वैसेकटॉमी यानी पुरुष नसबंदी (Male Sterilisation) परिवार नियोजन की एक विधि है। आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि ये महिला के लिए पुरुष द्वारा अपनाई गई गर्भनिरोध प्रक्रिया है। जिसमें सर्जरी के द्वारा उस नली (tube) को बंद कर दिया जाता है जिससे स्पर्म या शुक्राणु बाहर आते हैं। ये गर्भ निरोध की एक स्थाई विधि है। जिससे महिला के गर्भवती होने के चांसेज न के बराबर हो जाते हैं।

किसी भी पुरुष को वैसेकटॉमी तभी करानी चाहिए, जब उसे पिता न बनना हो। इसका ये मतलब है कि भविष्य में जब दंपति को अपना परिवार आगे न बढ़ाना हो तो पुरुष साथी नसबंदी कराता है। इसे कराने के बाद पुरुष भविष्य में पिता नहीं बन सकते हैं।
पुरुष नसबंदी कराना पुरुष की च्वॉइस है। अगर वह चाहें तो करा सकता है, अन्यथा गर्भनिरोध के अस्थाई विकल्प जैसे कंडोम को अपना सकते हैं। नसबंदी पुरुष के लिए सबसे बेहतरीन चुनाव तब है जब :
वहीं, नसबंदी उन पुरुषों के लिए सही विकल्प नहीं है जो :
सर्जरी के तुरंत बाद कुछ साइड इफेक्ट्स सामने आ सकते हैं :
यूं तो ये सभी साइड इफेक्ट्स ज्यादातर पुरुषों में नहीं दिखाई देते हैं। साथ ही किसी भी तरह का कॉम्प्लिकेशन भी अभी तक शायद ही सामने आया हो। वहीं, सर्जरी के बहुत बाद में कुछ परेशानियां जो हो सकती है :
ये सभी तरह के साइड इफेक्ट जरूरी नहीं कि सभी में नजर आए। इसलिए पुरुष नसबंदी सर्जरी कराने से पहले अपने डॉक्टर या सर्जन से जरूर मिल लें।
पुरुष नसबंदी सर्जरी कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर से मिल कर आपको अपनी दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हो), एलर्जी और हेल्थ कंडीशन के बारे में बात करनी चाहिए। इसके साथ ही आप अपने एनेस्थेटिस्ट से भी मिलें और सर्जरी के दौरान अंडकोष को सुन्न करने की प्रक्रिया प्लान करें। साथ में आप अपने डॉक्टर से जान लें कि आपको सर्जरी से पहले क्या खाना पीना चाहिए। इसके अलावा, आप ये भी पूछ लें कि सर्जरी से कितने घंटे पहले से खाना पीना बंद करना है। परिवार के लोगों को भी आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बता दें। ज्यादातर मामलों में सर्जरी कराने से छह घंटे पहले से कुछ भी नहीं खाना होता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा बताए गए तरल पदार्थ या ड्रिंक्स ही लें।
और पढ़ें : Gynaecomastia Surgery : गायनेकोमैस्टिया सर्जरी क्या है?
पुरुष को सबसे पहले अंडकोष को सुन्न किया जाता है। इसके बाद दोनों अंडकोषों (testicle) पर सर्जन एक या दो चीरे या कट (Cut) लगाते हैं। वास डेफरेंस (Vas Deferens) का एक छोटा सा हिस्सा काट कर निकाल लेते हैं। इसके बाद वास डेफरेंस को बांध दिया जाता है। फिर सर्जरी के लिए किए गए चीरे पर सर्जन टांका लगा देता है।
नसबंदी का ऑपरेशन कराने के बाद आप जल्द से जल्द अपने घर जा सकते हैं। आप अगले दिन से अपने ऑफिस या काम पर जा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि कोई भी भारी शारीरिक काम न करें। आप तीन से सात दिनों बाद शारीरिक काम कर सकते हैं।
और पढ़ें : Cesarean Surgery : सिजेरियन सर्जरी क्या है?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Current Version
16/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar