट डीसी टैबलेट का डोज देने के लिए डॉक्टर सबसे पहले आपके लक्षणों की जांच करता है। जिसके पश्चात् वह आपकी स्थिति के आधार पर एल्लेरसेट की खुराक निर्धारित करता है। बच्चों और वयस्कों में इसके उपयोग को लेकर चिकित्सक सलाह जरूर लें। वयस्कों की अपेक्षा बच्चों में इसका डोज कम होता है।
यदि आपको लगता है कि आपने एल्लेरसेट डीसी टैबलेट की निर्धारित मात्रा से ज्यादा यानी कि ओवरडोज ले लिया है, तो आप तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क करें। निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन करने से कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
एल्लेरसेट डीसी का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराकों का सेवन न करें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें : Bisoprolol: बिसोप्रोलोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एल्लेरसेट डीसी के कुछ मामुली दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। जो अस्थाई होते हैं और अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स बहुत रेयर और गंभीर हो सकते हैं।
नोट:यह कई दुष्प्रभावों का कारण हो सकता है। इस दवा को लेते समय अगर आपको कोई असामान्य समस्या है तो अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गर्भावस्था के दौरान एल्लेरसेट डीसी का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है। हालांकि मनुष्यों में इस दवा का सीमित अध्ययन हैं। पशु अध्ययन में इस दवा का विकासशील बच्चे पर हानिकारक प्रभाव दिखाया है। आपका डॉक्टर आपको यह दवा निर्धारित करने से पहले लाभ और किसी भी संभावित जोखिम की जांच करेगा। कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें।यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
और पढ़ें : Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह सभी दवाएं अलग-अलग रूप से इंटरैक्शन करती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। निम्न दवाएं एल्लेरसेट डीसी के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
और पढ़ें : Sucralfate : सुक्रालफेट क्या है? जानिए उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
किसी विशेष डायट या एल्कोहॉल के साथ एल्लेरसेट डीसी का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिलकुल न करें। इस दवा के उपयोग के साथ आपको तेल मसालेयुक्त भोजन से बचना चाहिए। एल्लेरसेट डीसी के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कृपया इस पर अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
एल्लेरसेट डीसी आपके स्वास्थ्य स्थितियों को प्रभावित कर सकती है। साथ ही शरीर में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं। इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
एल्लेरसेट डीसी को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका इसे कमरे के तापमान पर रखना है। इसे तेज प्रकाश और अधिक नमी से दूर रखें। इसे बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से इसको टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है।
और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एल्लेरसेट डीसी दो रूप में ही उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cetirizine
https://www.nhs.uk/medicines/cetirizine/
Accessed on 24-06-2020
Cetirizine
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a698026.html
Accessed on 24-06-2020
Cetirizine Hydrochloride 10mg Tablets
https://www.medicines.org.uk/emc/product/3474/pil
Accessed on 24-06-2020
Cetirizine
https://www.uofmhealth.org/health-library/d03827a1
Accessed on 24-06-2020
https://www.drugs.com/international/allercet-dc.html
Allercet-DC
Accessed on 24-06-2020
ALLERCET DC
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/10388/allercet-dc
Accessed on 24-06-2020
Current Version
25/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare