मेटेक मशरूम (Maitake Mushroom) को एशिया में हजारों वर्षों से भोजन के रूप में खाया जाता रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम ग्रिफोला फ्रोंडोसा (Grifola Frondosa) है। इस मशरूम का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। इस मशरूम को लेकर कहा जाता है कि पहली बार जब यह जापानी लोगों को जंगल में मिला, तो इसे पाकर उन्होंने खुशी के सात उन्होंने नृत्य किया था। इस मशरूम में एक प्रकार के एडाप्टोजेन का गुण पाया जाता है। जो किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक समस्याओं से बचाव करने में शरीर की मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर की उन प्रणालियों के काम-काजों को भी संतुलित करने में मदद करता है जो किसी स्वास्थ्य स्थिति या उम्र के लक्षणों के कारण असंतुलित हो गई होती हैं।

इस मशरूम का इस्तेमाल निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:
इस मशरूम के कार्य करने के तरीके के संबंध में पर्याप्त शोध उपलब्ध नही हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें। हालांकि, कई ऐसे शोध उपलब्ध हैं, जिनमें कहा गया है कि यह मशरूम गांठ (ट्यूमर) से लड़ता है और प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है। यह लोअर ब्लड शुगर लेवल को ठीक करता है। चूहों पर इसका परीक्षण करने पर पाया गया कि इसने उनका वजन कम किया लेकिन, मनुष्यों में इस संबंध में अध्ययन करना बाकी है।
और पढ़ें: Turmeric : हल्दी क्या है?
यदि आपको निम्नलिखित दिक्कतें हैं, तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में नियम ज्यादा सख्त नही हैं। मेटेक मशरूम की सुरक्षा का आंकलन करने के लिए पर्याप्त अध्ययनों की जरूरत है। मेटेक मशरूम का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों का आंकलन करना जरूरी है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
मेटेक मशरूम का मौखिक रूप से दवा के तौर पर सेवन करना ज्यादातर मामलों में सुरक्षित है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में मेटेक मशरूम का सेवन करना कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त शोध उपलब्ध नही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान मेटेक मशरूम न लें।
डायबिटीज: यह मशरूम संभवतः ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर आपकी शुगर की दवाइयों में बदलाव कर सकता है।
लो ब्लड प्रेशर: यह मशरूम ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। सैद्धांतिक रूप से लो ब्लड प्रेशर वाले लोग यदि मेटेक मशरूम का सेवन करते हैं, तो ये उनके ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।
सर्जरी: सर्जरी के दौरान और इसके बाद यह मशरूम शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इससे ब्लड शुगर के स्तर में कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इस स्थिति में सर्जरी से दो हफ्ता पहले इसका सेवन बंद कर दें।
[mc4wp_form id=’183492″]
मशरूम सेहत से भरपूर होता है। कुछ लोगों को मशरूम स्वाद में बेहद पसंद आते हैं वहीं कुछ लोगों को मशरूम से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अगर आपको भी मशरूम से साइड इफेक्ट है तो मेटेक मशरूम का उपयोग करने से पहले आपको सावधानी रखने की बहुत जरूरत है।
इस मशरूम के संभावित साइड इफेक्ट्स के संबंध में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हर व्यक्ति को मेटेक मशरूम के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ेंः Fumitory: फ्यूमिटरी क्या है?
मेटेक मशरूम आपके मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा के कार्य करने के तरीके में बदलाव कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट्स मेटेक मशरूम के साथ रिएक्श कर सकते हैं:
निम्नलिखित दवाइयों के साथ मेटेक मशरूम का सेवन न करें:
और पढ़ें : Goldthread: गोल्डथ्रेड क्या है?
ऊपर बताई गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। मेटेक मशरूम का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
हर व्यक्ति के मामले में मेटेक मशरूम का डोज भिन्न हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं, वह आपकी उम्र, सेहत और बॉडी कई स्थितियों पर निर्भर करता है। हालांकि, हर्बल सप्लिमेंट्स हमेशा ही सुरक्षित नहीं होते हैं। मेटेक मशरूम के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपको मशरूम से एलर्जी है तो बेहतर होगा कि आप इस मशरूम का सेवन न ही करें।
मेटेक मशरूम निम्नलिखित डोसेज और रूप में उपलब्ध हो सकता है:
अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
MAITAKE MUSHROOM. ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/26349512 Accessed on 7 January, 2020.
Everything You Should Know About Maitake Mushroom. cancerres.aacrjournals.org/content/72/8_Supplement/3515 Accessed on 7 January, 2020.
Maitake mushroom extract in myelodysplastic syndromes (MDS): a phase II study. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/25351719. Accessed on 7 January, 2020.
MAITAKE MUSHROOM. ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/23280601. Accessed on 7 January, 2020.
Maitake. https://www.drugs.com/npp/maitake.html. Accessed on 7 January, 2020.
Current Version
15/07/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar