फेरिटिन टेस्ट खून संबंधित एक प्रकार का टेस्ट है। जो खून में आयरन की कमी होने पर कराया जाता है। फेरेटिन खून में पाई जाने वाली एक तरह की प्रोटीन होती है जो आयरन को स्टोर करने का काम करता है। फेरेटिन के लेवल में कमी होने पर खून में आयरन की कमी हो जाती है। जिसे आसान भाषा में खून की कमी कहा जा सकता है। फेरिटिन टेस्ट से डॉक्टर फेरिटिन लेवल के ज्यादा या कम होने का पता लगाते हैं। फेरिटिन की ज्यादा मात्रा होने पर कुछ तरह के कैंसर भी होते हैं। वहीं, लिवर से संबंधित बीमारी, रयूमेटॉइड आर्थराइटिस, हाइपरथारॉयडिज्म या अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
और पढ़ें : जानिए लो आयरन और एनीमिया में अंतर
यदि आपके डॉक्टर को आपमें आयरन की कमी के लक्षण नजक आते हैं तब डॉक्टर फेरिटिन टेस्ट कराने की सलाह देता है। इस टेस्ट को निम्नलिखित परेशानियों के होने पर रिकमेंड किया जाता है:
फेरिटिन टेस्ट को करने के पीछ कई वजह हैं :
और पढ़ें : Anion Gap Test : अनायन गैप टेस्ट क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
फेरिटिन टेस्ट कराने से पहले आप हेल्थ प्रोफेशनल से मिल लें। उनसे टेस्ट के पहले दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हैं) के बारे में बात करें। साथ ही सभी तरह के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी पूछ लें। फेरेटिन टेस्ट के लिए नॉर्मल ब्लड टेस्ट की तरह नस में से खून निकाला जाता है। इसे दिन में किसी भी समय किया जाता है। इस टेस्ट को कराने के लिए आपको कोई खास तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती।
फेरिटिन टेस्ट के साथ ज्यादा साइड इफेक्ट्स नहीं है। लेकिन किसी भी तरह समस्या होने के बाद आप अपने हेल्थ प्रोफेशनल से जरूर बात करें। फेरिटिन टेस्ट में बहुत ही रेयर कॉम्प्लिकेशन देखने को मिले हैं :
फेरिटिन टेस्ट के साइड इफेक्ट्स से ज्यादा परेशानी होने पर आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं। ज्यादा ब्लीडिंग या अन्य किसी स्थिति में खुद से कोई दवा न लें।
और पढ़ें : CBC Test : सीबीसी टेस्ट क्या है?
जब डॉक्टर आपको टेस्ट कराने के लिए कहे तो आप सबसे पहले ये पूछ लें कि आप जो दवाएं पहले से ले रहें हैं, उन्हें बंद करना है? अगर आपको सिर्फ फेरिटिन टेस्ट कराना है तो आप सामन्य रूप से खा पी सकते हैं। लेकिन, अगर उसके साथ आपको कोई औ टेस्ट कराना है तो लगभग छह घंटे पहले से कुछ नहीं खाना चाहिए। ये सभी निर्देश आपको डॉक्टर टेस्ट के दो या तीन दिन पहले देंगे।
फेरिटिन टेस्ट की प्रक्रिया बेहद आसान है :
ब्लड का सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया जाएगा। टेस्ट के बाद आप तुरंत सामान्य हो जाएंगे। आप चाहे तो तुरंत घर जा सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर आप हेल्थ प्रोफेशनल से तुरंत बात करें।
और पढ़ें : Breast biopsy: ब्रेस्ट बायोप्सी क्या है?
खून में फेरिटिन का सामान्य स्तर होता है :
अगर फेरिटिन इससे कम रहा तो शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। जिससे एनीमिया हो जाती है। इस स्थिति को देख कर डॉक्टर आपको दवा देंगे।
वहीं, अगर फेरिटिन की मात्रा सामान्य से ज्यादा है तो ये बीमारियां हो सकती हैं :
इन सभी बीमारी के मद्देनजर डॉक्टर आपके लिए दवाएं देते हैें। साथ ही जरूरत होने पर दोबारा फेरिटिन टेस्ट या अन्य टेस्ट कराने को कह सकते हैं। वहीं, बता दें कि सीडी 4 काउंट की रिपोर्ट हॉस्पिटल और लैबोरेट्री के तरीकों पर निर्भर करती है। इसलिए आप अपने डॉक्टर से टेस्ट रिपोर्ट के बारे में अच्छे से समझ लें।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में फेरिटिन टेस्ट से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। इससे जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ferritin test. https://www.mayoclinic.org/tests-procedures/ferritin-test/about/pac-20384928. Accessed on October 22, 2019.
Ferritin Blood Test https://medlineplus.gov/lab-tests/ferritin-blood-test/ Accessed on December 13, 2019.
Ferritin blood test https://medlineplus.gov/ency/article/003490.htm Accessed on December 13, 2019.
Management of Elevated Serum Ferritin Levels. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3093720/. Accessed On 23 September, 2020.
Ferritin Laboratory Procedure Manual. https://wwwn.cdc.gov/nchs/data/nhanes/2015-2016/labmethods/FERTIN_I_MET.pdf. Accessed On 23 September, 2020.
Current Version
23/09/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra