[mc4wp_form id=”183492″]
- डायपर बदलने या टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले बच्चे की सफाई के बाद भी हाथों को क्लीन जरूर करें।
- नाक बहने के बाद, खांसना या छींक आने के बाद हाथों को अच्छे से क्लीन करें।
- जानवर को छूने के बाद, पशु चारा या पशु अपशिष्ट को छूने के बाद हाथों को साफ करें।
- पालतू जानवर को भोजन कराने के बाद या पालतू जानवर के साथ खेलने के बाद भी हाथों की सफाई जरूर करें।
- कचरा छूने के बाद हैंडवॉश जरूर करें।
और पढ़ें : वर्ल्ड लंग्स डे: इस तरह कर सकते हैं फेफड़ों की सफाई, बेहद आसान हैं तरीके
कोविड -19 महामारी के दौरान हैड वॉश है बहुत जरूरी
अगर आप सार्वजनिक स्थान में जाते हैं और किसी वस्तु या सतह को छूते हैं तो उसके बाद हाथों की सफाई बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस कुछ सतह जैसे कि दरवाजे के हैंडल, टेबल, गैस पंप, शॉपिंग कार्ट या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज आदि में हो सकता है। अगर आप हाथ धुले बिना अपना मुंह छू लेंगे तो ऐसे में कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाएगा।
- अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से पहले हाथों को आप सैनिटाइज भी कर सकते हैं। अगर सैनेटाइजर नहीं है तो साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- जब आप ऑफिस से, चाइल्डकेयर फैसिलिटी या हॉस्पिटल से लौटते हैं तो तुरंत हाथों की सफाई करें।
अपने हाथों को सही तरीके से धोने के लिए आपको पांच स्टेप अपनाने चाहिए। ऐसा करने से आप अच्छी तरह से हैंडवॉश कर पाएंगे।
1. सबसे पहले अपने हाथों को साफ पानी से गीला करें। आप ठंडे या हल्के गरम पानी का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके बाद नल को बंद करें और साबुन लगाएं।
2. अपने हाथों में साबुन अच्छी तरह से लगाएं। अपने हाथों के आगे और पीछे,
अपनी उंगलियों के बीच में और अपने नाखूनों के आसपास का एरिया अच्छी तरह से साफ करें।
3. कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को स्क्रब करें। आप चाहे तो हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गा सकते हैं। ऐसा करने से आपको टाइमर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4. अब पानी से हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
5. एक साफ तौलिया का उपयोग कर हाथों को सुखा लें।
अगर आप घर के बाहर हैं और साबुन और पानी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं तो आप एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का उपयोग कर सकते हैं। हैंड सैनिटाइजर में
60% एल्कोहॉल होनी चाहिए। ऐसा करने से भी आपके हाथ साफ हो जाएंगे।
और पढ़ें : वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे: पेशेंट और हेल्थ वर्कर्स की सेफ्टी कैसे है एक दूसरे पर निर्भर?
हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कैसे करें ?
आप सैनेटाइजर की थोड़ी सी मात्रा को लेकर हाथ के आगे और पीछे अच्छे से लगाएं।
• अपने हाथों को एक साथ रगड़ें।
• अपने हाथों और उंगलियों की सभी सतहों पर जेल रगड़ें जब तक कि आपके हाथ सूख न जाएं। यह
लगभग 20 सेकंड तक करना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. कोरोना महामारी के दौरान किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचें।
2. जो लोग बीमार हैं उनसे पास पास न जाएं।अगर आप बीमार हो जाते हैं तो लोगों से दूरी बनाकर रखें।
3. जब आप बीमार हों तो घर पर रहें।
4. अगर आप बीमारी में बाहर जाएंगे तो लोगों को आपसे संक्रमण फैल सकता है।
4. अपने मुंह और नाक को ढक कर रखें। ऐसा करने से आप काफी हद तक दूसरों को संक्रमण से बचा सकते हैं।
कुछ बातों का ध्यान रख आप जर्म्स से बच सकते हैं। सावधानी ही बीमारी का पहला इलाज है। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।