backup og meta

Omnacortil Syrup : ऑम्नाकॉर्टिल सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2020

Omnacortil Syrup : ऑम्नाकॉर्टिल सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) कैसे काम करता है?

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। जिसका उपयोग शरीर के सूजन को कम करने के लिए किया जाता है, जैसे कि आर्थराइटिस में होने वाला सूजन और एलर्जिक डिसऑर्डर के कारण होने वाली सूजन में भी इसका इस्तेमाल होता है। हालांकि, किडनी के मरीजों और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इस दवा प्रयोग काफी सम्भाल कर करना चाहिए। ये सिरप प्रेडनिसोलोन (Prednisolone) नामक जेनेरिक फॉर्मूला से बनती है। प्रेडनिसोलोन सूजन के लिए जिम्मेदार केमिकल को शरीर में रिलीज होने से रोकता है। जिससे सूजन में राहत मिलती है।

और पढ़ें : Cetirizine : सिट्रिरिजिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

डोसेज

इस दवा के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

[mc4wp_form id=’183492″]

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) की खुराक छूट जाए तो क्या करें?

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) की खुराक अगर छूट जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।

और पढ़ें : Cheston Cold: चेस्टन कोल्ड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) का सेवन खाना खाने के पहले या खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ कर सकते हैं। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन सिरप के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं सिरप का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही सिरप के डोज को बंद करें।

इस सिरप का उपयोग इस स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए किया जाता है :

अस्थमा

अस्थमा होने का एक कारण है सांस की नली में सूजन हो जाना। जिसके कारण सांस लेते वक्त आवाज आना, खांसी आना या सांस लेने में समस्या होती है। इसलिए इस दवा का उपयोग एयरवेज में सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। 

सिस्टेमिक ल्यूपस इराइथेमाटोसस (Systemic Lupus Erythematosus)

सिस्टेमिक ल्यूपस इराइथेमाटोसस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें जोड़ों में सूजन, बुखार, सीने में दर्द, मुंह में छाले, बालों का झड़ना, लिम्फ नोड में सूजन, त्वचा पर लाल रैशेज और थकान जैसी समस्या होती है। इस समस्या से राहत दिलाने और सूजन को कम करने के लिए डॉक्टर इस दवा का इस्तेमाल करते हैं। 

गाउटी आर्थराइटिस

गाउटी आर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन हो जाती है, जिसके कारण जोड़ों में काफी दर्द होता है। इसलिए इस सिरप के सेवन से सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है। 

सोरायसिस

सोरायसिस एक प्रकार की स्किन डिजीज है, जिसमें त्वचा पर खुजली, लालपन, सूजन और दर्द होता है। इससे समस्या से राहत देने के लिए इस कॉर्टिकोस्टेरॉइड सिरप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

नेफ्रोटिक सिंड्रोम

नेफ्रोटिक सिंड्रोम किडनी से जुड़ी बीमारी है। जिसमें चेहरे पर सूजन, स्किन रैशेज आदि लक्षण सामने आते हैं। जिससे राहत दिलाने के लिए डॉक्टर आपको ये सिरप दे सकते हैं। 

रूमेटाइड आर्थराइटिस

रूमेटाइड आर्थराइटिस में भी इस दवा का इस्तेमाल जोड़ों में सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। 

और पढ़ें : Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :

और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानी और चेतावनी

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

कब इस दवा का सेवन न करें?

एलर्जी

अगर आपको प्रेडनिसोलोन (Prednisolone) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। 

फंगल इंफेक्शन

अगर आपको फंगल इंफेक्शन है तो आप इस दवा का सेवन ना करें। इससे फंगल इंफेक्शन और ज्यादा हो सकता है। 

ऑक्यूलर हर्पीस सिम्प्लेक्स

ऑक्यूलर हर्पीस सिम्प्लेक्स से अगर आप परेशान हैं तो इस दवा का सेवन ना करें। इससे आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। 

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) को लेना सुरक्षित है?

यूं तो इस दवा का सेवन प्रेग्नेंसी में नहीं करना चाहिए। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, कोई डॉक्टर ब्रेस्टफीडिंग के टाइम पर ये दवा मां को नहीं देता है।

इसके अलावा निम्न समस्याएं भी हो सकती हैं :

ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन 

अगर इस दवा का सेवन कर के आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई हैवी मशीन ना चलाएं।

वैक्सीनेशन

अगर आपको किसी भी बीमारी के लिए वैक्सीन यानी कि टीका लगवाना है तो इस दवा के साथ आप वैक्सिनेशन ना कराएं। इससे आपको साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन को टाल दें और बाद में कराएं।

लिवर फंक्शन की समस्या

अगर आपको लिवर फंक्शन संबंधी कोई समस्या है, जैसे- लिवर डिसफंक्शन तो ये सिरप आपकी स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी लिवर टेस्ट के लिए जा रहे हैं तो आपको इस सिरप का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना रिपोर्ट सही नहीं आएगी।

हड्डियां कमजोर होना

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) का लंबे सम तक सेवन करने से हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। जिससे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता में भी कमी आती है। इसलिए डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज और निर्धारित समय तक ही दवा का सेवन करें। लेकिन दवा बंद करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें। 

इम्पेयर्ड किडनी फंक्शन

इस दवा का सेवन किडनी पेशेंट को करने से बचना चाहिए। इससे आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर के परामर्श के इस दवा का सेवन ना करें।

और पढ़े : Ethamsylate: इथामसाइलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

क्या ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?

ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

शराब के साथ इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है। अगर शराब के साथ गलती से आपने इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन

  • एथिनिल एस्ट्राडॉयल (Ethinyl Estradiol)
  • एजोल एंटीफंगल एजेंट्स (Azole antifungal agents)
  • एंटीहाइपरटेंसिव (Antihypertensives)
  • नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इन्फ्लमेटरी ड्रग्स (Nonsteroidal anti-inflammatory drugs)

इन बीमारियों के साथ भी इस दवा के रिएक्शन की संभावनाएं हैं

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज में इस दवा सेवन करने से रिएक्शन हो सकते हैं। जिससें पेट में अंदरूनी ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज है तो डॉक्टर को जरूर बताएं और इस दवा का सेवन करने से बचें। 

डायबिटीज

अगर आपको डायबिटीज मेलिटस की समस्या है तो आपका ब्लड ग्लूकोज का लेवल ज्यादा और कम होता रहता है। इसलिए इस दवा का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल अनियमित हो सकता है।

और पढ़ें : Prolomet XL: प्रोलोमेट एक्सएल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) को कैसे स्टोर करें?

ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) को रूम टेम्प्रेचर पर रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। ऑम्नाकॉर्टिल सिरप (Omnacortil Syrup) एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर सिरप का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। सिरप एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। सिरप की बॉटल को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके। 

किस रूप में उपलब्ध है?

उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस सिरप का सेवन करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement