मोबिजॉक्स टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवाई है, जिसे डिकलोफेंस, पैरासिटामोल या एसिटामिनोफेन और क्लोरोज़ॉक्सज़ोन के संयोजन से बनाया गया है। मोबिजॉक्स दवाई का उपयोग मुख्य रूप से मांसपेशियों के ऐंठन के इलाज में किया जाता है।
डॉक्टर मोबिजॉक्स दवाई की सलाह पीठ दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन, मांसपेशियों का दर्द, सूजन मांसपेशियों से जुड़ी चोट, मोच, मांसपेशियों का खिंचाव, नरम ऊतकों की चोटें, कंधों का जाम होना, दांत का दर्द, मस्कुलोस्केलेटल और जॉइंट के डिसऑर्डर आदि में देता है। इस टैबलेट से दर्द, सूजन और मसल्स में ऐंठन के साथ जुड़े अन्य लक्षणों को कम किया जा सकता है। यह दवाई खुद से नहीं ली जा सकती, यह हर मरीज को सूट नहीं करती, इस दवाई को लेने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

मोबिजॉक्स टैबलेट के उपयोग निम्नलिखित है-
मोबिजॉक्स टैबलेट मसल्स रिलेक्स करने वाली Chlorzoxazone और दो दर्द निवारक दवाई Diclofenac and Paracetamol/ Acetaminophen का कॉम्बिनेशन है। Chlorzoxazone दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड की मसल्स को आराम दे कर मसल्स के मूवमेंट को सुधारने का काम करती है। दर्द निवारक दवाएं दिमाग में कुछ केमिकल को रिलीज कर ब्लॉक करने का काम करती है जो दर्द और सूजन (लालिमा और सूजन) का कारण बनती हैं।
मोबिजॉक्स टैबलेट की खुराक सामान्यतौर पर दिन में 3 बार लेने की सलाह दी जाती है, हालांकि डॉक्टर मरीज की स्थिति देखकर मोबिजॉक्स टैबलेट लेने की सलाह देते है। डॉक्टर ने मोबिजॉक्स टैबलेट की जितनी डोज लेने की सलाह दी हैं, उतना ही लें, उससे ज्यादा या कम न लें। इसे चबाएं या क्रश नही करें बल्कि सीधे ही निगल जाएं। इस दवाई का सेवन खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।
किन परिस्थितियों में मोबिजॉक्स टैबलेट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जानिए-
मोबिजॉक्स टैबलेट से जुड़ी चेतावनी निम्नलिखित है-
और पढ़ें : Atenolol : ऐटिनोलोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
मोबिजॉक्स की ओवरडोज लेने से पेट में जलन, जी मिचलाना और उल्टी जैसे साइड इफेक्ट दिखाई दे सकते हैं और कुछ मामलों में जटिलताएं भी हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर के बताये अनुसार ही डोज लें और ओवरडोज होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज हमेशा वक्त पर लेना चाहिए। अगर एक डोज मिस हो गई है तो डबल डोज न लें। ज्यादा डोज लेने से भी शरीर में दिक्कत हो सकती है इसलिए बताई गई डोज को मिस न करें।
एक्सपायर दवाई का सेवन करने से बचना चाहिए हालांकि एक्सपायर मोबिजॉक्स का कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखाई देते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mobizox/ https://www.drugbook.in/mobizox.html/ Accessed on 30/04/2020
Mobizox Uses /https://www.ndrugs.com/?s=mobizox/ Accessed on 30/04/2020
MOBIZOX / https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/11698/mobizox/ Accessed on 30/04/2020
Acetaminophen/https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681004.html/ Accessed on 30/04/2020
Current Version
29/06/2020
sudhir Ginnore द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Ankita mishra