क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
मेबेवेरिने (Mebeverine) का इस्तेमाल आंतों के बीमारियों और आंत समस्याओं के लक्षणों जैसे, स्पास्टिक कोलाइटिस, स्पास्टिक कब्ज, पेट की जलन, छोटी या बड़ी आंत में होने वाले संकुचन, पेट में ऐंठन, गैस जैसी अन्य स्थितियों के उपचार के लिए किया जाता है। यह एंटी-स्पासमोडिक्स नामक दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह आंतों की मांसपेशियों को आराम देता है। जिससे आंतों में हो रहे दर्द और इरिटेशन से राहत मिलती है।
आमतौर पर मेबेवेरिने (Mebeverine) का इस्तेमाल खाना खाने के लगभग आधे घंटे पहले या अपने डॉक्टर के निर्देश के अनुसार कर सकते हैं। दवा की खुराक आपकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रक्रिया के आधार पर तय की जा सकती है। मार्केट में इस दवा के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनके इस्तेमाल के निर्देश भी अलग हो सकते हैं। इसलिए, इस्तेमाल करने से पहले दवा के लेबल पर लिखे गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
दवा का बेहतर प्रभाव पाने के लिए हर दिन एक निश्चित समय पर ही दवा की खुराक लें। अगर कोई खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द दवा की खुराक लें लेकिन, अगर अगली खुराक लेने में 2 से 3 घंटे बचे हो तो छूटी हुई खुराक न लें। दवा का इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
यह भी पढ़ेंः Enterogermina : एंटरोजर्मिना क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेबेवेरिने (Mebeverine) को कमरे के साधारण तापमान पर स्टोर करें। इसे धूप या नमी में से बचाकर रखना चाहिए। इस दवा को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। दवा को स्टोर करने से पहले दवा के पैक पर लिखे गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। साथ ही इसकी अधिक जानकारी के लिए आपने डॉक्टर से बात करें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के मेबेवेरिने (Mebeverine) को टॉयलेट या नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अगर दवा के इस्तेमाल से आपके सेहत में कोई सुधार होता है या स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है तो इसकी जानकारी तुरंत अपने डॉक्टर को दें।
मेबेवेरिने (Mebeverine) इस्तेमाल करने से पहले इससे होने वाले जोखिम और लाभ के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर को बताएंः
इस तरह की किसी भी स्थिति के होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ेंः Enzoflam : एन्जोफ्लाम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मेबेवेरिने (Mebeverine) के इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगर मेबेवेरिने (Mebeverine) लेते समय निम्नलिखित में से कोई भी दुष्प्रभाव होता है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से जांच करें:
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें।
यह भी पढ़ेंः Evion LC : एवियन एलसी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप ओर्लिस्टाट (Orlistat) या मेफ्लोक्विन (Mefloquine) जैसी किसी दवा का सेवन कर रहें है तो उसके साथ मेबेवेरिने (Mebeverine) इस्तेमाल न करें। इन दवाओं के साथ इसका सेवन करने से पहले यह जरूर जानें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही, ये मेबेवेरिने (Mebeverine) अन्य दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ इसका का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
मेबेवेरिने (Mebeverine) का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
निम्न स्वास्थ्य स्थितियां होने पर अपने डॉक्टर से बात करेंः
यह भी पढ़ेंः Febrex Plus : फेब्रेक्स प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।
अगर मेबेवेरिने (Mebeverine) की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
[mc4wp_form id=”183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ेंः
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mebeverine 135mg film-coated tablets/https://www.medicines.org.uk/emc/product/2315/smpc/Accessed on 20/05/2020
Colofac 135 mg Tablets/https://www.medicines.org.uk/emc/product/1166/pil/Accessed on 20/05/2020
Mebeverine for intestinal spasms/https://www.medicinesforchildren.org.uk/mebeverine-intestinal-spasms/Accessed on 20/05/2020
Mebeverine/https://www.healthnavigator.org.nz/medicines/m/mebeverine/Accessed on 20/05/2020