यह दो दवाइयों का कॉम्बिनेशन है। पैंक्रियेटिन एक डाइजेस्टिव एंजायम है, जो भोजन के पाचन में मदद करता है। डायमेथीकॉन एक एंटीफोमिंग दवा है, जो गैस के बुलबुलों को विघटित करती है। इससे गैस पास करने में आसानी होती है। इसके अलावा, यह फैटी फूड्स को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। पैंक्रियेटिन पैंक्रियेटिक एंजायम ट्रिप्सिन (trypsin), अमाइलेज (amylase) और लिपेज (lipase) से मिलकर बना है। ट्रिप्सिन हाइड्रोलाइज प्रोटीन को ओलिगोपेपटाइड्स (oligopeptides), अमाइलेज हाइड्रोलाइज स्टार्च को ओलिगोसैकराइड्स और डाइसैकराइड माल्टोज (disaccharide maltose) में और लिपेज हाइड्रोलाइज ट्राइग्लिसराइड को फैटी एसिड और ग्लिस्रॉल में बदलता है। बॉडी की प्रक्रिया के लिए जरूरी पैंक्रियेटिक एंजायम्स की जरूरत होती है, जिसका रिप्लेसमेंट पैंक्रियेटिन करता है।
एक्टिवेटेड डायमेथीकॉन पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन और सिलिकॉन का एक मिश्रण होता है। यह एक एंटीफोमिंग एजेंट की तरह कार्य करता है। जैसाकि ऊपर पहले ही बता दिया गया है कि यह गैस के बुलबुलों को विघटित करता है, जिससे गैस पास करने में आसानी होती है। इसका इस्तेमाल आप इन कंडिशन में कर सकते हैं :
पैंक्रियेटिन+डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको पैंक्रियेटिन +डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। पैंक्रियेटिन + डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा न जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको पैंक्रियेटिन +डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता न रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Betamethasone valerate: बीटामेथाजोन वैलरेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित स्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें:
और पढ़ें : Dimethicone : डायमेथीकॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पैंक्रियेटिन ने इसे प्रेग्नेंसी कैटेगरी-C में रखा है। हालांकि, यह अजन्मे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल न करें।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान यह कॉम्बिनेशन मां के दूध के जरिए शिशु की बॉडी में प्रवेश करता है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से स्तनपान के दौरान किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
पैंक्रियेटिन+डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को इन साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं होता है। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा भी इस कॉम्बिनेशन के अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Levonorgestrel (oral): लिवोनोगेस्ट्रल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित दवाइयों के साथ यह दवा रिएक्शन कर सकती है:
उपरोक्त दवाइयों के अलावा भी कुछ ऐसी दवाइयां हो सकती हैं, जो इस कॉम्बिनेशन के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकती हैं। यदि आप इसके रिएक्शन को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
एल्कोहॉल के साथ किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। पैंक्रियेटिन +डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन का एल्कोहॉल के साथ सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से एल्कोहॉल के साथ इसका सेवन न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
यह कॉम्बिनेशन आपकी मौजूदा हेल्थ पर असर डाल सकता है या दवा के कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। हालांकि, पैंक्रियेटिन+डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाती है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर किया जाना चाहिए। कई मामलों में यह फाइब्रोसिंग कोनोपैथी जैसे नुकसान पहुंचाता है। यह बोवेल की एक ऐसी समस्या है, जब गट का एक हिस्सा सिकुड़ जाता है। यदि इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने के दौरान लगातार किसी भी समस्या के लक्षण नजर आते हैं तो आप तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें। इसके अतिरिक्त, यदि आपको लगातार पेट दर्द का अनुभव होता है तो तत्काल अपने डॉक्टर से सलाह लें।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
पैंक्रियेटिन+डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को न खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक न लें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1539/pancreatin-dimethicone
https://www.rxlist.com/pancreatin/supplements.htm
https://www.drugs.com/mtm/pancreatin.html
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-18321/dimethicone-topical/details
https://www.drugs.com/sfx/pancreatin-side-effects.html
Accessed 11 Feb, 2020
Current Version
28/05/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Shikha Patel