और पढ़ें : थायरॉइड पेशेंट्स करें ये एक्सरसाइज, जल्द हो जाएंगे फिट
वजन कम होता है
वजन घटाने के लिए यह एक्सरसाइज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इसे करने से पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। जिससे पेट कम होता है। इसके लिए लेट कर इस एक्सरसाइज को करें।
सेक्स की इच्छा को बढ़ाएं
गर्भावस्था के बाद महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। किन्हीं कारणों से पुरुषों में भी यह समस्या हो सकती है। अगर ऐसा है, तो इसे दूर करने में कीगल एक्सरसाइज सहायक है। यह सेक्स में अरुचि को कम करती है। यही नहीं, महिलाओं को होने वाली कमर दर्द को कम करने में भी यह सहायक है।
पुरुषों के लिए लाभ
कीगल एक्सरसाइज को करने से पुरुषों के नितंबों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। जिससे पुरुष संभोग करते हुए जल्दी डिस्चार्ज होने की परेशानी से बच जाते हैं। यानी, उनकी सेक्स लाइफ बेहतर हो सकती है। अगर पुरुषों को इरेक्शन की समस्या हो, तो वो भी इससे दूर होती है। क्योंकि यह एक्सरसाइज करने से लिंग और पेल्विक एरिया में खून का प्रवाह सही से होता है। ऐसा होने से पुरुषों के लिंग से एक्साइटमेंट बनी रहती है।
और पढ़ें : बाबा रामदेव के फिटनेस सिक्रेट करें फॉलो और रहें ताउम्र फिट एंड हेल्दी
महिलाओं के लिए लाभ
कीगल एक्सरसाइज करने से महिलाओं की वजायना टाइट होती है। कई महिलाएं इसलिए इस एक्सरसाइज को करती हैं। यही नहीं, इससे महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।
पेट की चर्बी होती है कम
बेली फैट कम करने के लिए लोग कई तरह के विकल्प अपनाते हैं। अगर आप भी इसी समस्या का समाधान ढूंढ रहें हैं, तो आपके लिए कीगल एक्सरसाइज बेस्ट है। फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं की इस वर्कआउट को नियमित करने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
सेक्स लाइफ होती है बेहतर
कीगल एक्सरसाइज से पेल्विक एरिया की मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती है और ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
गर्भवती महिलाओं को मिलता है कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise) का लाभ
गर्भावस्था के तीसरे महीने में गर्भवती महिला डॉक्टर के सलाह अनुसार नियमित रूप से 10 से 20 बार कीगल एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद बेहतर स्वास्थ्य के लिए कर सकती हैं। कीगल वर्कआउट करने से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले यूरिन या पेल्विक फ्लोर मसल्स से जुड़ी परेशानी कम हो सकती हैं। कीगल वर्कआउट गर्भवती महिला योगा मैट पर आराम से लेट कर सकती हैं। गर्भधारण के तीसरी तिमाही के दौरान कीगल वर्कआउट एम्प्टी ब्लैडर के दौरान करने से लाभ मिलता है। इसका अर्थ यह है की गर्भवती महिलाओं को कीगल एक्सरसाइज करने से पहले टॉयलेट जरूर कर लेना चाहिए।