backup og meta

डायबिटीज में नर्व पेन : कभी भी दस्तक दे सकती है ये गंभीर समस्या!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    डायबिटीज में नर्व पेन : कभी भी दस्तक दे सकती है ये गंभीर समस्या!

    मधुमेह या कहें डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेशेंट के शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से शरीर के इम्यून सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह असर ना सिर्फ़ व्यक्ति को डायबिटीज का रोगी बनाता है, बल्कि इससे जुड़ी कई जटिलताओं को भी घर करने देता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज़ को कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं जटिलताओं में से एक है डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain)। डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं, इसलिए डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) का इलाज करना बेहद जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में नर्व पेन(Diabetic Nerve Pain) का इलाज कैसे किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं डायबिटीज की समस्या कब होती है।

    कब होती है डायबिटीज (Diabetes) की दिक्कत? 

    डायबिटीज (Diabetes) की दिक्कत तब होती है, जब आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब भी आप भोजन करते हैं, तो शरीर उसे शुगर में तोड़ देता है और शरीर की कोशिकाएं ऊर्जा के लिए इसका उपयोग करती हैं। इस उपयोग के लिए पैंक्रियाज को इंसुलिन का उत्पादन करने की जरूरत पड़ती है। जब आप मधुमेह के शिकार होते हैं, तो पैंक्रियाज या तो बेहद कम मात्रा में इंसुलिन पैदा करती है, या इंसुलिन (Insulin) पैदा करना बंद कर देती है। क्योंकि शरीर इसका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता, इसलिए व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाता है। लेकिन डायबटीज की आहट उसके लक्षणों से पहचानी जा सकती है। इसका इसके लिए आपको कुछ लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

    क्या हैं डायबिटीज के लक्षण? (Diabetes Symptoms)

    डायबिटीज की समस्या में शरीर आपको कुछ सिम्टम्स देता है। यह सिम्टम्स यानी कि लक्षण आप को समझने होते हैं। डायबिटीज (Diabetes)  के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं – 

  • बार-बार यूरिनेशन होना
  • बार-बार प्यास लगना
  • बहुत भूख लगना
  • अत्यधिक थकान
  • धुंधला दिखना
  • किसी चोट को ठीक होने में ज्यादा समय लगना
  • लगातार घटता वजन (टाइप1)
  • हाथ / पैर में झुनझुनी या दर्द (टाइप 2)
  • यदि आप इन लक्षणों को महसूस करते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपना ब्लड शुगर लेवल मापने की जरूरत पड़ती है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर जरूरी टेस्ट करने के बाद आपको डायबिटीज के लिए आवश्यक मेडिसिन प्रिसक्राइब कर सकते हैं। इन दवाइयों की मदद से आप जल्द से जल्द डायबिटीज को कंट्रोल में ला सकते हैं।

    और पढ़ें: मधुमेह की दवा मेटफॉर्मिन बन सकती है थायरॉइड की वजह

    जैसा कि हम पहले बता चुके हैं डायबिटीज (Diabetes) के साथ-साथ इससे जुड़ी जटिलताएं भी आती हैं। इन्हीं जटिलताओं में एक है डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain)। आइए जानते हैं डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) आखिर क्यों होता है।

    डायबिटीज में नर्व पेन : न बढ़ने दें इस समस्या को (Diabetic Nerve Pain) 

    डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain)

    डायबिटीज (Diabetes) की वजह से शरीर को लम्बे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब आपका ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता और लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बना रहता है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर की नर्व सिग्नल देना बंद कर देती है, जिसकी वजह से आपकी उंगलियों, पैरों की उंगलियों, हाथों और तलवों में झनझनाहट और नम्बनेस  महसूस होती है। कुछ मामलों में यह स्थिति जलन, तेज दर्द में भी परिवर्तित हो जाती है। जब नर्व डैमेज के चलते तेज दर्द होने लगता है, तो इसे डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) माना जाता है।

    डायबिटिक पेशेंट में से 50% लोग नर्व पेन (Nerve Pain) की समस्या से जूझते हैं। नर्व डैमेज के चलते आपको सोने में परेशानी, डिप्रेशन और रोजमर्रा के काम करने में असहजता का सामना करना पड़ता है। लेकिन समय रहते डायबिटीज में नर्व पेन का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरह डायबिटिक नर्व पेन का इलाज किया जा सकता है।

    और पढ़ें: डायबिटीज में डायरिसिस स्वास्थ्य को कैसे करता है प्रभावित? जानिए राहत पाने के कुछ आसान उपाय

    डायबिटीज में नर्व पेन : ऐसे संभव है इलाज (Treatment of Diabetic Nerve Pain) 

    डायबिटीज में नर्व पेन का इलाज करना बेहद जरूरी माना जाता है। कुछ खास तरीकों से डायबिटिक नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है। 

    डायबिटीज में नर्व पेन: ब्लड शुगर लेवल करें कंट्रोल!

    जब आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करते हैं, तो आपको डायबिटिक नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए आपको एक ब्लड शुगर लेवल गोल सेट करने की जरूरत पड़ती है और समय-समय पर इस पर ध्यान रखने की भी जरूरत पड़ती है। खाने से पहले आपका ब्लड शुगर लेवल 70 से 130 mg/dl और खाने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl होना जरूरी है। इसके अलावा जब आप रोजाना बेहतर लाइफस्टाइल के साथ खानपन पर ध्यान रखते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। इसलिए डायबिटीज में नर्व पेन (Nerve Pain) की समस्या के चलते आपको ब्लड शुगर लेवल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

    और पढ़ें : Diabetic Eye Disease: मधुमेह संबंधी नेत्र रोग क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपाय

    डायबिटीज में नर्व पेन : दवाइयां आ सकती हैं काम (Medicines for Diabetic Nerve Pain) 

    डायबिटीज में नर्व पेन की समस्या में आपको डॉक्टर कुछ ओवर द काउंटर (Over-the-counter) पेन रिलीवर दे सकते हैं, जो बिना प्रिसक्रिप्शन आपके लिए उपलब्ध हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ और दवाइयां हैं, जो डायबिटिक नर्व पेन की वजह से हुई समस्याओं में कारगर साबित होती हैं। इन दवाओं में – 

    इन सब का समावेश होता है। जब आप यह दवाइयां लेते हैं, तो आपको डायबिटिक नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

    डायबिटीज में नर्व पेन : कैप्साइसिन क्रीम करेगी काम 

    कैप्साइसिन क्रीम आपके नर्व पेन (Nerve Pain) के सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। जब डायबिटिक पेशेंट को नर्व पेन की समस्या ज्यादा होने लगे, तो कैप्साइसिन क्रीम प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यह क्रीम लोशन, जेल और पैच के तौर पर भी उपलब्ध होती है। जिन लोगों को डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) की समस्या लंबे समय से है, उन लोगों को कैप्साइसिन क्रीम इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। 

    और पढ़ें : रिसर्च: हाई फाइबर फूड हार्ट डिसीज और डायबिटीज को करता है दूर

    डायबिटीज में नर्व पेन : हाथों और पैरों की देखभाल है जरूरी 

    डायबिटीज न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) की वजह से आप शरीर में हो रहे दर्द को महसूस नहीं कर पाते, इसलिए आपको पैरों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। यदि आपके पैरों में किसी प्रकार की सूजन या चोट लगी है, तो इस चीज पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस तरह के घाव जल्दी इंफेक्शन पैदा करते हैं और यदि इन पर ध्यान ना दिया जाए, तो ये समय के साथ जटिलताओं में बदल जाते हैं। इसलिए आपको डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) के चलते हाथों और पैरों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। 

    इसके लिए आपको फ्लेक्सिबल और कंफर्टेबल जूते पहनने चाहिए और रोजाना गर्म पानी से अपने पैरों को धोना चाहिए। डायबिटिक नर्व पेन की समस्या के चलते हमेशा जूते और मोटे मोजे पहनकर रहने से आप अपने पैरों को जख्मों से बचा सकते हैं।

    और पढ़ें : डायबिटीज में फल को लेकर अगर हैं कंफ्यूज तो पढ़ें ये आर्टिकल

    डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) की समस्या किसी भी डायबिटिक पेशेंट को हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल सामान्य स्तर पर बनाए रखें। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज, सही खानपान और समय पर दवाइयां लेने की जरूरत पड़ती है। डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) का कोई इलाज नहीं है, इसलिए इसे मैनेज करके चलना किसी भी डायबिटिक पेशेंट के लिए जरूरी माना जाता है। समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर आप डायबिटीज में नर्व पेन (Nerve Pain) से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। 

    डायबिटीज में क्या खाना चाहिए, अगर है जानकारी, तो खेलें क्विज

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement