आपको गुस्सा आने पर दिल की धड़कन बढ़ जाती है और आप तेजी से सांस लेने लगते हैं। गुस्सा उतरने के तुरंत बाद आपको गहरी सांस भरनी है। इसके बाद इसे बाहर छोड़ें। यह तरीका काफी कारगर है। इससे न सिर्फ आपका गुस्सा शांत होगा, बल्कि स्पष्ट रूप से गुस्से के कारणों का पता लगाने के लिए सोचने में भी आसानी होगी।
गुस्सा दिलाने वाले कारणों और स्थितियों से दूरी बनाएं
यदि किन्हीं कारणों से आपका गुस्सा बढ़ता चला जा रहा है तो आपको इन कारणों से दूरी बनानी है। इस स्थिति को बदलने के लिए आपको एक ऐसी स्थिति का निर्माण करना होगा, जो आपको बेहद ही पसंद हो। इसके लिए आप एक ब्रेक लें। इससे आपका मन और बॉडी रिलैक्स होगी और आप अपने पसंदीदा कार्य को कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए महिलाओं में सेक्स एंजाइटी के कारण
गुस्सा दूर भगाने का अनोखा तरीका चुनें
यह उपाय किसी और को नुकसान पहुंचाए बगैर, क्रोध को अलग तरीके से व्यक्त करने में मदद कर सकता है। जैसे कि अखबार को फाड़ना, बर्फ के टुकड़ों को कुचलना, या एक तकिए में मुंह दबाकर चिल्लाना। इस प्रकार आपका गुस्सा भी बाहर आ जाएगा और आप किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।
अंत में हम यही कहेंगे कि ट्विंकल खन्ना ने तो अपने गुस्से पर काबू पाकर साबित कर दिया कि उनके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है। ठीक इसी तरह यदि आप भी अपने गुस्से पर काबू रखने में असमर्थ हैं तो उपरोक्त तरीको को जरूर अपनाएं। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता है।