शरीर से अलग होने के बाद भी धड़कता रहता है दिल, जानें ऐसे ही 20 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
हर दिन लगभग 115,000 बार धड़कता है दिल, जानें ऐसे ही 20 अमेजिंग फैक्ट्स:
दिल की अहमियत तो हम सब जानते हैं क्योंकि इसके धड़कने से ही हम जिंदा हैं। हृदय हमारे शरीर के सर्क्युलेटरी सिस्टम (Circulatory System) का हिस्सा है। जिसका काम है स्वच्छ रक्त को शरीर के सभी अंगो तक पहुंचाना। हृदय रक्त समान होता है। यह रक्त की पम्पिंग कर पूरे शरीर में इसका संचार करता है। दिल कितना महत्वपूर्ण है यह तो सब जानते हैं पर क्या आप यह जानते हैं हृदय (Heart) से कितने रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं दिल से जुड़े कुछ मजेदार तथ्यों के बारे में ।
हृद्य से जुड़े मजेदार रोचक तथ्य (Surprising Facts About Human Heart)
औसत दिल का आकार एक वयस्क की मुट्ठी के बराबर होता है।
इंसान का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है। हर दिन लगभग यह 115,000 बार धड़कता है। इसका मतलब है हृदय पूरे जीवनकाल में इतनी बार धड़कता है, जितने से हमारा खून 96 हजार किलोमीटर दूर तक पंप किया जा सकता है।
आपका दिल हर दिन लगभग 2,000 गैलन ब्लड पंप करता है।
एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिल के रिदम को कंट्रोल करता है, इसे कार्डियक कंडक्शन सिस्टम कहते हैं।
शरीर से अलग होने के बाद भी हृदय धड़कता रहता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि दिल को किसी दिमाग की जरुरत नहीं होती। हृदय का इलेक्ट्रिकल सिस्टम उसकी धड़कन को बरकरार बनाए रखता है। यहीं कारण है कि शरीर से दिल को बाहर निकाले जाने के कुछ समय बाद भी उसे धड़कते देख एक्सपर्ट्स दंग रह जाते हैं। आपको बता दें, दिल तब तक जिंदा रहता है जबतक वह ऑक्सिजन (Oxygen) के संपर्क में रहता है।
बच्चा जब मां के गर्भ में 4 हफ्ते का होता है तब उसका हृदय (Heart) काम करना शुरू कर देता है और मृत्यु होने तक यह काम करता है।
हमारा हृदय इतनी तेजी से ब्लड की पंपिंग करता है कि यदि अगर इसको शरीर से बाहर निकालकर पंप किया जाए तो ब्लड 30 मीट ऊंचा उड़ेगा।
पहली ओपन हार्ट सर्जरी 1893 में हुई थी जो अमेरिका के हार्ट स्पेशलिस्ट डैनियल हेल विलियम्स द्वारा की गयी थी।
आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि हमारा दिल शरीर के लेफ्ट या राइट साइड होता है। लेकिन यह सच नहीं है। असल में हृदय छाती के बीच में लेफ्ट साइड में थोड़ा झुका हुआ होता है।
पहले इम्प्लांटेबल पेसमेकर का इस्तेमाल 1958 में हुआ। जिनको पेसमेकर लगा वे लार्सन थे जो सर्जरी की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहे थे। इनकी मृत्यु 84 की उम्र में हुई थी और उनको हृदय से संबंधित कोई बीमारी नहीं थी।
हार्ट सर्जरी कराने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति केवल एक मिनट के लिए जीवित था। उसे ऐसा हार्ट प्रॉब्लम था जिसमें बच्चे जीवित नहीं रह पाते।
3,500 साल पुराने मिस्र के ममी के अवशेषों में हृदय रोग (Heart disease) के सबसे पहले ज्ञात मामले की पहचान की गई थी।
फेरी फ्लाई, जो कि एक प्रकार की ततैया है, उसके पास सबसे छोटा हृदय होता है।
आप जितना ज्यादा पढ़ाई करते हैं उतना ही हृदय रोग (Heart disease) होने का खतरा कम होता है।
महिलाओं का दिल पुरुषों की तुलना में 8 बार अधिक धड़कता है।
स्तनधारियों में व्हेल के पास सबसे बड़ा हृदय होता है।
जिराफ के पास ऐसा हृदय होता है, जिसका बायां वेंट्रिकल दाएं से मोटा होता है।
बड़ी हैरानी की बात है पर ज्यादातर दिल के दौरे सोमवार को होते हैं। शोध के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को लोगों को स्ट्रेस (Stress) अधिक रहता है।
दिल का दौरा पड़ने के लिए क्रिसमस का दिन साल का सबसे आम दिन होता है।
शरीर के किसी भी हिस्से में तनाव (Tension) होने का सीधा असर हृदय पर पड़ता है।
जो लोग सप्ताह में तीन बार सेक्स करते हैं उनमें हार्ट अटैक (Heart attack) आने की संभावना 50 प्रतिशत कम होती है, क्योंकि शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में खून का प्रसार तेजी से होता है।
एक शोध के मुताबिक, रात को सोते समय एक गिलास पानी पीकर सोते हैं तो हार्ट अटैक (Heart attack) होने का खतरा कम होता है।
जो लोग डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं उन्हें में हृदय रोग होने की संभावना कम होती है।
हृदय इतनी उर्जा पैदा करता है कि यदि पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाए तो एक इंसान ट्रक को 32 किलोमीटर तक खींच सकता है। यहीं नहीं अगर जीवन भर की सारी ऊर्जा का प्रयोग किया जाए तो वयक्ति चांद पर होकर वापस आ सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल शरीर में खून को साफ करके पहुंचाने में मात्र 15 सेकेंड का समय लेता है।
बात करें हृदय रोगों के लक्षण की तो बता दें ये महिलाओं और पुरुषों में भिन्न होते हैं।
मनुष्य के हृदय का वजन 1 पाउंड (400 ग्राम के आसपास) से कम होता है लेकिन, पुरुषों का हृदय महिलाओं की तुलना में भारी होता है। यह 12 सेंटीमीटर लंब, 8 सेंटीमीटर चौड़ा और 6 सेंटीमीटर तक मोटा होता है।
महिलाओं का हृदय पुरुषों की तुलना थोड़ा तेज धड़कता है।
धड़कनों की आवाज हार्ट वाल्व की आवाज है जो की हृदय के खुलने और बंद होने पर होती है।
यदि आप अपनी ब्लड वेसल्स को खींचते हैं, तो यह 60,000 मील से अधिक तक फैल सकती हैं।
हंसना आपके हृदय (Heart) के लिए अच्छा है। यह तनाव को कम करता है और आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देता है।
हार्ट सेल्स डिवाइड नहीं होती हैं। इसका मतलब है कि हार्ट कैंसर (Heart Cancer) होने की संभावना बहुत कम होती है।
[mc4wp_form id=”183492″]
तो अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हमारे दिल से कितने रोचक तथ्य जुड़े हैं। जिनके बारे में यकीनन आपको पहले नहीं पता होगा। उम्मीद है कि ये फैक्ट आपको रुचिकर लगे होंगे। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में दिल से जुड़े कुछ मजेदार तथ्यों के बारे में बताया गया है। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट कर पूछ सकते हैं। हम अपने एकस्पर्ट्स द्वारा आपके प्रश्नों के उत्तर दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए बेहतर होगा आप किसी विशेषज्ञ से कंसल्ट करें।
स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डायट (Healthy diet) फॉलो करना बेहद जरूरी है। इसलिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर जानिए हेल्दी रहने के लिए कब और क्या खाना जरूरी है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
25 Amazing Facts About Your Heart: https://health.clevelandclinic.org/25-amazing-facts-about-your-heart/ Accessed July 28, 2020
9 Unusual Facts About Your Heart: https://www.fishertitus.org/health/9-unusual-facts-about-your-heart Accessed July 28, 2020
Heart Facts That May Surprise You: https://www.hopkinsmedicine.org/health/wellness-and-prevention/5-heart-facts-that-may-surprise-you Accessed July 28, 2020
Surprising Facts About Your Heart:
https://www.unitypoint.org/livewell/article.aspx?id=20b07ab0-e855-49c6-9ee2-91247e52d5cc Accessed July 28, 2020
Interesting Facts About The Human Heart: https://www.flushinghospital.org/newsletter/10-interesting-facts-about-the-heart/ Accessed July 28, 2020
Heart Disease Facts/https://www.cdc.gov/heartdisease/facts.htm#:~:text=Heart%20disease%20is%20the%20leading,groups%20in%20the%20United%20States.&text=One%20person%20dies%20every%2036,United%20States%20from%20cardiovascular%20disease.&text=About%20659%2C000%20people%20in%20the,1%20in%20every%204%20deaths./Accessed on 27/01/2022